Showing posts with label देश भक्त. Show all posts
Showing posts with label देश भक्त. Show all posts

Tuesday, October 16, 2012

जो ना शहीद चाहते थे, ना महापुरुष चाहते थे


वर्ष में कई बार हम
दो मिनिट के लिए मौन
 लेते हैं
शहीदों को श्रद्धांजली 
देते हैं
महापुरुषों की आत्मा की
शांती के लिए प्रार्थना 
करते हैं
हम वर्ष में कुछ मिनिट
महापुरुषों देश भक्तों के
जन्म दिवस पर
मोक्ष दिवस पर
उनकी याद में भाषण 
देते  हैं 
उनके नाम पर आयोजन 
करते हैं
खर्च करते हैं
वर्ष में बाकी समय
वो सब करते हैं
जो ना शहीद चाहते थे,
ना महापुरुष चाहते थे
771-16-16-10-2012
शहीद ,महापुरुष,देश भक्त,श्रद्धांजली

Saturday, May 12, 2012

कौन कहता है ऊंचे पहाड़ों पर घास के मैदान नहीं होते

कौन कहता है
ऊंचे पहाड़ों पर घास के
मैदान नहीं होते
ऊंचे लोग धरातल से
जुड़े नहीं होते
हुए हैं इस देश में नेता
गाँधी,सुभाष पटेल
जैसे भी
ना अहम् था,ना स्वार्थ था
ना ही खुद का ध्यान था
जीवित रहे जब तक
सोचते रहे देशवासियों के
भले के लिए
जिए जब तक जिए
देश और देशवासियों
के लिए
क्रतव्य की बलि वेदी पर
करी जान न्योछावर
देश और देशवासियों
के लिए
12-05-2012
512-26-05-12


Saturday, August 27, 2011

अन्ना को ज़िंदा रखना है देश के लिए

पानी भी ज्यादा है
इनके डूबने के लिए
आत्मा इनकी मर चुकी
जुबां पर लगाम नहीं
इंसान के रूप में
शैतान हैं ये 
गिरगिट भी शर्माए
उनके रंग बदलने से
निरंतर सत्ता के लालच में
धर्म, ईमान सब भूल गए
भ्रष्टाचार में ऊपर से
नीचे तक डूबे हैं ये
नेता नहीं
देश के लिए कलंक हैं ये
जवाब इनको देना है
बहिष्कार इनका करना है
अन्ना को ज़िंदा रखना है
देश के लिए
27-08-2011
11402-124-08-11

Saturday, August 20, 2011

कल रात बरबस आँसूं निकल गए

कल रात बरबस
आँसूं निकल गए
शर्म से मन के
ख्याल बाहर आ गए
अविरल बहते रहे
ग्लानि में उन्हें बहने दिया
रोकने का प्रयास ना किया
जब एक
गांधीवादी बुजुर्ग के
जीवन संघर्ष के
कई पहलूओं का ज्ञान हुआ
जीवन दूसरों पर
न्योछावर किया
निस्वार्थ भाव से
हर कष्ट सहा
हिम्मत और साहस से
लड़ रहे
देश भक्त के प्रति श्रद्धा में
सर झुक गया
फिर पश्चाताप में
डूब गया
क्यों अब तक
कुछ ना कर सका
देश के लिए ?
खुद से पूछने लगा ?
उत्तर भी तुरंत मिल गया
देश से ज्यादा ध्यान
खुद का रहा
अब प्रण कर लिया
जो पहले नहीं कर सका
अब करना है
अन्ना हजारे
जैसे ही लड़ना है
निरंतर दूसरों के लिए
जीना है
20-08-2011
1385-107-08-11

Tuesday, July 26, 2011

अफ़सोस की सिर्फ एक बेटे को जन्म दिया

एक जवान शहीद हुआ

माँ ने इकलौता बेटा खोया

शोक का माहौल था

हर शख्श आंसू बहा

रहा था

माँ की आँखें नम थी

चुपचाप कौने में बैठी थी

दिलासा में किसी ने

सब्र से काम लेने

हिम्मत और होंसला

रखने को कहा

माँ ने जवाब दिया

ना बेसब्र हूँ

ना होंसला और

हिम्मत खोयी

दुःख इस बात का कि

मैंने मेरा बेटा खोया

संतोष इस बात का

देश रक्षा में न्योछावर हुआ

अफ़सोस की सिर्फ

एक बेटे को जन्म दिया

परमात्मा से प्रार्थना

कर रही हूँ

अगले जन्म में भी मुझे

माँ बनाना

ढेरों बेटो को जन्म दे सकूँ

निरंतर

देश को अर्पित कर सकूँ

ऐसी किस्मत देना

25-07-2011

1233-113-07-11