Showing posts with label इबादत. Show all posts
Showing posts with label इबादत. Show all posts

Saturday, November 3, 2012

या खुदा तेरे पैरों की आहट भी नहीं हूँ



या खुदा
तेरे पैरों की
आहट भी नहीं हूँ
तुझे सदा कैसे दूं
दिल में बसा रखा तुझे
निरंतर तेरी इबादत
करता हूँ
मुझे धन दौलत
नहीं चाहिए
तेरी नज़रें मुझ पर
बनी रहे
तेरा रहम-ओ-करम
बरसता रहे
बस इतनी सी दुआ
करता हूँ
822-06-03-11-2012
सदा=आवाज़
खुदा,सदा,इबादत,रहम-ओ-करम

Thursday, February 9, 2012

अब थक गया हूँ

अब थक गया हूँ
समझ नहीं आता
किस से पूँछू
क्यों ऐसी किस्मत
लेकर आया हूँ ?
गम-ऐ-दिल अब
तूँ ही बता मैं क्या करूँ
कैसे हाले-ऐ-दिल
बयान करूँ
कब तक रोता रहूँ ?
ग़मों का
बोझ ढोता रहूँ
किस की पूजा
इबादत करूँ?
किस रास्ते पर चलूँ ?
बचा वक़्त
सुकून से काट सकूँ
कुछ लम्हे
हँस कर जी सकूँ
09-02-2012
131-42-02-12  

Saturday, October 15, 2011

माना की तुमने जिद ठान ली


माना की
तुमने जिद ठान ली
हाँ नहीं भरने की
कसम खा ली
मेरी दुआओं की
तासीर भी कम नहीं
बड़ी शिद्दत से खुदा से
माँगी है
निरंतर ईमान से
इबादत उसकी करी  
कोई वजह नहीं खुदा
दुआ कबूल ना करे
वो तुम्हारे जितना
जिद्दी भी तो नहीं
यकीन अभी मोहब्बत से
उठा नहीं
देर से ही सही
इक दिन तुम हाँ करोगी
खुद आकर गले
लगाओगी
मेरे दिल को राहत
दोगी  

15-10-2011
1655-63-10-11

Tuesday, August 30, 2011

क्या नहीं करता मोहब्बत में इंसान

क्या नहीं करता
मोहब्बत में इंसान
इबादत
खुदा की करता 
ज़हन में चेहरा
माशूक का होता
जुदाई में खुदा
याद तो आता
नाम जुबां पर
माशूक का होता
निरंतर
उसका नाम जपता
कोई मिला दे उससे
मान मुनव्वल करता
उठते,बैठते
ख्यालों ,ख़्वाबों में
राज़ दिल पर
माशूक का होता
मोहब्बत में मर जाता
मोहब्बत में जीता
रहता
उम्मीद और इंतज़ार
हर लम्हा रहता
रातों को जागना
आदत बन जाता
बेचैनी जीने का
ढंग हो जाता
30-08-2011
1418-140-08-11

Tuesday, August 16, 2011

आज किसी ने याद किया

आज किसी ने

याद किया

जन्म दिन पर एक

फूल भिजवा दिया

खुदा से इबादत का

सिला मिल गया

मुरझाये पेड़ को

पानी मिल गया

निरंतर बेबसी को

सहारा मिल गया

फिर मुस्कारने का

बहाना मिल गया

जीने का मकसद

मिल गया

16-08-2011

1364-86-08-11

Tuesday, July 26, 2011

राम कहूं या अल्ला, क्या फर्क पड़ता ?

मंदिर जाऊं

या मस्जिद जाऊं
क्या फर्क पड़ता ?
पूजा करूँ

या इबादत करूँ
क्या फर्क पड़ता ?
जब नाम उसका लेना
उसका कहा करना
इंसानियत से जीना
राम कहूं या अल्ला
क्या फर्क पड़ता ?

26-07-2011

1234-114-07-11