Showing posts with label अपनापन. Show all posts
Showing posts with label अपनापन. Show all posts

Monday, December 3, 2012

जब कोई मेरा अपना व्यथित हो तो



मेरे मिलने वाले पूछते हैं
आज कल आप व्यथित
क्यों रहते हो
सदा गंभीर चेहरा लिए
दिखते हो
जवाब में जब कहता हूँ
जब कोई मेरा अपना
व्यथित हो तो
मैं कैसे खुश रह सकता हूँ
सुनने को मिलता है
आपके परिवार वाले तो
सब खुश दिखते हैं
फिर आप ऐसा क्यों कहते हैं
कैसे बताऊँ
अपने केवल परिवारवाले
या रिश्तेदार नहीं होते
जो भी प्रेम रखते हैं
जिनसे भी मन मिलता है
वो भी तो मेरे अपने ही हैं
उनमें से एक भी अगर
व्यथित है
तो फिर मैं कैसे खुश
रह सकता हूँ
892-11-03-12-2012
रिश्ता,अपनापन,व्यथित,व्यथा,अपने,पराये, खुशी

Thursday, May 10, 2012

आज किसी ने मुझे मेरे,बचपन के नाम से पुकारा ,


आज किसी ने मुझे मेरे
बचपन के नाम से पुकारा ,
मैंने पीछे मुड कर देखा तो
एक बुजुर्ग सज्जन नज़र आये
मैंने पूछा,आप कौन हैं
पहचाना नहीं
वो खिन्न भाव से  कहने लगे
विश्वास नहीं होता 
तुम इतना बदल जाओगे
मैं तुम्हें स्कूल में पढाता था
मैं नहीं भूला तुम्हें
तुम कैसे भूल गए मुझे
क्या तुम भी ज़माने की
चाल चलने लगे
मैंने ऐसा तो कुछ नहीं
पढ़ाया था तुम्हें
मैं शर्म से गढ़ गया
तुरंत उन्हें प्रणाम किया
क्षमा मांगते हुए बोला
गुरूजी पथ से भटक
गया था
पर बरसों बाद आपने
मुझे कैसे पहचान लिया
गुरूजी बोले
हर शिष्य को कलेजे का
टुकडा समझता रहा
तुम्ही बताओ
कोई अपनों को कैसे
भूल सकता
09-05-2012
505-20-05-12

संस्कार,मान मर्यादा,अपनापन

Sunday, March 18, 2012

एक अजीब सा रिश्ता मेरा दर्द से

एक अजीब सा रिश्ता मेरा
दर्द  से
खुशी का एक पल भी नहीं
सुहाता उसे
उसकी आहट भर से ही भेष
बदल बदल कर आ जाता
कभी चोट,कभी बीमारी
अपनों की नाराजगी
कभी दुनियादारी में  
तकलीफ बन कर आ
धमकता
हंसने के लिए मुंह खोला नहीं
तुरंत अपनापन जताता
बहुत मोहब्बत दर्द को
मुझसे
कमबख्त पीछा ही नहीं
छोड़ता
अब सहने की आदत हो गयी
दोस्ती हो गयी उससे
बिना उसके अब मन भी
नहीं लगता
एक अजीब सा रिश्ता मेरा
दर्द  से
18-03-2012
397-131-03-12

Friday, June 17, 2011

अपनेपन से बेहतर कुछ ना होता

बहुत बड़ा ओहदा मेरा
सज़ा सजाया बँगला
नौकर,चाकर,कार ,
ड्राइवर सब मिला
हाजरी में हर शख्श
खडा
फिर भी खालीपन
सताता
निरंतर परायेपन का
अहसास होता
मेरा घर ,मेरा बिस्तर
याद आता
छोटा ही सही किसी
महल से ज्यादा अच्छा
लगता
मेरे बिस्तर से ज्यादा
कोई बिस्तर अच्छा ना
लगता
अपनेपन से बेहतर
कुछ ना होता
17-06-2011
1058-85-06-11