Showing posts with label अल्ला. Show all posts
Showing posts with label अल्ला. Show all posts

Sunday, March 11, 2012

किसके चेहरे पर हिन्दू लिखा?,किसके चेहरे पर मुसलमान?

किसके चेहरे पर
हिन्दू लिखा
किसके चेहरे पर
मुसलमान
कपडे अगर एक से
पहन लें
बोलें अगर एक ज़ुबान
ना रखें ढाढी चोटी
कौन कह सकता है
कौन हिन्दू
कौन मुसलमान
चाहे खून निकाल कर
मिलान कर लो
हिन्दू का खून मिलेगा
मुसलमान के खून से
खुशी में हँसता हो या
दर्द से रोता हो
कहाँ पता चलता
कौन हिन्दू
कौन मुसलमान
जो कहा राम ने
वही कहा अल्ला ने
सबने अपने अपने
तरीके  से तोड़ा मरोड़ा
बदल दिए मायने उसके
बना दिया धर्म को
झगडे का कारण
खडी कर दी नफरत के
रंग से सजी हुयी
दीवार बीच में
अब भी वक़्त है
 सुधारें अपनी भूल को
वो करलें जो कहा
अल्ला और राम ने
करें सम्मान
एक दूजे के धर्म का
मिलजुल कर
साथ जियें खुशी से
11-03-2012
347-80-03-12

Tuesday, July 26, 2011

राम कहूं या अल्ला, क्या फर्क पड़ता ?

मंदिर जाऊं

या मस्जिद जाऊं
क्या फर्क पड़ता ?
पूजा करूँ

या इबादत करूँ
क्या फर्क पड़ता ?
जब नाम उसका लेना
उसका कहा करना
इंसानियत से जीना
राम कहूं या अल्ला
क्या फर्क पड़ता ?

26-07-2011

1234-114-07-11