Showing posts with label रिश्ते नाते. Show all posts
Showing posts with label रिश्ते नाते. Show all posts

Wednesday, December 19, 2012

कभी कभी जीवन में



कभी कभी जीवन में
ऐसा समय भी आता है
जब अपने भी पराये
लगते हैं
रिश्ते नाते अविश्वास के
घेरे में घिर जाते हैं
आशाओं के आकाश
निराशा के बादलों से
ढक जाते हैं
भावनाओं के बाँध
टूट जाते हैं 
केवल आसूं ही मनुष्य
का साथ निभाते हैं
965-84-19-12-2012
रिश्ते नाते,अविश्वास,विश्वास, जीवन, आशा ,निराशा