Showing posts with label चिंता. Show all posts
Showing posts with label चिंता. Show all posts

Friday, November 23, 2012

जब बीमार की सांस रुकने लगी



जब बीमार की सांस
रुकने लगी
दिल की धड़कन बंद
होने लगी
पास बैठे अपने पराये
बीमार की चिंता छोड़ कर
खुद की चिंता करने लगे
कभी उनके साथ भी
ऐसा ही होगा
सोच कर घबराने लगे
परमात्मा से
लम्बे जीवन की प्रार्थना
करने लगे
अपने दुशकर्मों की क्षमा
मांगने लगे
अगले दिन बीमार ने
संसार छोड़ दिया
परमात्मा ने
क्षमा कर दिया होगा
सोच कर लोगों ने
चिंता करना छोड़ दिया
फिर से वही करने लगे
जिसके लिए
कल क्षमा मांग रहे थे
861-45-23-11-2012
जीवन,ज़िन्दगी,मौत,चिंता,प्रार्थना,परमात्मा

Tuesday, November 6, 2012

कभी पूनम तो कभी अमावस


कभी पूनम तो कभी अमावस
कभी पूनम तो
कभी अमावस
कभी भरपूर उजाला
कभी घनघोर अँधेरा
क्यों ऐसा होता है
लगता है चाँद ने भी
जीवन से ही सीखा है
क्यों नहीं अन्धेरा उजाला
दोनों कम हो जाए
जीवन सदा इकसार
चमकता रहे
ना अमावस हो
ना कभी पूनम हो
ना रोना पड़े
ना हँसना पड़े
बस मुस्काराहट से
काम चलता रहे
इंसान चिंतामुक्त
जीवन जीता रहे
831-15-06-11-2012
जीवन,चिंता,चिंताएं

Thursday, October 25, 2012

मैं उड़ने की क्यों सोचूँ



मैं उड़ने की क्यों सोचूँ
जब धरती को जाना नहीं
आकाश की चिंता क्यों करूँ
कहाँ से बादल आते हैं
क्यों नीला पीला होता है
कहाँ से
सूरज चाँद निकलता
मैं क्यों जानूं
पहले धरती वासियों को
समझ लूं
पक्षी वृक्ष जीवों को जान लूं
बहती नदियों
गहरे समुद्र को देख लूं
कैसे इनकी रक्षा करूँ
कैसे धरती की सेवा करूँ
इनको तो जाना नहीं
इनकी चिंता करी नहीं
मनुष्य बन कर जिया नहीं
आकाश की चिंता क्यों करूँ
801-43-25-10-2012
इच्छाएं,आकांशाएं,चिंता,

Tuesday, May 15, 2012

आज कलम कुछ रुकी रुकी सी है

कुछ रुकी रुकी सी है
भावनाएं भी ठहरी हुयी हैं
रुकावटें मुंह बायें खडी हैं
चिंताएं बढ़ी हुयी हैं
कुछ लिखूं
या चिंताएं दूर करूँ
झंझावत में फंसी हुयी है
इधर कुआ उधर खाई है
लिखूं नहीं तो मन
तडपेगा
लिखूं तो समय
लिखने में लगेगा
जब तक चिंताओं को
झेलना होगा
अब फैसला कर लिया
लिख कर तनाव दूर
करूंगा
चिंताओं का बोझ
हल्का करूंगा
फिर ठन्डे दिमाग से
सोचूंगा
चिंता मुक्त होने का
मार्ग निकालूँगा
14-05-2012
523-43-05-12

Wednesday, April 18, 2012

कल का कल देखा जाएगा


आज कल जैसा ना हो
कभी मन कहता
आज जैसा कल ना हो
जो आज सोचता
कल नहीं सोचा था
जो परसों सोचा था
कल नहीं सोचा
समझ नहीं आता
हर दिन सोच क्यों
बदलता
क्यों नहीं सोचता
जब आज
कल जैसा नहीं है
तो कल आज जैसा
कैसे होगा
पहले आज तो
खुशी से जी लूं
कल का कल देखा
जाएगा
18-04-2012
459-40-04-12

Tuesday, April 17, 2012

माँ की चिंता


सर्दी की रात थी
घड़ी की सूइयां
बारह बजा रही थी
दोस्तों की महफ़िल सजी थी
घर जाने की ज़ल्दी ना थी
माँ बेसब्री से
इंतज़ार करती होगी
जानते हुयी भी
घर जाने की इच्छा ना हुयी
महफ़िल ख़त्म हुयी
घर पहुँच कर घंटी बजाई
माँ ने दरवाज़ा खोलने में
देर लगायी
दरवाज़ा खुलते ही
देरी के लिए खरी खोटी
सुनायी
माँ कुछ ना बोली
भोजन की थाली लगायी
गर्म रोटी बना कर खिलायी
चुपचाप खाट पर जाकर
लेट गयी
फिर आवाज़ लगायी
एक नींद की गोली दे दे
मुझको
मुझे बात समझ नहीं आयी
तुरंत जाकर
माँ के सर पर हाथ रखा
सर बुखार से तप रहा था
मन ग्लानी से भर गया
अपने व्यवहार पर
क्रोध आने लगा
एक मैं हूँ जिसे
माँ की चिंता ही नहीं
दूसरी तरफ माँ है
जिसे मेरे सिवाय
किसी की चिंता नहीं
बरस बीत गए इस बात को
पर भूला नहीं हूँ
खुद को माफ़ नहीं
कर सका
अब भी आँखें भीग जाती हैं
उस घटना को याद कर के
कितना भी प्रायश्चित
करलूं
माँ की बराबरी नहीं
कर सकता
माँ तो माँ होती
उसका सानी
ना कभी हुआ है कोई
ना कोई हो सकता
17-04-2012
446-26-04-12

Monday, April 16, 2012

मैंने चाँद से पूछा,आकाश कितना बड़ा है



मैंने चाँद से पूछा
आकाश कितना बड़ा है
चाँद बोला पता नहीं
मैंने भी सूरज से पूछा था
उसने भी यही कहा
मुझे पता नहीं
नन्ही चिड़िया ने
वार्तालाप सुना
धीरे से बोली
मेरी भी सुन लो
मैं जीवन भर उडती रहूँ
तो भी पता नहीं चलेगा
आकाश कितना बड़ा है
इतना अवश्य पता है
जितना मेरे लिए आवश्यक
उससे तो बड़ा है
फिर क्यों जानने के लिए
खुद को परेशान करूँ
हर छोटी बड़ी बात की
चिंता करूँ
क्यों नहीं
जितना आवश्यक केवल
उसका ध्यान करूँ
कह कर चिड़िया
आकाश की ओर उड़ गयी
मुझे सोचने के लिए
बहुत कुछ दे गयी
16-04-2012
440-21-04-12

Saturday, October 1, 2011

उनका अकस्मात चुप हो जाना

उनका
अकस्मात चुप
हो जाना
मन में प्रश्न खड़े
कर रहा
क्या त्रुटि हुयी मुझ से
मन स्वयं से पूछ रहा
ह्रदय पीड़ा से व्यथित
हो रहा
क्या किसी बात ने
अनजाने में 
उनके ह्रदय को ठेस
पहुँचायी
क्या मर्यादाओं का
उलंघन हुआ ?
क्या समस्याओं में
घिर गए ?
निरंतर प्रश्नों का
उत्तर खोज रहा हूँ
परमात्मा से
प्रार्थना कर रहा हूँ
उनकी
समस्याएं सुलझा दे
मन में पल रहे प्रश्नों का
समाधान करे
मुझे चिंता मुक्त करे
उनकी झोली
खुशियों से भर दे
उन्हें 
आनंद प्रदान करे
30-09-2011
1589-160-09-11