Showing posts with label कल. Show all posts
Showing posts with label कल. Show all posts

Wednesday, April 18, 2012

कल का कल देखा जाएगा


आज कल जैसा ना हो
कभी मन कहता
आज जैसा कल ना हो
जो आज सोचता
कल नहीं सोचा था
जो परसों सोचा था
कल नहीं सोचा
समझ नहीं आता
हर दिन सोच क्यों
बदलता
क्यों नहीं सोचता
जब आज
कल जैसा नहीं है
तो कल आज जैसा
कैसे होगा
पहले आज तो
खुशी से जी लूं
कल का कल देखा
जाएगा
18-04-2012
459-40-04-12

Monday, October 31, 2011

कल आज और कल


कल
आज और कल का
क्रम कभी ना टूटेगा
आज से कल बेहतर हो
मन सदा चाहेगा
बीता हुआ कल
याद अवश्य आयेगा
अच्छा रहा होगा
तो मन को अभिभूत
करेगा
बुरा रहा होगा
तो मन को व्यथित
करेगा
सोच का सिलसिला
निरंतर चलता
रहेगा
30-10-2011
1728-135-10-11