Showing posts with label हास्य-व्यंग्य. Show all posts
Showing posts with label हास्य-व्यंग्य. Show all posts

Wednesday, July 13, 2011

टीवी और बीबी में ,ज्यादा फर्क नहीं होता(हास्य रचना )

मेरा दोस्त
हंसमुख बोला मुझसे
यार निरंतर
टीवी और बीबी में
ज्यादा फर्क नहीं होता
दोनों के बिना
आदमी का काम 
नहीं चलता
मैंने जवाब दिया
अरे  मूर्ख
काम तो वाकई नहीं
चल सकता 
पर टीवी को बंद किया
जा सकता
मन मर्जी चैनल देखा
जा सकता
एक्सचेंज में
नया टीवी लिया जा
सकता
बीबी का निरंतर
शिकायत वाला

चैनल ही होता
किसी हाल में
बंद नहीं करा जा 
सकता
हर आदमी
एक्सचेंज तो करना
चाहता
पर बदले में नयी बीबी
कोई नहीं देता
13-07-2011
1177-60-07-11

Saturday, July 9, 2011

ये ना पूछना हफ्ते भर क्यों ना मिल सका था ?

ये ना पूछना
हफ्ते भर क्यों ना
मिल सका था ?
ये भी ना पूछना
कल किसके साथ था
आज का बताओ
कहा चलना है
होटल की मत कहना
कल तुम्हारी बहन के
साथ गया था
किसी मॉल का नाम
भी मत लेना
तुम्हारी सहेली ने
भारी बिल बनाया था
सिनेमा का भी मत
सोचना
तुम्हारी पड़ोसन के
साथ देखा था 
तुम ना बता सको
तो मैं बताता हूँ
निरंतर गुलछर्रे उड़ाते
थक गया हूँ
 पैसे भी ख़त्म हो गए 
आज आराम करो
बात कल पर 
टालता हूँ
09-07-2011
1157-41-07-11

Friday, July 8, 2011

ताली बजाना उनकी मजबूरी है

कवी सम्मलेन में
एक कवी महोदय
निरंतर धुंआ धार
 तरीके से
एक के बाद एक 
कविता
पाठ कर रहे थे ,
श्रोताओं को कुछ समझ
नहीं आ रहा था
फिर भी
आगे की सीटों पर बैठे
दस बीस लोग ,
हर कविता पर ताली
बजा रहे थे
मैंने पड़ोस में बैठे
सज्जन से पूछा
किसी को समझ नहीं
आ रहा
फिर आगे बैठे लोग
ताली क्यों बजा रहे हैं
उसने जवाब दिया ,
जो कविता पाठ कर रहे हैं
वे कवियों के नेता हैं
कवी सम्मलेन वे ही
करवाते हें
आगे बैठे सब कवी हैं
जो इनके कहने पर ही
कवी सम्मेलनों में बुलाये
जाते हैं
निमंत्रण पाने के लिए
अपनी भड़ास निकालने
के लिए 
नेता कवी को खुश करना
ज़रूरी है
इसलिए पसंद नहीं
आने पर भी
ताली बजाना उनकी
मजबूरी है
08-07-2011
1150-34-07-11

Thursday, July 7, 2011

कपडे सफ़ेद पहनों, दूसरों के कपड़ों में दाग ढूंढो

ज़माने के हिसाब से
चलना शुरू करो
मन को कट्ठा कर लो
ईमान से संधी कर लो
संस्कृति संस्कारों को भूलो
सुभाष,तिलक, भगत सिंह
का नाम मत लो
हरीश चन्द्र के देश में
अब राजा,कलमाडी 
को पूजो
तुम भी धन इकट्ठा 
कर लो
थोड़ी रिश्वत खा लो 
अमानत में ख्यानत 
कर लो
पैसे को किसी तरह
स्विस बैंक में जमा 
कर दो
फिर अन्ना,रामदेव को
समर्थन दे दो
भ्रष्टाचार के खिलाफ
निरंतर जम कर बोलो
कपडे सफ़ेद पहनों
दूसरों के कपड़ों में
दाग ढूंढो
देशभक्ती का माप दंड
बदलो
सच्चे देश भक्त होने का
नाटक ज़रूर करो
अगला चुनाव अवश्य लड़ो
जीत ज़रूर हाँसिल करोगे
सच्चे नेता बनोगे
07-07-2011 
1147-31-07-11

Wednesday, June 22, 2011

खुशियों में होता है,शामिल सारा ज़माना

खुशियों में होता है,
शामिल सारा ज़माना
गम में नज़र आता नहीं
कोई चेहरा पुराना
हंसता था जब तक
हंसता था,हर साथ वाला
रोने का वक़्त है,
कोई नहीं अब साथ
रोने वाला
बहते पानी में
हर शख्श नाहता
डूबते का नहीं होता
कोई सहारा
मोहब्बत का जवाब
निरंतर नफरत से देना
रिवाज़ पुराना
मतलब अपना साधना
धंधा पुराना
22-06-2011
1084-111-06-11