Showing posts with label मरीचिका. Show all posts
Showing posts with label मरीचिका. Show all posts

Sunday, March 10, 2013

चैन की चाह



चैन की राह तकते
मन में 
चैन की चाह
जन्म कैसे लेती है
किसको चैन में देखा
जो चैन की आशा
मन में जगती है
कहीं पढ़ा सुना
अवश्य हो सकता
कितना भी दौड़ो भागो
मन संतुष्ट नहीं तो
चैन भी
कभी नहीं मिलता
चैन की मरीचिका
परछाइयों को बाहों में
समेटने से
अधिक नहीं होता
जीवन भर परछाई सा
साथ चलता रहता
मिलता किसी को नहीं
चैन की खोज में
मन अवश्य निरंतर
भटकता रहता
19-19-08-01-2013
चैन, मरीचिका, मन ,संतुष्ट
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, December 15, 2012

ठहराव की खोज में



ठहराव की खोज में
जीवन भर चलता रहा हूँ
ठहराव तो मिला नहीं
निरंतर उलझता रहा हूँ
जीवन की पहेलियों को
सुलझाते सुलझाते
थकने लगा हूँ 
अब समझ आने लगा
जब मिला नहीं ठहराव
कभी किसी को
मुझे कैसे मिल जाएगा
लगता है जीवन भर
भ्रम में फंसता रहा हूँ
व्यर्थ में डरता रहा हूँ
मरीचिका की चाह में
पथ से भटकता रहा हूँ
936-55-15-12-2012
जीवन,मरीचिका ,स्थायित्व ,ठहराव

Wednesday, April 18, 2012

भीड़ के साथ भागता रहा

निरंतर दौड़ता रहा
भीड़ के साथ भागता रहा
मन में व्यथित होता रहा
जीवन आनंद ना ले सका
धन वैभव को
सब कुछ समझता रहा
कितना सही कितना गलत
पता नहीं चला
बहुत देर बाद समझ आया
क्यूं तय नहीं किया
ज़िन्दगी का सफ़र
अहिस्ता अहिस्ता
क्यूं नहीं संतुष्टी को
मकसद बनाया जीने का
क्यूं मरीचिका के पीछे
भागता रहा
जितना भी बचा है
जीवन अब
संतुष्ट हो कर जीना है
जितना आवश्यक
उतने की तमन्ना रखना है
अब तय कर लिया
खुशी से जीना है
खुशी से जाना है
18-04-2012
456-37-04-12

Wednesday, February 22, 2012

चैन की मरीचिका

चैन अब मरीचिका
समान हो गया
सामने दिखने लगता
आशा में दौड़ने लगता हूँ
मिलने से पहले ही
कोई व्यवधान बीच में
आ जाता
आँखों से ओझल
हो जाता
मिलते मिलते
हाथ से फिसल जाता है
निराशा मन में
घर बनाने लगती
कोई चाहने वाला मिल
जाता
होंसला बढाता
अपने को सम्हालता हूँ
हिम्मत जुटाता हूँ
चैन की आकांशा में
फिर चलने लगता हूँ
सामने देखता हूँ
चैन फिर दिखने लगता
चेहरा आशा से चमकने
लगता
परन्तु वही कहानी
फिर दोहराई जाती
आस पास देखता हूँ 
तो कोई साथ नहीं
दिखता
मुरझाये चेहरा लिए
थक कर बैठ जाता हूँ
पर हारा नहीं हूँ
देखता हूँ कब तक इश्वर
मेरी परीक्षा लेगा
निरंतर
सोचता हूँ चैन भ्रम है
किस को मिला है
जो मुझे मिलेगा
फिर सोच आता
चैन ही सब कुछ है
चैन पाने की आशा कम
नहीं होती
स्वयं पर से विशवास
नहीं खोता हूँ
फिर परमात्मा से
प्रार्थना करने लगता हूँ 
कोई आयेगा
फिर से होंसला बढ़ाएगा
इक दिन तो
चैन मिल ही जाएगा
22-02-2012
222-133-02-12

Monday, September 19, 2011

अनबुझी चाहत

मेरे घर का रास्ता
उसके घर के 
बाहर से जाता
जैसे जैसे उसका घर
निकट आता
मन में सुखद कम्पन
प्रारम्भ हो जाता
आज दिखेगी या नहीं ?
आशंकाओं से घिर जाता
कदम ठहरने लगते
दूर से ही आँखें
घर की ओर उठने
लगती
चाल की गति धीमी
हो जाती 
गर्दन सहसा
घर की ओर मुड़ जाती
पर वो कभी नहीं
दिखती
केवल एक बार
देखा था उसको
मन उसे दोबारा 
देखने का हठ करता
तब से निरंतर ऐसा ही
होता था
महीने बीत गए
वो दोबारा नहीं दिखी
मन निरंतर व्यथित
होता 
अनबुझी चाहत से
घिरा रहता
मानो पूछ रहा हो
मेरे साथ ही सदा
ऐसा क्यों होता ?
मृग मरीचिका को
पानी समझ भटकता
रहता
मृग सा मैं भी
जब से अब तक
भटक रहा हूँ
उसे देखने को
तड़प रहा हूँ
20-09-2011
1530-101-09-11

Thursday, September 15, 2011

थोड़े में जीना होगा

अनगिनत
इच्छाएं रखता था
निरंतर
सपने बुनता था
इच्छाओं पर
नियंत्रण ना था
एक पूरी होती
दूसरी के 
लिए रोता था
सदा 
असंतुष्ट रहता था
उसे पता नहीं था
चैन रेगिस्तान में
सामान होता
मृग सा मन खोज में
भटकता रहता
निरंतर अतृप्त रहता
चैन पाना
तो मन मष्तिष्क को
वश में रखना होगा
संतुष्टी को
 उद्देश्य बनाना होगा
जीवन को
सादा बनाना होगा
थोड़े में जीना होगा
15-09-2011
1507-79-09-11