Showing posts with label राम. Show all posts
Showing posts with label राम. Show all posts

Thursday, March 14, 2013

अब कोई राम कृष्ण अर्जुन पैदा क्यों नहीं होता



अब कोई
 राम कृष्ण अर्जुन
पैदा क्यों नहीं होता
क्यों कंस रावण,दुशासन
ही पैदा होते हैं
क्या समय इतना
बदल गया है
या इश्वर इतना
उलझ गया है
पहचान ही नहीं पाता
किस को धरती पर
भेज रहा है
क्या नीचे आने वाले भी
चेहरे पर चेहरा
चढ़ा कर रहते हैं
इश्वर को
राम कृष्ण दिखते हैं
नीचे आते हैं तो
रावण,कंस निकलते हैं
27-27-14-01-2013    
कृष्ण,राम, इश्वर, अर्जुन
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Sunday, March 11, 2012

किसके चेहरे पर हिन्दू लिखा?,किसके चेहरे पर मुसलमान?

किसके चेहरे पर
हिन्दू लिखा
किसके चेहरे पर
मुसलमान
कपडे अगर एक से
पहन लें
बोलें अगर एक ज़ुबान
ना रखें ढाढी चोटी
कौन कह सकता है
कौन हिन्दू
कौन मुसलमान
चाहे खून निकाल कर
मिलान कर लो
हिन्दू का खून मिलेगा
मुसलमान के खून से
खुशी में हँसता हो या
दर्द से रोता हो
कहाँ पता चलता
कौन हिन्दू
कौन मुसलमान
जो कहा राम ने
वही कहा अल्ला ने
सबने अपने अपने
तरीके  से तोड़ा मरोड़ा
बदल दिए मायने उसके
बना दिया धर्म को
झगडे का कारण
खडी कर दी नफरत के
रंग से सजी हुयी
दीवार बीच में
अब भी वक़्त है
 सुधारें अपनी भूल को
वो करलें जो कहा
अल्ला और राम ने
करें सम्मान
एक दूजे के धर्म का
मिलजुल कर
साथ जियें खुशी से
11-03-2012
347-80-03-12

Tuesday, July 26, 2011

राम कहूं या अल्ला, क्या फर्क पड़ता ?

मंदिर जाऊं

या मस्जिद जाऊं
क्या फर्क पड़ता ?
पूजा करूँ

या इबादत करूँ
क्या फर्क पड़ता ?
जब नाम उसका लेना
उसका कहा करना
इंसानियत से जीना
राम कहूं या अल्ला
क्या फर्क पड़ता ?

26-07-2011

1234-114-07-11