Showing posts with label खुदा. Show all posts
Showing posts with label खुदा. Show all posts

Thursday, April 11, 2013

खुदा ने भेजा था



खुदा ने भेजा था
इंसान की शक्ल में
फ़रिश्ता ज़मीन पर
सोचा था खुदा का नुमाइन्दा
बन कर जियेगा
ज़मीन पर ज़न्नत बसाएगा
उसे पता ना था
आब-ओ-हवा ज़मीन की
कुछ ऐसी निकलेगी
फ़रिश्ता भी
हैवान बन जाएगा
गर पता होता तो पहले
ज़मीन की
आब-ओ-हवा बदलता
फिर ज़मीन पर भेजता
इंसान को
18-74-11-02-2013
आब-ओ-हवा, खुदा,इंसान,फ़रिश्ता,हैवान
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, December 15, 2012

चाहता हूँ



चाहता हूँ
दो कदम चलूँ
मंजिल मिल जाए
मैं मुस्कराऊँ भर
लोग गले से लग जाएँ
मैं हकीकत से दूर रहूँ
जो भी चाहूँ वैसा हो जाए
ये ख्वाहिश तो हर
इन्सान की
पर खुदा की बतायी
राह पर तो चलो
कभी ये भी तो याद
आ जाए
945-64-15-12-2012 
शायरी, ख्वाहिश, हकीकत, खुदा,इश्वर,

Saturday, November 3, 2012

या खुदा तेरे पैरों की आहट भी नहीं हूँ



या खुदा
तेरे पैरों की
आहट भी नहीं हूँ
तुझे सदा कैसे दूं
दिल में बसा रखा तुझे
निरंतर तेरी इबादत
करता हूँ
मुझे धन दौलत
नहीं चाहिए
तेरी नज़रें मुझ पर
बनी रहे
तेरा रहम-ओ-करम
बरसता रहे
बस इतनी सी दुआ
करता हूँ
822-06-03-11-2012
सदा=आवाज़
खुदा,सदा,इबादत,रहम-ओ-करम

Sunday, August 26, 2012

कभी हँसी भी दे दे मुझे



या खुदा जी भर कर के
सज़ा दे दे मुझे
बस इतनी सी इल्तजा तुमसे 
जितनी भी सज़ा देनी है
एक बार ही दे दे मुझे
यूँ तिल तिल कर ना
मार मुझे
हर लम्हा ना रुला मुझे
कभी जीने का मौक़ा
भी दे दे मुझे
रुआंसे चेहरे पर कभी
हँसी भी दे दे मुझे
26-08-2012
700-60-08-12

Thursday, June 7, 2012

कोई बता दे उसे कैसे मनाऊँ


ज़िन्दगी से लड़ते
उलझते थक गया हूँ
अब कहाँ से हिम्मत
कहाँ से सुकून लाऊँ
मिलते नहीं बाज़ार में
जो धन दौलत से
खरीद कर लाऊँ
दहशत का साया
ज़हन में छाया हुआ
कैसे उससे निजात पाऊँ
चेहरे पर हँसी का मुलम्मा
चढ़ाए घूम रहा हूँ
स्वछन्द हँसी कहाँ से लाऊँ
ज़ख्मों से भर गया है दिल
कौन सा मलहम लगाऊँ
अब सहारा
सिर्फ खुदा का बचा है
कोई बता दे उसे
कैसे मनाऊँ
07-06-2012
579-29-06-12

Saturday, February 18, 2012

जीवन में जब अंधियारा हो

जीवन में
जब अंधियारा हो
ह्रदय तलाशता कोई
सहारा हो
मन व्यथित हो कर
रोता हो
कोई अजनबी ऐसा
मिल जाए
सुन हाल तुम्हारे
रो जाए
सीने से तुम्हें फिर
लगा ले
दे साथ तुम्हारा 
भरपूर
ना थके ना रुके
जब तक तुम्हें ना 
हंसा दे 
मत पूँछिये ऐसे 
अजनबी को
क्या कहिये ?
या तो मसीहा या 
फिर खुदा कहिये
18-02-2012
191-102-02-12

Friday, February 3, 2012

उसे खुदा का दर्ज़ा दे दूं


जब सूरज
थका मांदा सा
ढलने वाला हो 
पहाड़ों के पीछे
छुपने वाला हो
शाम धीरे धीरे
कदम बढ़ा रही हो
मेरे चेहरे पर
मायूसी छाने लगे
उस वक़्त
अगर वो आ जाए
मेरी आँखों की चमक
लौट जाए
चेहरा दमकने लगे
वो आगे बढ़ कर
मेरी पलकों को
चूम ले
मैं चाँद सितारों के
बीच पहुँच जाऊं
खुद को ज़न्नत का
फ़रिश्ता समझने लगूं
उसे खुदा का दर्ज़ा
दे दूं
03-02-2012
101-11-02-12

Tuesday, July 26, 2011

राम कहूं या अल्ला, क्या फर्क पड़ता ?

मंदिर जाऊं

या मस्जिद जाऊं
क्या फर्क पड़ता ?
पूजा करूँ

या इबादत करूँ
क्या फर्क पड़ता ?
जब नाम उसका लेना
उसका कहा करना
इंसानियत से जीना
राम कहूं या अल्ला
क्या फर्क पड़ता ?

26-07-2011

1234-114-07-11

Wednesday, July 20, 2011

क्यों उसे नारी बनाया ?

वो कौने में बैठी 
आज फिर
सिसकियाँ ले कर
रो रही थी
कई बार अस्मत
लुटा चुकी थी
हवस के शिकारियों से
नुच चुकी थी
आने जाने वालों को
उसकी फ़िक्र ना थी
उसे देख कर निकल
जाना
उनकी इंसानियत 
बयाँ करती 
मनचलों के लिए
निरंतर
खेल की चीज़ थी
भद्दी गालियाँ
फिकरे सुनना उसकी
किस्मत थी
वो एक एक मजबूर
भिखारन थी
वक़्त की मारी हुयी
खुदा की औलाद थी
उसकी आँखों के सामने
पेट के खातिर
बार बार मरती थी
क्यों उसे नारी बनाया ?
रोज़ खुदा से पूछती
20-07-2011
1209-89-07-11