Showing posts with label जुदाई. Show all posts
Showing posts with label जुदाई. Show all posts

Sunday, November 11, 2012

तुम जुदा हुए तो क्या हुआ



तुम जुदा हुए तो
क्या हुआ
मुझे फर्क नहीं पडा
नुकसान तुम्हारा ही हुआ
एक प्यार भरा दिल
तुम्हारे चंगुल से
मुक्त हो गया
मैं तो पहले भी खुश था
अब भी खुश हूँ
तुम्हारी फितरत का तो
पता चल गया
ज़िन्दगी भर भुगतने से
तो बच गया
838-22-11-11-2012
जुदाई,मोहब्बत,प्रेम ,प्यार,शायरी

Wednesday, October 24, 2012

मन भर गया तो



मन भर गया तो
उन्होंने सोचा
अब रिश्ता ही तोड़ लें 
थक हार कर बैठ
जाऊंगा
वो भूल गए
उन्होंने ही कहा था
मुझसे 
मोहब्बत के खातिर
जान भी गवानी पड़े
तो गवां देना
जुदा करने की
कोशिश भी करे कोई
तो हार नहीं मानना
हमारी मोहब्बत को ही
ज़िन्दगी का किनारा
समझना
788-30-24-10-2012
मोहब्बत,जुदाई

Tuesday, August 21, 2012

रात को जब नींद नहीं आती है



रात को जब
नींद नहीं आती है
ख्याल परेशान करते हैं
तुम्हें याद करने लगता हूँ
ख़्वाबों में मिलने की
ख्व्हाइश करता हूँ
तुम कहोगी
तुम जुदा हो चुकी मुझ से
फिर क्यों तुम्हें याद
करता हूँ ?
मेरा जवाब सुन कर
नाराज़ ना होना
जब परेशान ही होना है
तो क्यों नहीं तुम्हें ही
याद करूँ
तुम्हारा सुन्दर चेहरा तो
दिखेगा
जुदाई में भी मिलन का
अहसास तो होगा मुझको
21-08-2012
680-40-08-12



Tuesday, May 15, 2012

मत पूछो इस बार का सावन कैसा होगा ?

मत पूछो इस बार
का सावन कैसा होगा ?
बिना महक के
फूलों का होगा
ना कोयल कूंकेगी
ना पपीहा बोलेगा
कोई भंवरा गुंजन
ना करेगा
प्रेमी युगल झूला
ना झूलेगा
कोई सावन गीत
ना गायेगा
कोई बादल खुल कर
ना बरसेगा
ना मन झूमेगा
ना ह्रदय
प्रेम हिलोरें लेगा
सावन में भी दिल
मायूस होगा
बिन उनके सब
सूना होगा
मत पूछो इस बार
का सावन कैसा होगा ?
15-05-2012
526-46-05-12

Friday, February 3, 2012

रात को चांदनी जब ..........

रात को चांदनी जब
मेरे घर के आँगन में 
उतर कर
उसे अपनी रोशनी से
नहलाती
तो ख्याल आता है
क्यों नहीं
चांदनी के साथ
वो भी
नीचे उतर कर
मेरी ज़िन्दगी को
फिर से
रोशन कर देतीं
जुदाई को मिलन में
बदल देती
मेरे ग़मों को खुशी में
तब्दील कर देती
मुझे फिर से जीने का
मकसद दे देती
03-02-2012
104-14-02-12

Wednesday, October 5, 2011

कुछ तो रात गहरी थी


कुछ तो रात गहरी थी
कुछ उसकी याद सता
रही थी
दिल के सन्नाटे में
उसकी आवाज़ गूँज
रही थी
ख्वाबों की दुनिया में
सिर्फ वो  नज़र आ
रही थीं
शराब निरंतर अपना
असर दिखा रही थी
हर घूँट के साथ
ज़िन्दगी मौत लग
रही थी
रोज़ की बात आज फिर
दोहरायी जा रही थी
किस्मत अपना खेल
दिखा रही थी
जुदाई के गम में
ज़िन्दगी
तमाम हो रही थी
05-10-2011
1618-26-10-11

Wednesday, August 10, 2011

वो रुमाल मैंने सम्हाल कर रखा है

बरसों

पहले जुदा हुए

अपना रुमाल

मेरे पास भूल गए

वो रुमाल मैंने

सम्हाल कर रखा है

अपने सीने से लगा

रखा है

जब भी अकेला

होता हूँ

उसे हाथ में लेता हूँ

उसकी महक को

सूंघता हूँ

वो अब भी वैसे ही

महकता

जहन में यादें ताज़ा

करता

निरंतर उनकी

करीबी का अहसास

होता

किसी तोहफे से

ज्यादा उनका रुमाल

मेरे अकेलेपन को

कम करता

ग़मों को भूलने में

मदद करता

10-08-2011

1329-51-08-11