Showing posts with label ईमान. Show all posts
Showing posts with label ईमान. Show all posts

Wednesday, November 28, 2012

क्या होता है सत्य ,किसी कहते हैं ईमान



आज तक
समझ नहीं सका
क्या होता है सत्य
किसी कहते हैं ईमान
कैसा होता है इश्वर
कैसी होती है आस्था
बहुत पूछा बहुत खोजा
एक ही
उत्तर मिला मुझको
सब के अपने मायने
सब के अपने पैमाने
जैसा सिखाया समझाया
उनके बड़ों ने उनको
जो पढ़ा ग्रंथों में उन्होंने
वही बन गए
पैमाने मायने उनके
जो एक के लिए ठीक 
वही दूसरे के लिए गलत
कहलाने लगे
870-54-28-11-2012
सत्य,ईमान,आस्था,इश्वर,

Tuesday, November 20, 2012

ये चेहरा सफ़ेद नहीं है


ये चेहरा सफ़ेद नहीं है
दिलों में नफरत को
पनपते देख कर
खून सूख गया है
हवा के झोंकों में भी
अहम् भर गया है
ईमान को
पूजने वालों का जीना
दुश्वार हो गया है
हँसना मुस्काराना
मुश्किल हो गया है
जहन में फरेब का
डर बैठ गया है
ये चेहरा सफ़ेद नहीं है
खौफ से
सफ़ेद हो गया है 
851-35-20-11-2012
ईमान ,फरेब , जीवन ,ज़िन्दगी

क्या पा लिया तुमने



क्या पा लिया तुमने
ज़िन्दगी भर ईमान की
उसूल की बातें करी तुमने
हर शख्श को
नाराज़ किया तुमने
दिल का चैन
मन का सुकून खोया तुमने
रिश्तों को तोड़ा
मन को दुखी किया तुमने
अपनों को
पराया किया तुमने
क्या मिला तुमको
सिर्फ नफरत ने
साथ दिया तुम्हारा
बेचैनी से
रिश्ता बनाया तुमने
अब भी वक़्त है
ज़माने के साथ चलो
मन में खार
दिखाने को प्यार रखो
ऊपर से नर्म दिखो
अन्दर से पत्थर हो जाओ 
या फिर चुपचाप
ज़ख्म खाते जाओ
ना शिकवा करो
ना शिकायत करो 
जुबां को लगाम दो
खुदा से दुआ करो
जो भी जैसा भी है
बर्दाश्त करो
घुट घुट कर मरते रहो
दुनिया से चले जाओ 
847-31-20-11-2012
ज़िन्दगी , ईमान ,उसूल, सुकून ,रिश्तों ,मन 

Sunday, July 29, 2012

ईमान की बातें



ईमान की बातें
कहने सुनने में अच्छी
लगती
अफ़सोस कि
हमेशा सच नहीं होती
पानी में चाँद की
परछाई सी होती
बेईमानी के  अक्स से
ज्यादा नहीं होती
दिखती तो है
मगर हाथ लगाते ही
काई सी फिसल जाती
वक़्त  के गहरे पानी में
गुम हो जाती
कितना भी रखे ईमान कोई
कभी कभी तो
नियत डोल ही जाती
29-07-2012
626-23-07-12

Monday, April 30, 2012

खुद को तो बदल सकता हूँ


ज़िन्दगी के कई पन्ने
रंग बिरंगी
पक्के रंग की स्याही से
लिखे गए हैं
बेतरतीब लाइनों से भरे हैं
उनमें सब कुछ है
ईमान,सत्य,प्यार,स्नेह,
घ्रणा,इर्ष्या द्वेष,
अहम् और स्वार्थ के
अलग अलग रंग हैं ,
बहुत कोशिश कर ली
कुछ लाइनें मिटा दूं ,
पर मिटा नहीं पाता
अब सोचा है
पन्ना ही बदल दूं ,
नए पन्ने पर सलीके से
नयी लाइनें बनाऊँ
मन की उस पेंसिल को
काम में लूं ,
जिसमें ईमान,सत्य,
प्यार स्नेह के रंग तो पक्के हों
घ्रणा ,इर्ष्या
द्वेष,अहम् और स्वार्थ के
रंगहीन हों
जो ना दिखे ना याद आयें ,
दूसरों को
तो नहीं बदल सकता
पर खुद को
तो बदल सकता हूँ
27-04-2012
477-58-04-12

Friday, April 20, 2012

मेरे ह्रदय के रक्त का रंग कैसा है


जानना चाहता था
मेरे ह्रदय के
रक्त का रंग कैसा है
छुरी हाथ में लेकर
उसे चीर दिया
देखा तो पाया
रक्त आधा लाल आधा
काला था
समझ गया काला रक्त
घ्रणा,इर्ष्या द्वेष से
रोग ग्रस्त है
लाल रक्त
ईमान,प्यार,स्नेह का है
मैं खुश भी हुआ
दुखी भी हुआ
क्यों पूरा
रक्त लाल ना था
आत्म मंथन किया
तो सत्य जान गया
अब निश्चय कर लिया
रोगग्रस्त रक्त को भी
लाल करना है
इर्ष्या,द्वेष,घ्रणा से
मुक्त होना है
स्नेह व प्यार से जीना है
20-04-2012
466-47-04-12

Saturday, March 10, 2012

ऐ मालिक तेरी इस दुनिया में क्यों तूने ऐसा किया ?

ऐ मालिक
तेरी इस दुनिया में
क्यों तूने ऐसा किया ?
किसी को राजा
किसी को  रंक बनाया
एक भरे पेट को भर रहा
दूसरा खाली पेट लिए
तरस रहा
एक पैदा होते ही भूख से
बिलख रहा
दूसरा भरे पेट भी रो रहा
जो जी रहा ईमान से
वो कंगाली में जी रहा
बेईमानी ईमान जिसका
वो अट्टहास कर रहा
कोई ले रहा जान किसी की
कोई दूसरों की जान
बचाने के खातिर
अपनी जान दे रहा 
एक तेरे नाम पर पैसा
बटोर रहा
ऊंचे आसन पर बैठ
तुझे पाने के अचूक नुस्खे
बता रहा 
दूसरा दिल से तेरा नाम
ले रहा
ज़मीन पर बैठ कर
तुझे पाने के तरीके
सुन रहा
ऐ मालिक अब तक
समझा नहीं
क्यों जहर के साथ
अमृत
मनुष्य के साथ असुर
बनाया
तेरी इस दुनिया में
ऐ मालिक
कैसा ये तेरा न्याय ?
10-03-2012
336-70-03-12