Showing posts with label धर्म. Show all posts
Showing posts with label धर्म. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

कोई जाति पूछता है ,कोई धर्म पूछता है



कोई जाति पूछता है
कोई धर्म पूछता है
कोई उम्र तो
कोई धंधा पूछता है
पूछता है
कोई नहीं पूछता
मेरा ह्रदय कैसा है
मेरा ज्ञान कितना है
इमानदार हूँ
या बेईमान हूँ
जैसा दिखता हूँ
वैसा हूँ
या बाहर कुछ अन्दर
कुछ और हूँ
मन को अच्छा लगेगा
जब कोई ये प्रश्न करेगा
निरंतर तुम इंसान हो
या इंसान के रूप में
हैवान हो
957-76-15-12-2012
जाती,धर्म,जीवन,इंसान ,हैवान

Friday, November 23, 2012

जात पांत धर्म की राजनीति में देश कुरुक्षेत्र बन गया



जात पांत धर्म की
राजनीति में
देश कुरुक्षेत्र बन गया
प्यार और भाईचारा
रक्त रंजित हो गया
हर दिन का इतिहास
खून से लिखा जा रहा
भाई भाई की जान ले रहा
अपना पराया हो गया
दिलों में अन्धकार
घर कर गया
कब जलेगा प्यार
भाईचारे का दीपक
कब बुझेगी दिलों में
नफरत की आग
कब इंसानियत
बन जायेगी जात
प्यार बनेगा धर्म
कब कुरुक्षेत्र  में
रक्तपात ख़त्म होगा
इंतज़ार में हर
समझदार इश्वर से
प्रार्थना कर रहा
864-48-23-11-2012
जात,पांत, धर्म ,राजनीति,देश 

Tuesday, November 20, 2012

सब करते हैं इसलिए मैं भी करता रहा हूँ



स्वयं को पढ़ा लिखा
विद्वान समझता हूँ
पर आज तक समझ
नहीं पाया
क्यों मूर्तियों की पूजा
करता हूँ
सब करते हैं इसलिए
मैं भी करता रहा हूँ
करता रहूँगा
उचित अनुचित का
प्रश्न नहीं उठाऊंगा
भीड़ के साथ चलता रहा हूँ
चलता रहूँगा
अलग चलने का प्रयत्न
करूंगा
तो पत्थर खाऊंगा
848-32-20-11-2012
मूर्ती पूजा,धर्म,जीवन,भेड़ चाल,भीड़ 

Wednesday, September 19, 2012

बड़े बूढों ने कहा,ज्ञानियों ने समझाया



बड़े बूढों ने कहा
ज्ञानियों ने समझाया
शास्त्रों में पढ़ा
इश्वर की पूजा अर्चना
करनी चाहिए
नित्य मंदिर जाना चाहिए
पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन
करने चाहिए
नित्य इश्वर का नमन
करना चाहिए
साथ ही सबने
एक बात और समझायी थी
कर्म,व्यवहार,आचरण भी
जैसा इश्वर को पसंद हो
वैसा ही करना चाहिए
वर्षों से विचारों का मंथन
कर रहा हूँ
फिर भी समझ नहीं पाता हूँ
क्या इश्वर की पूजा अर्चना करूँ
तीर्थ स्थलों के दर्शन करूँ
पवित्र सरोवरों में स्नान करूँ
नित्य मंदिर जा कर
इश्वर को प्रसन्न करूँ
या कर्म,व्यवहार,आचरण पर
ध्यान दूं
अब तक झंझावत में फंसा हूँ
दोनों में से एक भी
मन से नहीं कर पा रहा हूँ
पता नहीं
इश्वर को कैसा लग रहा होगा
पर इतना अवश्य जानता हूँ
इश्वर अवश्य मेरी मनोदशा को
समझ रहा होगा
मुझे विश्वास है
मुझे सज़ा तो नहीं देगा
737-33-19-09-2012


Monday, November 21, 2011

रास्ते अलग क्यों थे ?


दोनों मित्र  थे
एक यीशु मसीह को
मानता
चर्च जाता
दूसरा राम-क्रष्ण को
मानता
मंदिर जाता
दोनों निरंतर
इमानदारी से कर्म करते
निश्छल निष्कपट
जीवन जीते
थोड़े अंतराल में
दोनों का निधन हुआ
एक को दफनाया गया
दूजे को जलाया गया
दोनों मित्र स्वर्ग में मिले
तो आश्चर्य में डूब गए
एकटक एक दूजे को
देखने लगे
मन में सोचने लगे
जब मंजिल एक है 
तो फिर रास्ते अलग
क्यों थे ?
21-11-2011
1805-76-11-11

Tuesday, July 26, 2011

राम कहूं या अल्ला, क्या फर्क पड़ता ?

मंदिर जाऊं

या मस्जिद जाऊं
क्या फर्क पड़ता ?
पूजा करूँ

या इबादत करूँ
क्या फर्क पड़ता ?
जब नाम उसका लेना
उसका कहा करना
इंसानियत से जीना
राम कहूं या अल्ला
क्या फर्क पड़ता ?

26-07-2011

1234-114-07-11

Monday, July 4, 2011

क्यों खुद से झूठ बोलता ?

 क्यों खुद से 
 झूठ बोलता ?
अंत:करन को
 धोखा देने का 
प्रयत्न करता
उसे सब पता 
उससे 
कुछ नहीं छिपा
तेरे कर्मों का
लेखा,जोखा 
उसके पास
उसके साथ
वो ना कर जो
औरों के साथ करा
उससे बात कर
जो कहता है 
ध्यान कर
अधर्म का 
प्रायश्चित कर
धर्म का पालन कर
त्रुटियों से सबक ले 
निरंतर आगे बढ़
04-07-2011
1134-18-07-11

Friday, June 24, 2011

मैं ही सत्य हूँ ,मैं ही धर्म हूँ

सिर्फ मैं हूँ
मैं ही सत्य हूँ
मैं ही धर्म हूँ
मुझ से बड़ा
मुझसे समझदार
कोई नहीं
मैं ही सब कुछ हूँ
निरंतर
यही सोचते सोचते
यही कहते ,कहते
अहम् और मैं में
जीते जीते
वक़्त के साथ वे भी
दुनिया से चले गए
दफनाये गए
किसी ने
उनकी मज़ार के पास
एक बोर्ड पर
लिख कर टांग दिया
यही सत्य है
यही धर्म है
इंसान के बस में
कुछ भी नहीं
कोई कुछ भी कहे
उसका अंत
निश्चित है
24-06-2011
1094-121-06-11

Thursday, June 2, 2011

अधर्म का धर्म में कोई स्थान नहीं होता

धर्म
जीवन में आशाएं
लाता
इंसान को मरने से
पहले
क्या और कैसे करना
बताता
अधर्म से दूर रखना
समझाता
निरंतर परमात्मा के
करीब लाता
"मेरा" और "तेरा" को
"हमारा" बनाना
सिखाता
निरंतर परमात्मा
और इंसान के
बीच की दूरी कम करता
नाम कोई भी हो धर्म
धर्म होता
अधर्म का धर्म में कोई
स्थान नहीं होता 
02-06-2011
988-15-06-11

Friday, May 13, 2011

धर्म का अर्थ पता चल गया

भूखा था
किसी ने खाने को
दो रोटी दी 
मेरी भूख मिटायी
प्यासा था
किसी ने पानी पिलाया
प्यास को बुझाया
दर्द से पीड़ित था
आँख से आंसूं निकल
रहे थे
किसी ने कंधे पर
हाथ रख कर सांत्वना दी
दर्द कम हुआ
बीमार था
किसी ने चिकित्सा कर
जान बचायी
आँखों से दिखता ना था
किसी ने हाथ पकड़
सड़क पार करायी
निरंतर सोचता था
धर्म क्या होता है ?
अब धर्म का अर्थ
पता चल गया
13-05-2011
848-55-05-11