Showing posts with label सच. Show all posts
Showing posts with label सच. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

सर उठा कर जिया हूँ अब सर झुका कर कैसे जियूं ?



बहुत प्रयत्न किया
पर समझ नहीं पाया
कैसे लोगों को खुश करूँ ?
क्या उनकी हर बात में
हाँ में हाँ मिला लूँ
झूठ को सच कहूँ ?
या ज़माने के साथ चलूँ
मुखोटा पहन लूँ
उनकी खुशामद करूँ
झूठी प्रशंसा करूँ
पर यह तो
हो नहीं सकता
खुद के लिए
कभी झूठ नहीं बोला
उनके लिए कैसे बोलूँ ?
कई नाराज़ हो गए
पहले भी
कई और नाराज़
हो जायेंगे आगे भी
अब तक
सर उठा कर जिया हूँ
अब सर झुका कर
कैसे जियूं ?
जो ना कर सका
जीवन में अब तक
बचे हुए दिनों के लिए
कैसे करूँ ?
959-78-15-12-2012
जीवन,मुखोटा,प्रशंसा,खुशामद,सच,झूठ

Tuesday, December 11, 2012

कौन है जो नहीं जानता



कौन है
जो नहीं जानता
खुद कितना इमानदार
कितना बेईमान है
फिर भी
दूसरों पर ऊंगली उठाता है
भूल जाता है
कब तक सच को छुपायेगा
चेहरे पर चेहरा लगाएगा
कोई तो उनकी
फितरत को जानता है
कभी उनका भी सच
बाहर आ जाएगा
929-47-12-12-2012
सच,झूठ,इमानदार,दोगलापन

Saturday, December 8, 2012

मैं मुख्तलिफ हूँ



मैं मुख्तलिफ हूँ
मुख्तलिफ लिखता हूँ
सच को सच
झूठ को झूठ कहता हूँ
दोगले चेहरों को
कलम के ज़रिये
बेनकाब करता हूँ
रोज़ नए दुश्मन बनाता हूँ
गालियाँ खाता हूँ
ज़माने का कहर बर्दाश्त
करता हूँ
फिर भी फितरत नहीं
बदलता हूँ
क्यों की मैं मुख्तलिफ हूँ
मुख्तलिफ ही रहना
चाहता हूँ
मुख्तलिफ=प्रथक,भिन्न,अलग तरह का
915-33-08-12-2012
दोगले,सच,झूठ,चेहरे पर चेहरा,मुख्तलिफ 

अभी तुम्हें बहुत कुछ देखना बाकी है



हमें अपने दिल से
मत निकालो
अभी तुम्हें बहुत कुछ
देखना बाकी है
हमें मिट्टी की दीवार
समझ कर
गिराने की कोशिश
ना करो
हम में सच की सुगंध
बसी है
चमकदार चेहरों पर
मत जाओ
अभी तुम्हें उनके पीछे
नफरत भरे दिलों को
देखना बाकी है
मीठी बातों के जाल में
मत फंसो
अभी तुम्हें लोगों की
हकीकत से
रूबरू होना बाकी है
आइना दिखाने वालों से
नफरत ना करो
अभी तुम्हें 
चेहरे पर चेहरा
चढ़ाए लोगों से
मिलना बाकी है
911-29-08-12-2012
मीठी बातें,नफरत,इर्ष्या,द्वेष,दिल ,दोगलापन, सच

Tuesday, November 6, 2012

थक गया हूँ तेरा मेरा सुनते सुनते


थक गया हूँ तेरा मेरा सुनते सुनते
थक गया हूँ
तेरा मेरा सुनते सुनते
थक गया हूँ
स्वार्थ का पेट भरते भरते
मन भर गया
रिश्तों को तोड़ते तोड़ते
उकता गया हूँ 
चेहरा बदलते बदलते
अब सोचता हूँ
क्या जैसा हूँ वैसा बन कर
नहीं रह सकता
झूठ का चोला उतार कर
नहीं फैंक सकता
टूटे रिश्तों को फिर से
जोड़ नहीं सकता
आत्म मंथन करता हूँ
खुद के प्रश्न का उत्तर
खुद ही देता हूँ
केवल इंसान बन कर जी लो
सारी कुंठाओं से मुक्त हो
जाओगे
खुशी से जियोगे
825-09-06-11-2012
सच,झूठ,स्वार्थ,आत्म मंथन,कुंठा,रिश्ते,

Tuesday, July 31, 2012

आज जब इम्तहान का वक़्त आया



बहुत जीवट वाला
समझते थे सब मुझको
मैं भी खुद को
फौलाद समझता था
आज जब इम्तहान का
वक़्त आया
तो अपने को कमज़ोर पाया
फौलाद नहीं हूँ
सिद्ध करने के लिए
सबको
लाचारी बताने लगा
हकीकत से रूबरू
कराने लगा
कौन मानता हकीकत मेरी ?
खुद के ही जाल में
फंस गया
सबको चेहरे पर चेहरा
चढ़ा नज़र आया
बहुत फ़रियाद करी
नतीजा कुछ ना निकला
सबको सच में झूठ
नज़र आया
31-07-2012
639-36-07-12

Tuesday, July 17, 2012

अब अपने आप से नफरत करने लगा हूँ


अब अपने आप से
नफरत करने लगा हूँ
जो नहीं कहना चाहिए
कह देता हूँ
जो नहीं सुनना चाहिए
सुन लेता हूँ
दिल के हाथो कमज़ोर
हो जाता हूँ
हर बार खुद को बेबस
सिला
उम्मीद से उलटा
पाता हूँ
लोगों की नज़रों से
उतर जाता हूँ
अब सोच रहा हूँ
दिल की सुनना छोड़ दूं
दिमाग से काम लूं
चेहरे पर चेहरा चढ़ा लूं
हर बात को तोल कर बोलूँ
लोगों को खुश कर दूं
उन्हें झूठा सुकून दे दूं
17-07-2012
610-07-07-12


Thursday, June 7, 2012

मन की निकालना चाहता हूँ



बोलने से पहले
ही चुप कर दिया
जाता हूँ
कभी मौक़ा मिल
भी गया
सच कह भी दिया
तो दो बात सुनता हूँ
गालियों से नवाज़ा
जाता हूँ
आदत से मजबूर हूँ
सब सहते हुए भी
सच बोलना चाहता हूँ
मन की निकालना
चाहता हूँ
07-06-2012
583-33-06-12


Saturday, January 7, 2012

नहीं जानता मैं चाहता क्या हूँ


नहीं जानता
मैं चाहता क्या हूँ
नए लोगों से मिलता हूँ
उन्हें अपना बनाना
चाहता हूँ 
पुरानों को अपने साथ
रखना चाहता हूँ
नए जब पुराने हो जाते
चेहरे साफ़ दिखने लगते
मुझे सवालों से घेरते
सच कह देता हूँ
सच पूछ लेता हूँ
चेहरे से पर्दा हटाने की
कोशिश में मुझसे
रुष्ट हो जाते हैं
खुद से लड़ता हूँ
खुद को समझाता हूँ
कैसे अपने साथ रखूँ
निरंतर सोचता हूँ
जितना मनाता हूँ
उतना ही दूर होता
जाता हूँ
असली चेहरे को
पहचाने लगता हूँ
नहीं जानता
मैं चाहता क्या हूँ
07-01-2012
20-20-01-12

Saturday, November 12, 2011

लोग बदलते रहे हम ना बदल सके


लोग बदलते रहे
हम ना बदल सके
लोग मिलते रहे
हम सच कहते रहे
लोगों को नाराज़
करते रहे
लोग नफरत करते रहे
हमें छोड़ते रहे
गालियाँ देते रहे
हम सुनते रहे
निरंतर हँसते रहे
मोहब्बत में डूबे रहे
हम ना छोड़ सके
किसी को
अपना सा ढूंढते रहे
लोग बदलते रहे
हम ना बदल सके
12-11-2011
1782-53-11-11

Friday, October 14, 2011

शैतान मुझे निरंतर लुभाता



शैतान मुझे निरंतर
लुभाता
जीने के नए तरीके
बताता
मेरे मान्यताओं को
खोखला बताता
वक़्त के साथ चलने की
सलाह देता
नित नए प्रलोभन देता
मैं ठहरा ढीठों में ढीठ
आदत अपनी नहीं
बदलता
संस्कारों के जाल से
नहीं निकलता
मन की खुशी के लिए
सच ,ईमान की
ज़िन्दगी जीता जाता
14-10-2011
1646-54-10-11

Wednesday, October 12, 2011

बुरे को बुरा ना कहूं ,अच्छे को अच्छा ना कहूं, ये मुमकिन नहीं




बुरे को बुरा ना कहूं
अच्छे को अच्छा
ना कहूं
ये मुमकिन ही नहीं
मेरी फितरत मुझे
झूंठ बोलने देती नहीं
आदत से मजबूर हूँ
बहुतों को
नाराज़ किया अब तक
दिल भी
बहुतों का दुखाया 
अब तक
कैसे मुखौटा लगा 
कर रहूँ ?
झूठ ही मुस्काराता रहूँ ?
समझ आता नहीं
मुझे पता है
लोग मुझे कोसते हैं
जी भर के गाली देते हैं
फिर भी तरीका अपना
बदलूंगा नहीं
सच पर यकीन को
बदलूंगा नहीं
दोगलेपन का जीवन
जीऊँगा नहीं
निरंतर
मेरे यकीन की कीमत
मुझे चुकानी पड़ती
फिर भी
सच से कभी पीछा
छुडाऊंगा नहीं
12-10-2011
1639-47-10-11

Saturday, July 30, 2011

आज तुम से ही पूंछ लूं

आज तुम से ही

पूंछ लूं

सत्य कह कर

नाराज़ करूँ

या झूठ बोल कर,

खुश करूँ ?

निरंतर सवालों में

जकड़ा हूँ

अहम् बढ़ाऊँ

या कम करूँ ?

सच्चा मित्र

बन कर रहूँ

या दिखावा करूँ ?

सब जीते जैसे

मैं भी वैसे ही जीऊँ ?

30-07-2011

1268-152-07-11

Thursday, July 28, 2011

कह सकूं तो दिल की बात कह दूं

कह सकूं तो

दिल की बात कह दूं

बरसों से जो पल रहा

निरंतर जहन में

वो कह दूं

लोगों का सच कह दूं

खुद का झूंठ कह दूं

अपनों की हकीकत कह दूं

चेहरे से चेहरा हटा दूं

दिल की हसरतें कह दूं

जो मिल ना सका

उसका नाम कह दूं

पता है मुझे

किसी की नज़र में

गिर जाऊंगा

किसी की नज़र में

चढ़ जाऊंगा

नए दोस्त ,नए दुश्मन

बनाऊंगा

हिसाब बराबर रहेगा

इसलिए चुप रहता हूँ

कहते कहते रुक जाता हूँ

मन में घुटता रहता हूँ

28-07-2011

1259-143 -07-11