Showing posts with label आशा. Show all posts
Showing posts with label आशा. Show all posts

Monday, March 4, 2013

हर इच्छा किसकी पूरी होती है



रोज़ चमकते चमकते
सूरज बेचारा थक गया
थक हार कर अपनी व्यथा
चाँद को बताने लगा
तुम कितने खुश किस्मत हो
पूनम को पूरे खिलते हो
बाकी समय
कम में काम चलाते हो
ना थकते हो
ना व्यथित होते हो
चाँद ने उत्तर दिया
मित्र क्यों ऐसा सोचते हो
हर इच्छा
किसकी पूरी होती है
मैं भी चाहता हूँ
सातों दिन पूर्णिमा हो
जैसे तुम हर दिन
चमकते हो
वैसे ही मैं भी हर दिन
चमकूँ
नित्य धरती को
चांदनी से भर दूं
08-08-03-01-2013

चाँद,सूरज,इच्छाएं,आशाएं ,कामना,आशा,
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Friday, March 1, 2013

किसी और से क्यों आशा करूँ



जब
भाग्य ने दिया इतना
जिसकी कभी
आशा भी ना थी
फिर भी आज खुश
क्यों नहीं हूँ
जो निर्णय
मैंने स्वयं किये थे
उन निर्णयों के लिए
किसी और को
क्यों जिम्मेदार कहूं
किसी से
सलाह मांगी होगी
उसकी सलाह भी
मानी होगी
ठीक नहीं निकली
तो उसकी गलती
कैसे मानूं
फिर जिस पथ पर
चल कर आज
यहाँ तक पहुंचा
उस पथ को कैसे दोष दूं
कुछ कमी
मुझ में ही रही होगी
जो आज खुश नहीं हूँ
अगर खुशी ढूंढनी है
तो मुझे ही बदलना होगा
किसी और से
क्यों आशा करूँ
04-04-02-01-2013
भाग्य,खुशी,संतुष्टि,संतुष्ट ,आशा,निराशा
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Wednesday, December 19, 2012

कभी कभी जीवन में



कभी कभी जीवन में
ऐसा समय भी आता है
जब अपने भी पराये
लगते हैं
रिश्ते नाते अविश्वास के
घेरे में घिर जाते हैं
आशाओं के आकाश
निराशा के बादलों से
ढक जाते हैं
भावनाओं के बाँध
टूट जाते हैं 
केवल आसूं ही मनुष्य
का साथ निभाते हैं
965-84-19-12-2012
रिश्ते नाते,अविश्वास,विश्वास, जीवन, आशा ,निराशा

Wednesday, February 22, 2012

चैन की मरीचिका

चैन अब मरीचिका
समान हो गया
सामने दिखने लगता
आशा में दौड़ने लगता हूँ
मिलने से पहले ही
कोई व्यवधान बीच में
आ जाता
आँखों से ओझल
हो जाता
मिलते मिलते
हाथ से फिसल जाता है
निराशा मन में
घर बनाने लगती
कोई चाहने वाला मिल
जाता
होंसला बढाता
अपने को सम्हालता हूँ
हिम्मत जुटाता हूँ
चैन की आकांशा में
फिर चलने लगता हूँ
सामने देखता हूँ
चैन फिर दिखने लगता
चेहरा आशा से चमकने
लगता
परन्तु वही कहानी
फिर दोहराई जाती
आस पास देखता हूँ 
तो कोई साथ नहीं
दिखता
मुरझाये चेहरा लिए
थक कर बैठ जाता हूँ
पर हारा नहीं हूँ
देखता हूँ कब तक इश्वर
मेरी परीक्षा लेगा
निरंतर
सोचता हूँ चैन भ्रम है
किस को मिला है
जो मुझे मिलेगा
फिर सोच आता
चैन ही सब कुछ है
चैन पाने की आशा कम
नहीं होती
स्वयं पर से विशवास
नहीं खोता हूँ
फिर परमात्मा से
प्रार्थना करने लगता हूँ 
कोई आयेगा
फिर से होंसला बढ़ाएगा
इक दिन तो
चैन मिल ही जाएगा
22-02-2012
222-133-02-12

Tuesday, January 17, 2012

तुम्हारे आने का वक़्त होता

तुम्हारे
आने का वक़्त होता
मेरा सोच ठहर जाता
जहन में कुछ और नहीं
सूझता
सूरज निकलने के पहले
आकाश लाल हो जाता
मेरा भी चेहरा
वैसे ही दमकने लगता
ह्रदय का 
स्पंदन बढ़ने लगता
नहीं आते हो जब तक
बादल सूरज को ढक कर
चमक को बुझा देते
वैसे ही बुझने लगता
आशा निराशा के भावों
से विचलित होता
तुम्हारे आने का
वक़्त होता!!!!!!
17-01-2012
48-48-01-12

Sunday, November 13, 2011

आशाओं का संसार


घर के आँगन में
एक पौधा उगा
चेहरा
मुस्कान से भरा
मन में आशाओं का
संसार जगा
एक दिन
फूलों से लदेगा
सारा घर महकेगा
निरंतर
अतिवृष्टी ने हाहाकार
मचाया
पौधा सह ना पाया
समय से पहले
काल कवलित हुआ
मन निराशा में
व्यथित हुआ
भूल गया
हर सपना पूरा
नहीं होता
आशा निराशा का
साथ होता
आवश्यकता से
अधिक मिलना
विनाशकारी होता
12-11-2011
1783-54-11-11