Showing posts with label खुशी. Show all posts
Showing posts with label खुशी. Show all posts

Friday, March 1, 2013

किसी और से क्यों आशा करूँ



जब
भाग्य ने दिया इतना
जिसकी कभी
आशा भी ना थी
फिर भी आज खुश
क्यों नहीं हूँ
जो निर्णय
मैंने स्वयं किये थे
उन निर्णयों के लिए
किसी और को
क्यों जिम्मेदार कहूं
किसी से
सलाह मांगी होगी
उसकी सलाह भी
मानी होगी
ठीक नहीं निकली
तो उसकी गलती
कैसे मानूं
फिर जिस पथ पर
चल कर आज
यहाँ तक पहुंचा
उस पथ को कैसे दोष दूं
कुछ कमी
मुझ में ही रही होगी
जो आज खुश नहीं हूँ
अगर खुशी ढूंढनी है
तो मुझे ही बदलना होगा
किसी और से
क्यों आशा करूँ
04-04-02-01-2013
भाग्य,खुशी,संतुष्टि,संतुष्ट ,आशा,निराशा
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, December 15, 2012

वास्तविकता की उड़ान में



वास्तविकता की उड़ान में
भाव मेरे भी बहते हैं
घाव मेरे भी रिसते हैं
अब जब बन गए हो तुम
हमराज मेरे
दर्द अवश्य कम हो जायेंगे
तराशेंगे एक दूजे को
हँसते हुए जियंगे
मिल कर हम दोनों
गीत खुशी के गायेंगे
956-75-15-12-2012
हमराज़,जीवन,खुशी,वास्तविकता

Monday, December 3, 2012

जब कोई मेरा अपना व्यथित हो तो



मेरे मिलने वाले पूछते हैं
आज कल आप व्यथित
क्यों रहते हो
सदा गंभीर चेहरा लिए
दिखते हो
जवाब में जब कहता हूँ
जब कोई मेरा अपना
व्यथित हो तो
मैं कैसे खुश रह सकता हूँ
सुनने को मिलता है
आपके परिवार वाले तो
सब खुश दिखते हैं
फिर आप ऐसा क्यों कहते हैं
कैसे बताऊँ
अपने केवल परिवारवाले
या रिश्तेदार नहीं होते
जो भी प्रेम रखते हैं
जिनसे भी मन मिलता है
वो भी तो मेरे अपने ही हैं
उनमें से एक भी अगर
व्यथित है
तो फिर मैं कैसे खुश
रह सकता हूँ
892-11-03-12-2012
रिश्ता,अपनापन,व्यथित,व्यथा,अपने,पराये, खुशी

Tuesday, November 20, 2012

खुशी मनाने से नहीं मनती



खुशी मनाने से
नहीं मनती
मन से मनती हैं
खुशी बाज़ार में
नहीं बिकती
धन से नहीं मिलती
ह्रदय में दुःख
मन में बेचैनी हो
अवसर कोई भी हो
खुशी नहीं मिलती
दिखाने को चाहे कह दो
दुनिया से झूठ बोल दो
लाख मन को समझा लो
मन की संतुष्टी के बिना
खुशी कभी नहीं मिलती
850-34-20-11-2012
खुशी ,संतुष्टी

Friday, November 16, 2012

सोना चाह रहा हूँ पर सो नहीं पा रहा हूँ



सोना चाह रहा हूँ
पर सो नहीं पा रहा हूँ
सोऊँ भी कैसे
मन परेशान हो तो
नींद भी कहाँ आती है
नींद भी मज़े ले रही है
कहती है
मन को खुश करो तो आऊँ
दुखी मन में आ कर भी
क्या करूँ
तुम तो दुखी हो
मुझे भी दुखी करोगे
मैं दरवाज़े पर खडी
इंतज़ार कर रही हूँ
जब थक जाओगे
तो बिना बुलाये ही
आ जाऊंगी
846-30-16-11-2012
नींद,निद्रा,खुशी,चैन,बेचैनी

Wednesday, October 3, 2012

खुशी तो खुशी होती



गली के
आखिरी छोर में बने
लम्बे घने वृक्षों से घिरे
मेरे मकान में
पत्तों से छन कर
धूप भी टुकड़ों में आती
पर मुझे वही काफी लगती
ठीक मेरी ज़िन्दगी की
खुशियों की तरह
छोटी छोटी बातें ही
मुझे खुश कर देती
लोग कहते हैं
मैंने ज़िन्दगी में बड़ी
खुशी देखी ही नहीं
पर इस बात का मुझे
कोई रंज नहीं
सोचता हूँ
खुशी तो खुशी होती
छोटी या बड़ी से क्या
फर्क पड़ता है
सोच उसे बड़ा छोटा
बनाता है
इंसान संतुष्ट नहीं हो तो
बड़ी खुशी भी उसे
छोटी लगती

756-01-03-10-2012
खुशी,संतुष्ट,संतुष्टी,सोच, ज़िन्दगी

Sunday, August 26, 2012

कभी हँसी भी दे दे मुझे



या खुदा जी भर कर के
सज़ा दे दे मुझे
बस इतनी सी इल्तजा तुमसे 
जितनी भी सज़ा देनी है
एक बार ही दे दे मुझे
यूँ तिल तिल कर ना
मार मुझे
हर लम्हा ना रुला मुझे
कभी जीने का मौक़ा
भी दे दे मुझे
रुआंसे चेहरे पर कभी
हँसी भी दे दे मुझे
26-08-2012
700-60-08-12

Tuesday, August 21, 2012

उनकी खुशी के लिए



मुझे चाहने वाले
चाहते हैं
उनकी खुशी के लिए
अपना वजूद ही खो दूं
मैं सोचता हूँ
क्यों ना खुद को ही
नेस्तनाबूद कर दूं
मेरी मौत का इलज़ाम
खुद पर ही लगा दूं
उन्हें तकलीफों से
बरी कर दूं
21-08-2012
667-27-08-12

Friday, August 3, 2012

हम ही बर्दाश्त नहीं कर पाते खुशी खुद की


अब बहारों को भी
खामोश निगाहों से
देखते हैं हम
खुश होकर भी
ज़ाहिर नहीं करते हैं
खौफज़दा हैं
फिर ना लग जाए
हमारी ही
नज़र हम को ही
किसी और पर क्यूं
इलज़ाम लगाएँ
जब हम ही बर्दाश्त
नहीं कर पाते खुशी
खुद की
03-08-2012
644-04-08-12


Sunday, July 29, 2012

क्या हमें भूल गए तुम ?



क्या हमें भूल गए तुम?
जो हमसे दूर रहकर भी
खुश दिखते हो तुम
या हमें सताने के लिए
खुश नहीं होते हुए भी
खुश दिखते हो तुम
क्या हमसे खफा हो तुम
जो हमसे दूर रहकर भी
खुश दिखते हो तुम
अब तुम्ही बताओ
कैसे मनाएं तुमको हम
हमसे दूर रहकर
खुश नहीं दिखो तुम
29-07-2012
632-29-07-12

खुश होने की वजह


उन्होंने
हमारे खुश होने की
वजह पूछी
हमने असलियत
बयान कर दी
उनसे कह दिया
आपको खुश देखा तो
हम भी खुश हो गए
हमसे रहा ना गया
उनसे भी
उनकी खुशी का राज
पूछ लिया
जवाब में वो बोली
हम भी आपको देख कर
खुश हो रहे थे
29-07-2012
630-27-07-12

Wednesday, April 18, 2012

कल का कल देखा जाएगा


आज कल जैसा ना हो
कभी मन कहता
आज जैसा कल ना हो
जो आज सोचता
कल नहीं सोचा था
जो परसों सोचा था
कल नहीं सोचा
समझ नहीं आता
हर दिन सोच क्यों
बदलता
क्यों नहीं सोचता
जब आज
कल जैसा नहीं है
तो कल आज जैसा
कैसे होगा
पहले आज तो
खुशी से जी लूं
कल का कल देखा
जाएगा
18-04-2012
459-40-04-12

Friday, February 10, 2012

क्षणिकाएं -13

उम्मीद
लोगों से उम्मीद
नहीं करता हूँ
नफरत का सामान
इकट्ठा करने का
शौक नहीं रखता हूँ
*************
खुशी की चाह
खुशी की
चाह रखने से पहले
खुश रहना ज़रूरी
सोचने का तरीका
बदलना ज़रूरी
*************
क्रिकेट
जीत गए तो
सर पर उठा लो
हार गए तो
गालियों से नवाजो
क्रिकेट के खेल को
केवल खेल समझो
हार जीत को
ज़ज्बात से मत
जोड़ो
*************
जीत गए तो
जीत गए तो
बहुत मेहनत करी
हार गए तो मेहनत
नहीं करी होगी
*************
हार कर जीतना
हार कर जीतना
लगन
मेहनत से संभव
सदा जीतते रहना
अधिक कठिन
************
दुखी-सुखी
दुखी मन
सुखी रहना
चाहता
सुखी मन
भी सुखी रहना
चाहता
********
खुदगर्जी
 सब मेरी प्रशंसा करें
जो ना करें
मैं उस से नफरत करूँ
मैं सबसे आगे रहूँ
मुझ से आगे कोई
ना रहे
10-02-2012
144-55-02-12