Showing posts with label मिलन. Show all posts
Showing posts with label मिलन. Show all posts

Saturday, September 1, 2012

प्रतीक्षा में



अनमने भाव लिए
नदी किनारे कदम्ब के
पेड़ के नीचे बैठी
विचारों के जाल में उलझी थी
ऊपर गगन में काले बादलों की
गडगडाहट
उधर मन में विचारों का द्वन्द
उसकी व्यथा को बढ़ा रहे थे
नदी त्वरित गति से बह रही
पथ में आने वाली हर वस्तु को
अपने साथ बहा कर ले जा रही
नदी के पानी की भाँती
 विचार भी त्वरित गति से
आ जा रहे थे
मन में ढेरों आशंकाएं उसकी
आकांशाओं को निराशा में
बदल रही थी
प्रियतम से मिले महीनों
हो गए
बार बार के वादों के बाद भी
नहीं आये
हर बार नए बहाने का
सन्देश अवश्य आया
अब प्रतीक्षारत थी
 कब नदी के पानी की धारा
मंद पड़ेगी
आकाश से काले बादल
विदा होंगे
नीले गगन के दर्शन होंगे
सूरज फिर चमकने लगेगा
तब उसकी प्रतीक्षा की
घड़ियाँ भी समाप्त होंगी
उसके मन के आकाश में
आशाओं का सूरज चमकेगा
उसका प्रियतम से मिलन होगा
निराशा के काले बादलों से
छुटकारा मिलेगा
01-09-2012
706-02-09-12

Tuesday, August 21, 2012

रात को जब नींद नहीं आती है



रात को जब
नींद नहीं आती है
ख्याल परेशान करते हैं
तुम्हें याद करने लगता हूँ
ख़्वाबों में मिलने की
ख्व्हाइश करता हूँ
तुम कहोगी
तुम जुदा हो चुकी मुझ से
फिर क्यों तुम्हें याद
करता हूँ ?
मेरा जवाब सुन कर
नाराज़ ना होना
जब परेशान ही होना है
तो क्यों नहीं तुम्हें ही
याद करूँ
तुम्हारा सुन्दर चेहरा तो
दिखेगा
जुदाई में भी मिलन का
अहसास तो होगा मुझको
21-08-2012
680-40-08-12



Friday, February 3, 2012

रात को चांदनी जब ..........

रात को चांदनी जब
मेरे घर के आँगन में 
उतर कर
उसे अपनी रोशनी से
नहलाती
तो ख्याल आता है
क्यों नहीं
चांदनी के साथ
वो भी
नीचे उतर कर
मेरी ज़िन्दगी को
फिर से
रोशन कर देतीं
जुदाई को मिलन में
बदल देती
मेरे ग़मों को खुशी में
तब्दील कर देती
मुझे फिर से जीने का
मकसद दे देती
03-02-2012
104-14-02-12

Thursday, September 22, 2011

एक आवाज़ ने कानों को स्पर्श किया

एक आवाज़ ने
कानों को स्पर्श किया
मन में 
सुखद आभास हुआ
ह्रदय में अपनत्व का
संचार हुआ
निरंतर शून्यता में
स्पंदन हुआ
लगा कोई अपना फिर
लौट आया
एक पवित्र रिश्ते का
शुभागमन हुआ
बिछडों का मिलन
हुआ
22-09-2011
1539-110-09-11

Wednesday, July 27, 2011

ये कैसे हो सकता ?

वक़्त ने

साथ नहीं दिया

किसी और की

हो गयी

तो क्या फर्क पड़ता ?

दिल उसका अब भी मेरा

निरंतर उसे याद ना करूँ

ये कैसे हो सकता ?

मैं जीऊँ ,उसे मरने दूं

ये कैसे हो सकता ?

सुना है

ज़िन्दगी के बाद भी

ज़िन्दगी होती

यहाँ ना मिले

वहां भी ना मिलेंगे

ये कैसे हो सकता ?

27-07-2011

1242-122-07-11

Tuesday, May 24, 2011

गोरी कर रही श्रृंगार

गोरी 
कर रही श्रृंगार
पीया मिलन को
बेकरार
आँखों में काजल
मांग में सिन्दूर ,
बालों में गजरा पहन
शीशे में खुद को
निहार रही
दिमाग में पीया की
मूरत घूम रही
कभी खिड़की से झांके
कभी दरवाज़े को  देखे
बेसब्री कम होने का
नाम ना ले रही 
निरंतर इंतज़ार की
घड़ियाँ लम्बी हो रही
पीया कहाँ खो गए  ?
क्या तारीख भूल गए ?
सवाल मन  में उठने लगे
खैरियत से तो हैं ?
बुरे ख्याल आने लगे
घड़ी देखी ,
समय निकल चुका था
कैलेण्डर देखा
तारीख भी वही थी
ख़त निकाला 
ध्यान से पढ़ा
माथा पकड़ लिया
आँखों से 
आंसूं बहने लगे
ख़त में लिखा था 
पीया को आज नहीं
कल आना है
चेहरे पर 
खीज के साथ
संतोष के 
भाव आने लगे
उसे कल फिर श्रृंगार
करना होगा
तब तक इंतज़ार
करना पडेगा 
 24-05-2011
919-226-05-11

Tuesday, May 17, 2011

हर ऋतु मिलन ऋतु हो जाए

 वर्षा ऋतु का
आना 
पानी की बौछारें
मंद हवा का बहना
पेड़ों के पत्त्तों का
धुलना
हर दिल में
मिलन इच्छा का
जगना 
इंतज़ार पहले भी था
आज भी है
कोई आये साथ
वर्षा में नहाए
अठखेलियाँ करे
मिलने के खातिर
मौसम का इंतज़ार
ना कराए
निरंतर हर ऋतु
मिलन ऋतु हो जाए
17-05-2011
879-86-05-11