Showing posts with label नाम. Show all posts
Showing posts with label नाम. Show all posts

Saturday, October 15, 2011

बहुत थक चुका हूँ


बहुत  थक चुका हूँ
हालात से आजिज़
आ चुका हूँ
नाकामाबियों से
घबरा गया हूँ
अब इल्तजा खुदा से
करता हूँ
मोहब्बत का मतलब
बदल दे
नाम उसका ज़िन्दगी
भर का रोना कर दे
निरंतर
मर मर कर जीना
मतलब कर दे
15-10-2011
1656-64-10-11

Wednesday, September 14, 2011

मनुष्य कर्मों से जाना जाता

 सूर्य धरती को
चकाचोंध करता
ऊर्जा से जीवों को
जीवित रखता
अस्त होने पर
अस्तित्व का प्रतीक
भी नहीं छोड़ता
सूर्य का प्रताप सदैव
याद रहता
निरंतर उसे पूजा जाता
क्यों मनुष्य
सूर्य से नहीं सीखता ?
निरंतर नाम के लिए जीता
मन में इच्छाएँ संजोता
येन केन प्रकारेण
नाम की चाहत में जीता
किसी तरह
उसकी म्रत्यु के बाद
लोग उसे याद करते रहे
उसे पूजते रहे
निरंतर मनोइच्छा की
उथल पुथल में
भूल जाता
मनुष्य कर्मों से
जाना जाता
कर्मों से विमुख को
कोई याद नहीं करता
13-09-2011
1501-73-09-11

Thursday, September 8, 2011

हास्य कविता-गधी,घोडी बराबर हो गयी -हास्य व्यंग्य

नाम में क्या रखा है
काम कुछ भी करो
नाम कैसा भी रख लो
आज कल यही हो रहा है
दिग्विजय
हारे हुए सा आचरण
कर रहा
बेसिर पैर की बातें
कर रहा
मनमोहन ने मोहना बंद
कर दिया
देश को दुखी कर दिया
मनीष बुद्धीहीनता का
परिचय देता
जुबान से बिना सोचे समझे
बोलता
किरण भ्रष्टाचार के अँधेरे से
लड़ रही
विशेषाधिकार की वेदी
पर चढ़ गयी
सांसदों को उससे चिढ
हो गयी
अरविन्द काँटों से भिड रहा
हर दांव का जवाब दे रहा
शातिरों को धूल चटा  रहा
कपिल का चेहरा उजगार
हो गया
पीले,भूरे की जगह काला
हो गया
अब परदे के पीछे से वार
कर रहा
प्रतिभा की प्रतिभा नज़र
नहीं आती
आकाओं से बिना पूछे दो
शब्द नहीं कहती
अन्ना बड़े भाई से पिता
हो गए
नटखट बच्चों को सबक
दे रहे
राहुल बुद्ध को व्यथित
कर रहा
औरों का लिखा भाषण
पढ़ रहा
कुटिल सलाहकारों से
घिर गया
ममता कठोर आचरण
कर रही
मार्क्सवादियों को दुखी
कर रही
राजा जेल में बंद है
२ जी उसकी ख़ास पसंद है
मायावती माया बर्बाद
कर रही
हवाई जहाज से सैंडल
मंगा रही
ललिता डी ऍम के को 
डायन सी दिख  रही
करुना पर करुना नहीं
दिखा रही
नरेन्द्र राजकुमार से 
राजा हो गया
दिन रात कांग्रेस की
नींद हराम कर रहा
अमर सिंह की अमर वाणी
खामोश हो गयी
आजकल फुसफुसाहट भी
सुनायी नहीं दे रही
सुरेश पैसा पैसा खेल रहा था
ज्यादा सम्हाल नहीं पाया
अब जेल में खेल करा रहा
सोनिया बीमार क्या हुयी
कांग्रेस जैसे अनाथ हो गयी
छुटभैयों को छूट मिल गयी
चिदंबरम खुद को शिव
समझ रहा
सी बी आई पुलिस से
तांडव करवा रहा
खाली पीली
हाथ पैर मार रहा
प्रणव ॐ से कांग्रेस का
संकट मोचक हो गया
गलतियों को
सुधारते सुधारते थक गया
ठण्ड पड़े या गर्मी
शरद  
क्रिकेट खेलने में मग्न
प्रफुल्ल
कैग रिपोर्ट से पस्त
एयर
इंडिया के घपले से त्रस्त
लाल कृष्ण अपनों से
परेशान
यदुरप्पा,रेड्डी भाजपा के
कोढ़ में खाज
सुषमा राज घाट पर
कुरूप नाच दिखाती
कविता कहानी लिख रही
शशी उजाला फैला रही
लता बिना
सहारे के चढ़ रही
आम के पेड़ में नीम की
निम्बोली लग रही
नामों की दुर्गती हो गयी
गधी,घोडी कहलाने लगी
08-09-2011
1468-40--09-11
(हास्य व्यंग्य रचना है ,दिल से ना लगायें ,किसी व्यक्ति विशेष के बारे में दुष्प्रचार या गरिमा को ठेस पहुचाने का उद्देश्य नहीं है,फिर भी भावनाओं को ठेस पहुंचे तो क्षमा प्रार्थी हूँ जिन्हें बुरा लगे उनसे हाथ जोड़ कर माफी,जिन्हें अच्छा लगे उन्हें धन्यवाद  ) 
कपिल= पीलापन लिए भूरा
दिग्विजय=विश्व विजेता
चिदंबरम=शिव का घर
नरेंद्र=राज कुमार
किरण= रोशनी
अन्ना =बड़ा भाई
शरद=सर्दी
अरविन्द=कमल
प्रफुल्ल=उल्लास से पूर्ण,खुश
शशि=रात
ललिता=सुन्दर
ममता=स्नेह
प्रतिभा =गुण
प्रणव=ॐ ,ओम
राहुल=बुद्ध के पुत्र का नाम,निपुण
मनीष =बुद्धीजीवी
सुषमा=सुन्दर

Tuesday, August 2, 2011

वो यादों में सिमटी रह जाती

दिन भर की

ज़द्दोज़हद के बाद

रात में थक मांद कर

सोने की कोशिश करता

उसका नाम याद

आ जाता

यादों का सिलसिला

शुरू होता

तकिये पर सर कभी दाएँ

कभी बायें पलटता

करवटें बदलता रहता

निरंतर उसे

याद करना भी ज़रूरी

नींद को भी पता

वो भी साथ नहीं देती

किसी तरह रात कटती

भोर होते ही शोर से

नींद से भरी आँखें खुलती

रोज़ की ज़द्दोज़हद

शुरू हो जाती

वो यादों में सिमटी

रह जाती

02-08-2011

1288-10-08-11