Showing posts with label इल्तजा. Show all posts
Showing posts with label इल्तजा. Show all posts

Sunday, August 26, 2012

कभी हँसी भी दे दे मुझे



या खुदा जी भर कर के
सज़ा दे दे मुझे
बस इतनी सी इल्तजा तुमसे 
जितनी भी सज़ा देनी है
एक बार ही दे दे मुझे
यूँ तिल तिल कर ना
मार मुझे
हर लम्हा ना रुला मुझे
कभी जीने का मौक़ा
भी दे दे मुझे
रुआंसे चेहरे पर कभी
हँसी भी दे दे मुझे
26-08-2012
700-60-08-12

Monday, October 17, 2011

अब खुद से सवाल करते हैं



अब वो
अजनबी से मिलते
देख कर भी ना
पहचानते
ताज़िन्दगी जिनके
सहारे जीते रहे
अब निरंतर
तिल तिल मार रहे
था गुमाँ
जिनकी दोस्ती पर
अब नाम से भी खौफ
खाते
जब खुदा ही कातिल
हो गया
किसी और से इल्तजा
क्या करें
अब खुद से सवाल
करते हैं
मोहब्बत की ऐसी
सज़ा क्यों मिली हमें
क्यों मयस्सर ऐसी
किस्मत हमें
17-10-2011
1667-75-10-11

Saturday, October 15, 2011

बहुत थक चुका हूँ


बहुत  थक चुका हूँ
हालात से आजिज़
आ चुका हूँ
नाकामाबियों से
घबरा गया हूँ
अब इल्तजा खुदा से
करता हूँ
मोहब्बत का मतलब
बदल दे
नाम उसका ज़िन्दगी
भर का रोना कर दे
निरंतर
मर मर कर जीना
मतलब कर दे
15-10-2011
1656-64-10-11

Thursday, September 22, 2011

तमन्ना जो भी की हमने

तमन्ना जो भी की हमने
वो नहीं मिला हमें
जो भी मिला तमन्ना से
कम नहीं मिला हमें
जिन्हें चाहा था साथ
ज़िन्दगी भर निभाएं हमारा
छोड़ गए वक़्त से पहले हमें
गिला इसका तो ज़रूर हमें  
पर जो भी बिन मांगे मिला
उसने भी रखा खुश हमें
ख्वाईशें निरंतर बढ़ रहीं
पूरी ना होंगी ,है पता हमें
जो मिलेगा होगा मंज़ूर हमें
जाना होगा दुनिया से जब  
ना होगा गम ना खुशी हमें
मान कर फैसला खुदा का
चुपचाप चले जायेंगे हम
इल्तजा कर के जायेंगे
कोई याद ना रखे हमें
22-09-2011
1544-115-09-11

Friday, August 12, 2011

दो मुट्ठी मिट्टी मेरी कब्र पर डाल देना

इंतज़ार तुम्हारा

ज़िन्दगी भर किया

रातों को जागता रहा

निरंतर

अश्क बहाता रहा

इज़हार-ऐ-मोहब्बत का

जवाब ना मिला

मेरे हसरतों का खून

हो गया

अब आखिरी इल्तजा

सुन लो मेरी

मरने के बाद

सुकून के खातिर

दो मुट्ठी मिट्टी मेरी

कब्र पर डाल देना

जो मुझे ना मिल सका

मेरी लाश को दे देना

अपनी बेरुखी पर पर्दा

डाल देना

12-08-2011

1347-69-08-11