Showing posts with label संस्कार. Show all posts
Showing posts with label संस्कार. Show all posts

Tuesday, November 6, 2012

अब भी कुछ युवा संस्कारों में जीते हैं(काव्यात्मक लघु कथा )



बूढ़े बाबा ने दरवाजा खोला
मुझे देखते ही कहने लगे
बेटा तो घर पर नहीं है
किससे मिलना है
मैं बोला बाबा आपसे
बाबा चौंक कर कहने लगे
बेटा सांस लेना पेट
भरना भी दूसरों पर निर्भर है
तो मुझसे मिलने कोई
क्यों आयेगा
किसी को मुझसे कोई काम नहीं
तो फिर मेरी परवाह
क्यों करेगा
वैसे भी आजकल
बिना काम कोई किसी से
नहीं मिलना चाहता
बिना काम मिलना
समय व्यर्थ करने जैसा लगता
तुम अपवाद लगते हो
ज़माने की
चाल नहीं चलते हो
मैं बोला
बाबा इस ज़माने में भी
सारे युवा
पथ से भटके हुए नहीं हैं
अब भी कुछ
युवा संस्कारों में जीते हैं
बच्चे से बूढों तक
सब का ध्यान रखते हैं
823-07-06-11-2012
बुढापा,युवा,संस्कार,पीढी अंतराल

Thursday, May 10, 2012

आज किसी ने मुझे मेरे,बचपन के नाम से पुकारा ,


आज किसी ने मुझे मेरे
बचपन के नाम से पुकारा ,
मैंने पीछे मुड कर देखा तो
एक बुजुर्ग सज्जन नज़र आये
मैंने पूछा,आप कौन हैं
पहचाना नहीं
वो खिन्न भाव से  कहने लगे
विश्वास नहीं होता 
तुम इतना बदल जाओगे
मैं तुम्हें स्कूल में पढाता था
मैं नहीं भूला तुम्हें
तुम कैसे भूल गए मुझे
क्या तुम भी ज़माने की
चाल चलने लगे
मैंने ऐसा तो कुछ नहीं
पढ़ाया था तुम्हें
मैं शर्म से गढ़ गया
तुरंत उन्हें प्रणाम किया
क्षमा मांगते हुए बोला
गुरूजी पथ से भटक
गया था
पर बरसों बाद आपने
मुझे कैसे पहचान लिया
गुरूजी बोले
हर शिष्य को कलेजे का
टुकडा समझता रहा
तुम्ही बताओ
कोई अपनों को कैसे
भूल सकता
09-05-2012
505-20-05-12

संस्कार,मान मर्यादा,अपनापन