Showing posts with label लालच. Show all posts
Showing posts with label लालच. Show all posts

Wednesday, April 18, 2012

भीड़ के साथ भागता रहा

निरंतर दौड़ता रहा
भीड़ के साथ भागता रहा
मन में व्यथित होता रहा
जीवन आनंद ना ले सका
धन वैभव को
सब कुछ समझता रहा
कितना सही कितना गलत
पता नहीं चला
बहुत देर बाद समझ आया
क्यूं तय नहीं किया
ज़िन्दगी का सफ़र
अहिस्ता अहिस्ता
क्यूं नहीं संतुष्टी को
मकसद बनाया जीने का
क्यूं मरीचिका के पीछे
भागता रहा
जितना भी बचा है
जीवन अब
संतुष्ट हो कर जीना है
जितना आवश्यक
उतने की तमन्ना रखना है
अब तय कर लिया
खुशी से जीना है
खुशी से जाना है
18-04-2012
456-37-04-12

Tuesday, March 29, 2011

लालच

 फाख्ता का जोड़ा
भूखा,प्यासा जंगल में
पेड़ पर बैठा था
सुबह से खाने पीने को
कुछ ना मिला
निराशा में डूबा था
तभी ज़मीन पर पड़े
मक्का के दानों पर
नज़र नर की पडी
उसने मादा को खबर
सुनायी
मादा ने सोचा,
फिर नर से कहा
दाल में काला है
जंगल में मक्का के दाने
कहाँ से आयेंगे?
निरंतर बहेलिये लालच
दे कर
पंछियों को फंसाते
नर ने बात नहीं मानी
उड़ कर सीधा दानों के
पास पहुंचा
अपने को जाल में
फसा पाया
अब पछता रहा था
लालच का फल
भुगत रहा था
29-03-03
542—212-03-11