Showing posts with label दहशत. Show all posts
Showing posts with label दहशत. Show all posts

Thursday, June 7, 2012

कोई बता दे उसे कैसे मनाऊँ


ज़िन्दगी से लड़ते
उलझते थक गया हूँ
अब कहाँ से हिम्मत
कहाँ से सुकून लाऊँ
मिलते नहीं बाज़ार में
जो धन दौलत से
खरीद कर लाऊँ
दहशत का साया
ज़हन में छाया हुआ
कैसे उससे निजात पाऊँ
चेहरे पर हँसी का मुलम्मा
चढ़ाए घूम रहा हूँ
स्वछन्द हँसी कहाँ से लाऊँ
ज़ख्मों से भर गया है दिल
कौन सा मलहम लगाऊँ
अब सहारा
सिर्फ खुदा का बचा है
कोई बता दे उसे
कैसे मनाऊँ
07-06-2012
579-29-06-12

Monday, December 12, 2011

दहशत ने शक दिल में बसा दिया


मैंने समझा
तुम भी ग़मज़दा हो
मेरी तरह
तुम्हें भी कोई साथ
चाहिए
अंदाज़ मेरा गलत
निकला
तुम ग़मज़दा भी हो
खौफज़दा भी हो
लगता है
खूब भुगता है तुमने
लोगों की फितरत  को  
नतीजतन दोस्ती की
इल्तजा को ठुकरा दिया
बेदिलों  की भीड़ में
मुझे भी
शामिल कर दिया
बेगुनाह को गुनाहगार
करार दे दिया
दहशत ने शक 
दिल में बसा दिया 
12-12-2011
1856-24-12

Wednesday, October 12, 2011

क्यों फितरत तुम्हारी मिटती नहीं ?


क्यों फितरत
तुम्हारी  मिटती नहीं ?
नफरत की आग
बुझती नहीं
मौत के मंजर से
किसे सुकून मिला
अब तक
जो मजहब के नाम पर
मासूमों की जान लेकर
तुम्हें  मिलेगा
तुम्हें भी एक दिन
खुदा को जवाब
देना होगा
वक़्त रहते फितरत
बदल लो
दिल से नफरत
हटा दो
जुर्म अपना कबूल
कर लो
दहशत की ज़िन्दगी से
खुद को आज़ाद करो
मोहब्बत से जीने को
निरंतर
ज़िन्दगी का मकसद
बना लो
12-10-2011
1636-44-10-11

Thursday, July 14, 2011

सज़ा-ऐ-मौत के अलावा इनका कोई इलाज नहीं

फैला रहे 
अन्धेरा मनों में
बढ़ा रहे 
नफरत दिलों में
मार रहे उनको
जिनसे 
रंजिश भी नहीं
दहशतगर्दों का कोई
धर्म ईमान नहीं है
शमशान को निरंतर
 लाशों से सज़ा रहे
बच्चों को अनाथ 
कर रहे
सुकून को दहशत में
बदल रहे
सज़ा-ऐ-मौत के
अलावा इनका
कोई इलाज नहीं 
14-07-2011
1182-65-07-11

Monday, May 23, 2011

दहशत

कभी उस
बस स्टॉप के नाम पर
दिल में गुदगुदी होती
वो जगह ज़न्नत सी लगती 
वहीं पर
वो पहली बार मिली थी 
फिर निरंतर  रोज़ वहीँ
  मिलती थी
दिल की बातें होती
कल मिलेंगे
कह कर विदा होती
इक दिन पहुँचने में देर हुयी
लोगों की भीड़ खडी थी
नज़दीक से देखा
उसकी लाश पडी थी
बस ने टक्कर मारी थी
अब बस स्टॉप के
नाम से भी दहशत होती
मौत बहुत करीब लगती  
23-05-2011
910-117-05-11