Showing posts with label मुसलमान. Show all posts
Showing posts with label मुसलमान. Show all posts

Sunday, March 11, 2012

किसके चेहरे पर हिन्दू लिखा?,किसके चेहरे पर मुसलमान?

किसके चेहरे पर
हिन्दू लिखा
किसके चेहरे पर
मुसलमान
कपडे अगर एक से
पहन लें
बोलें अगर एक ज़ुबान
ना रखें ढाढी चोटी
कौन कह सकता है
कौन हिन्दू
कौन मुसलमान
चाहे खून निकाल कर
मिलान कर लो
हिन्दू का खून मिलेगा
मुसलमान के खून से
खुशी में हँसता हो या
दर्द से रोता हो
कहाँ पता चलता
कौन हिन्दू
कौन मुसलमान
जो कहा राम ने
वही कहा अल्ला ने
सबने अपने अपने
तरीके  से तोड़ा मरोड़ा
बदल दिए मायने उसके
बना दिया धर्म को
झगडे का कारण
खडी कर दी नफरत के
रंग से सजी हुयी
दीवार बीच में
अब भी वक़्त है
 सुधारें अपनी भूल को
वो करलें जो कहा
अल्ला और राम ने
करें सम्मान
एक दूजे के धर्म का
मिलजुल कर
साथ जियें खुशी से
11-03-2012
347-80-03-12

Saturday, February 18, 2012

इंसानियत का धर्म निभाता रहा

पठान के कपडे पहन
हिन्दू का लड़का 
बाज़ार में निकल पडा
मारो मारो को हल्ला सुना
घबरा कर भाग पडा
एक मुसलमान ने
घर का दरवाज़ा खोला
इशारे से
उसे अन्दर बुलाया
मौत के मुंह से बचाया
कुछ दिन घर में छुपा
कर रखा
उसके हिन्दू होने का
पता उसे चल चुका था
फिर भी प्यार से
खिलाता पिलाता रहा
सच्चा मुसलमान था
नफरत से
उसका वास्ता ना था
इंसानियत का धर्म
निभाता रहा
18-02-2012
192-103-02-12