Showing posts with label नफरत की आग. Show all posts
Showing posts with label नफरत की आग. Show all posts

Thursday, March 1, 2012

मुक्त हो लो


ना चुप रहो
ना सपनों में मिलो
हमसे
इससे तो अच्छा है
भुला दो हमको
हम भूलें ना भूलें
चैन मिले ना मिले
इस तरह
तिल तिल कर के
ना मारो
कोई नया साथ ढूंढ लो
नफरत की आग से
मुक्त हो लो
कम से कम तुम तो
चैन से रह लो
खुशी से जी लो
01-03-2012
266-01-03-12

Wednesday, October 12, 2011

क्यों फितरत तुम्हारी मिटती नहीं ?


क्यों फितरत
तुम्हारी  मिटती नहीं ?
नफरत की आग
बुझती नहीं
मौत के मंजर से
किसे सुकून मिला
अब तक
जो मजहब के नाम पर
मासूमों की जान लेकर
तुम्हें  मिलेगा
तुम्हें भी एक दिन
खुदा को जवाब
देना होगा
वक़्त रहते फितरत
बदल लो
दिल से नफरत
हटा दो
जुर्म अपना कबूल
कर लो
दहशत की ज़िन्दगी से
खुद को आज़ाद करो
मोहब्बत से जीने को
निरंतर
ज़िन्दगी का मकसद
बना लो
12-10-2011
1636-44-10-11