Showing posts with label इंसानियत. Show all posts
Showing posts with label इंसानियत. Show all posts

Friday, April 5, 2013

नाम की चाहत में



इंसान से बड़े
इंसान के साए हो गए हैं
नाम की चाहत में
अहम् के दास बन गए हैं
होड़ के संसार में
इंसानियत भूल गए हैं
अपनों से पराये हो गए हैं
इंसान कम
इंसान के पुतले रह गए हैं
भ्रम में जी रहे हैं
09-65-05-02-2013
इंसान ,इंसानियत,जीवन,चाहत
डा.राजेंद्र तेला ,निरंतर

Tuesday, April 2, 2013

सियासत की चाहत में



सियासत की चाहत में
जब ज़मीर ही बेच दिया
कैसे दीन-ओ-ईमान
की बात करूँ
गद्दी के नशे ने इस हद तक
खुदगर्ज़ बना दिया
इंसानियत ही भूल गया
कोई अपना भी रास्ते में
आ जाए
उसे भी मौत की नींद सुला दूं
इंसान के भेष में हैवान
बन गया हूँ
कैसे खुदा से दुआ करूँ
04-60-02-02-2013
सियासत,इंसानियत,खुदगर्ज़, दीन-ओ-ईमान

Thursday, March 14, 2013

ऐ दोस्त .....



ऐ दोस्त
हमारी छोटी सी खता को
तुमने दिल में उतार लिया
हमें दिल से ही निकाल दिया
हम दिल में तुम्हारे जैसी
तल्खी तो नहीं रखते
मलाल सिर्फ इस बात का है
तुमने ये भी नहीं बताया
 हमारी खता क्या है
इक बार हमारे दिल में
झाँक कर देखो
कमजोरियों के
चंद छोटे काँटों के अलावा
मोहब्बत के फूलों से भरा है
इंसानियत की महक से
महक रहा है
फिर भी तुम अगर
हमें गुनाहगार मानते हो
खुदा की रज़ा समझ
मंज़ूर कर लेंगे
ना आसूं बहायेंगे
ना नाराज़ होंगे
हँसते हँसते जीते रहेंगे
तुम्हारे दिल में पल रहे
नफरत के शज़र सूख जाएँ
मोहब्बत के फूल महक जाएँ
इंसान बन कर जी सको
तुम्हारे लिए खुदा से
दुआ करते रहेंगे
25-25-14-01-2013    
तल्खी,खता,शायरी,नज़्म,इंसानियत,मोहब्बत,दोस्त 
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, December 15, 2012

अब थक गया हूँ



अब थक गया हूँ
इमानदारी सच्चाई,
इंसानियत को ढूंढते ढूंढते
ह्रदय अतृप्त
मन व्यथित होने लगा
क्यों नहीं समझ पाता हूँ
दे दी लोगों ने जान
जिसको पाने के लिए
जो मिला नहीं
सदियों से किसी को
मुझे कैसे मिल जाएगा
खुद से पूछता हूँ
क्या तलाश बंद कर दूं
खुद ही उत्तर देता हूँ
लोग सपने भी तो देखते हैं
कुछ पूरे होते
कुछ अधूरे रह जाते
तो भी जीना तो नहीं छोड़ते
क्यों ना सपना समझ
तलाश जारी रखूँ
मिल जायेगी तो खुश
हो लूंगा
नहीं मिलेगी तो अधूरा
सपना समझ भूल जाऊंगा
हँसते हुए जीना नहीं
छोडूंगा
962-81-15-12-2012
इंसानियत,अतृप्त,सपना,तलाश,

Tuesday, November 6, 2012

शक और नफरत को दिल और ज़हन से निकाल दे


शक और नफरत को दिल और ज़हन से निकाल दे
दिल इस हद तक
शक और नफरत से
भर गया
आधी बात सुन कर ही
मतलब निकालने लगा
जिसका वजूद ही नहीं
उसकी मूरत बनाने लगा
तुम किसी से हंस कर
बात कर रहे थे
बार बार मेरी तरफ 
देख रहे थे
मैंने समझा तुम मेरी ही
बात कर रहे हो
आग बबूला हो कर
गंदे लफ़्ज़ों से तुम्हारा
इस्तकबाल किया
बाद में पता चला
तुम किसी और बात पर
हंस रहे थे
अब सोचता हूँ खामखाँ
जुबां को गंदा किया
दिमागी दिवालियापन का
सबूत दिया
अब खुदा से दुआ करता हूँ
लाइलाज हो जाए उससे पहले
इस बीमारी का इलाज़ कर दे
गिरे हुए ख्यालों को
अब और ना गिरने दे
मुझे इंसानियत की राह से
मत भटकने दे
शक और नफरत को
 दिल और ज़हन से निकाल दे
824-08-06-11-2012
शक.नफरत,इंसानियत

Tuesday, August 21, 2012

तुम फ़रिश्ता बनो ना बनो



तुम फ़रिश्ता
बनो ना बनो
इंसान तो बनो
स्वर्ग में जाओ ना जाओ
ज़मीन पर तो
इन्सान बन कर रहो
भगवान् से
प्रार्थना करो ना करो
इंसान से प्यार तो करो
मंदिर में जाओ
या मस्जिद में जाओ
शराफत से तो जियो
हँसो या रोओ
दूसरों को तो मत
रुलाओ
21-08-2012
681-41-08-12

Sunday, August 5, 2012

कभी इंसान बन कर भी जिया करो



मेरे सीधेपन का मखौल
ना उडाओ
मेरे तीखेपन को ना
उकसाओ
अभी तक तो सीखा नहीं
किसी का मज़ाक उड़ाना
अब कोई चाहत भी नहीं
उसे सीखने की
फिर भी अगर मजबूर
करोगे
हम मुस्कारा कर सिर्फ
इतना कहेंगे
ऐ दोस्त कभी इंसान
बन कर भी जिया करो
इंसान को
इंसान समझा करो
05-08-2012
650-10-08-12

Monday, April 2, 2012

ये आवश्यक तो नहीं


ये आवश्यक तो नहीं
हर पेड़ पत्तों से भरा हो
हर पेड़ छाया प्रदान करे
हर पेड़ पर कली खिले
पुष्प बन कर सुगंध से
महके
क्या हम उस पेड़ को
काट देते ?
जिसमें एक भी खूबी
ना हो 
फिर क्यों सदा हम
हर इंसान में खूबियाँ
ढूंढते
इंसान को केवल
इंसान नहीं समझते
उसे अपनी निगाहों से
गिरा देते
इंसानियत को शर्मसार
करते
02-04-2012
425-05-04-12

Friday, March 2, 2012

जिसने खुद को जान लिया

जिसने खुद को जान लिया
इंसानियत को पहचान लिया
खुदा की रज़ा को 
ज़िन्दगी में उतार लिया
समझो खुदा के घर का
रास्ता जान गया 
खुदा का नूर उस पर बरसेगा
हर शख्श अपना लगेगा
दिल में नफरत
रंजिश का नाम ना होगा
ज़िन्दगी में सुकून का
राज होगा
ज़मीन से उठने के बाद
खुदा का घर उसकी मंजिल
दरवेशों का साथ होगा
02-03-2012
275-10-03-12

Sunday, July 31, 2011

ना रोता हूँ, ना तड़पता हूँ

ना रोता हूँ

ना तड़पता हूँ

खामोश रहता हूँ

खुशी से सहता हूँ

खुदा से दुआ करता हूँ

उन्हें उनकी

इंसानियत लौटा दे

निरंतर सुकून से रहना

सिखा दे

नफरत से निजात

दिला दे

खुद खुशी से जिएँ

औरों को भी जीने दें

31-07-2011

1278-162-07-11

Tuesday, July 26, 2011

राम कहूं या अल्ला, क्या फर्क पड़ता ?

मंदिर जाऊं

या मस्जिद जाऊं
क्या फर्क पड़ता ?
पूजा करूँ

या इबादत करूँ
क्या फर्क पड़ता ?
जब नाम उसका लेना
उसका कहा करना
इंसानियत से जीना
राम कहूं या अल्ला
क्या फर्क पड़ता ?

26-07-2011

1234-114-07-11