Showing posts with label शहीद. Show all posts
Showing posts with label शहीद. Show all posts

Friday, November 16, 2012

मेरे देश की मिट्टी में बसी है शहीदों के बलिदान की सुगंध



मेरे देश की मिट्टी में
बसी है
शहीदों के बलिदान की
सुगंध
वीरांगनाओं की
चिता की गर्मी
मेरे देश की हवा में
गूंजती है
संतों,महापुरुषों की
अमर वाणी
त्याग बलिदान की
अमिट कहानी
मेरी देश की
नदियों में बहती है
प्यार भाई चारे की धारा
मेरे देश की
संस्कृति में घुली है
सत्य अहिंसा
मान मर्यादा
मेरे देश की मिट्टी को
दूषित मत करो
मेरे देश की हवाओं को
प्रदूषित मत करो
देश के लिए जान
न्योछावर करने वालों की
आत्माओं को
व्यथित मत करो
मेरे देश की धरती को
माँ कहते हो
समय आ गया है
पानी सर से गुजर गया है
अब देश को
भ्रष्टाचार मुक्त कर दो
भ्रष्टाचारियों को सजा दे दो
देश के दुश्मनों का
सफाया कर दो
धरती माँ की लाज रख लो
845-29-16-11-2012 
भारत,देश,देश भक्ति,शहीद,राष्ट्र,भ्रष्टाचार,

Tuesday, October 16, 2012

जो ना शहीद चाहते थे, ना महापुरुष चाहते थे


वर्ष में कई बार हम
दो मिनिट के लिए मौन
 लेते हैं
शहीदों को श्रद्धांजली 
देते हैं
महापुरुषों की आत्मा की
शांती के लिए प्रार्थना 
करते हैं
हम वर्ष में कुछ मिनिट
महापुरुषों देश भक्तों के
जन्म दिवस पर
मोक्ष दिवस पर
उनकी याद में भाषण 
देते  हैं 
उनके नाम पर आयोजन 
करते हैं
खर्च करते हैं
वर्ष में बाकी समय
वो सब करते हैं
जो ना शहीद चाहते थे,
ना महापुरुष चाहते थे
771-16-16-10-2012
शहीद ,महापुरुष,देश भक्त,श्रद्धांजली

Tuesday, July 26, 2011

अफ़सोस की सिर्फ एक बेटे को जन्म दिया

एक जवान शहीद हुआ

माँ ने इकलौता बेटा खोया

शोक का माहौल था

हर शख्श आंसू बहा

रहा था

माँ की आँखें नम थी

चुपचाप कौने में बैठी थी

दिलासा में किसी ने

सब्र से काम लेने

हिम्मत और होंसला

रखने को कहा

माँ ने जवाब दिया

ना बेसब्र हूँ

ना होंसला और

हिम्मत खोयी

दुःख इस बात का कि

मैंने मेरा बेटा खोया

संतोष इस बात का

देश रक्षा में न्योछावर हुआ

अफ़सोस की सिर्फ

एक बेटे को जन्म दिया

परमात्मा से प्रार्थना

कर रही हूँ

अगले जन्म में भी मुझे

माँ बनाना

ढेरों बेटो को जन्म दे सकूँ

निरंतर

देश को अर्पित कर सकूँ

ऐसी किस्मत देना

25-07-2011

1233-113-07-11