Showing posts with label नारी. Show all posts
Showing posts with label नारी. Show all posts

Saturday, March 9, 2013

सुबह जब आँख खुली



सुबह जब आँख खुली तो 
सुबह बदली बदली सी लगी
ना सूरज की रश्मियाँ दिखाई दी 
ना कोयल की कूंक 
चिड़ियों की चचहाट सुनायी दी
ना पत्तों पर ओस की बूँदें 
ना कलियों में 
पुष्प बन खिलने की 
आतुरता थी
सोचता समझता कारण 
जानने का प्रयत्न करता 
उसे पहले ही पता चल गया
आज भी अखबार के 
पहले पन्ने पर 
एक नाबालिग से बलात्कार 
फिर ह्त्या की खबर छपी थी
18-18-08-01-2013
नारी,उत्पीडन,स्त्री ,अत्याचार,हत्या,बलात्कार 
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Sunday, December 30, 2012

जब तक बदलेंगे नहीं पुरुष



 कुचली जायेंगी 
नौची जायेंगी 
जलाई जाती रहेंगी
नारियां 
मोमबत्तियां जलाई 
जायंगी
मोमबत्तियां बुझ 
भी जायेंगी
तस्वीर पर फूल
चढ़ाए जायेंगे 
फूल मुरझा भी जायेंगे
सैकड़ों सालों से
नहीं बदली है स्थिति 
सैकड़ों सालो तक
नहीं बदलेगी स्थिति 
जब तक बदलेंगे नहीं
पुरुष मानसिकता अपनी 
मानेंगे नहीं नारी को देवी
देखेंगे नहीं नारी में 
अपनी माँ,बहन,बेटी
975-94-30-12-2012
नारी,स्त्री,माँ,बहन बेटी ,औरत,

Thursday, May 10, 2012

भ्रूण ह्त्या पर कविता-मुझे जन्म तो लेने दो


मुझे जन्म तो लेने दो
संसार को देखने तो दो
वैसे ही बहुत कुछ
सहना होगा
लपलपाती नज़रों से
खुद को बचाना होगा
पुरुषों का तिरिस्कार
सहना होगा
हवस का शिकार
होना पडेगा
माँ ,बेटी ,पत्नी का
पात्र निभाना होगा
चूल्हे ,चक्की की
भट्टी में पिसना होगा
खुद से पहले दूसरों को
खिलाना होगा
अपने हाथों से पाप
मत करो
जन्म से पहले
मुझे मत मारो
इश्वर को
क्या जवाब दोगे
ये भी ध्यान कर लो
मुझे जन्म तो लेने दो
मुझे जन्म तो लेने दो
10-05-2012
509-24-05-12

Saturday, August 20, 2011

हास्य कविता-हँसमुखजी की नारी शक्ती से टक्कर

दो भद्र महिलाएँ
निरंतर तीन घंटे से 
आपस में
गुफ्तगू कर रही थी
हँसमुखजी
की बेचैनी बढ़ती जा रही थी
तीन घंटे से
क्या बात कर रही हैं ?
मन में खलबली मच रही थी 
उनसे रहा ना गया
महिलाओं से पूछ लिया
महिलाएं क्रोध से उफन पडी
बातचीत में दखलंदाजी से
बुरी तरह बिफर गयीं
हँसमुख जी
उनके चंडी रूप से घबरा गए
फ़ौरन दौड़ गए
आधे घंटे में सारे शहर में
खबर हो गयी
नारी की बातों में पुरुष की
दखलन्दाजी नारी शक्ती को
बर्दाश्त नहीं हुयी
सैकड़ों महिलाएं घर से
निकल पडी
जुलूस में हँसमुखजी के
घर चल पडीं
हँसमुखजी हाय हाय के
नारे लगाने लगी
घर पहुँच हँसमुखजी  को 
खरी  खोटी सुनायी
महिलाओं को
कम मत आंका करो
नारियों की खासियत पर
सवाल उठाते हो
हम बिंदी से लेकर साड़ी  तक
पूरे दिन बात कर सकते हैं
बिना विषय के भी
बतिया सकते हैं 
अपनी भडास निकाल कर
हँसमुखजी से माफी
मंगवायी गयी
आइन्दा महिलाओं की
बातों में नहीं पड़ने की
कसम खिलवायी गयी
अब अगर महिलाओं को 
बात करते देखते हैं
तो दूर चले जाते हैं
नारी शक्ती को
महत्त्व देने की बातें
यार दोस्तों में
जोर शोर से करते हैं
20-08-2011
1389-111-08-11
(समस्त महिला जगत से क्षमा माँगता हूँ ,
शुद्ध हास्य रचना है, कृपया हकीकत ना समझें ,
अगर समझें तो दिल से ना लगाएँ)

Friday, August 12, 2011

राखी को बदनाम ना करो

राखी बंधवा कर
क्या दिखाना

चाहते हो ?
बहनें रोती रहती
तुम हँसते हो
जो ख्याल अगर
बहन का हो
लाज राखी की
रखनी तो
हर नारी का
ख्याल रखो
भूखी प्यासी को
रोटी दो
निरंतर मान सम्मान दो

रक्षा उसकी करो
दिखाने के लिए
राखी ना बांधो
राखी को

बदनाम ना करो

12-08-2011

1345-67-08-11

Wednesday, July 20, 2011

क्यों उसे नारी बनाया ?

वो कौने में बैठी 
आज फिर
सिसकियाँ ले कर
रो रही थी
कई बार अस्मत
लुटा चुकी थी
हवस के शिकारियों से
नुच चुकी थी
आने जाने वालों को
उसकी फ़िक्र ना थी
उसे देख कर निकल
जाना
उनकी इंसानियत 
बयाँ करती 
मनचलों के लिए
निरंतर
खेल की चीज़ थी
भद्दी गालियाँ
फिकरे सुनना उसकी
किस्मत थी
वो एक एक मजबूर
भिखारन थी
वक़्त की मारी हुयी
खुदा की औलाद थी
उसकी आँखों के सामने
पेट के खातिर
बार बार मरती थी
क्यों उसे नारी बनाया ?
रोज़ खुदा से पूछती
20-07-2011
1209-89-07-11

Monday, May 30, 2011

हंसना,मुस्कराना अब कहानी है

जुबां खामोश
लब सिले हुए
पलकें झुकी हुयी
आँखों में सिर्फ पानी है
अब वो नहीं है
ज़न्नत में बस गयी हैं
मगर उनकी याद
बाकी है
निरंतर रोना ही अब
किस्मत है
हंसना,मुस्कराना
अब कहानी है
गम ही अब साथी है
30-05-2011
959-166-05-11

Sunday, April 10, 2011

नारी शक्ति को निरंतर नमन

किसी की बेटी किसी की बहन हो
तोहफा  खुदा  का दुनिया को हो
इज्ज़त तुम्हारी कभी  हुयी नहीं
हमेशा से कमज़ोर समझी गयी
इंसान को जन्म तुम्ही देती हो
पाल पोस बड़ा तुम्ही करती हो
जिस्म की ताकत कम तुम्हारी
हिम्मत और जज्बा  कम नहीं
सब्र और प्रेम , कोई सीखे तुमसे
हालात से  लड़ना  जाने  तुमसे
माँ ,बहन , पत्नी हैं  , रूप तुम्हारे 
भक्तों में देवी भी कहलाई जाती
नारी -शक्ति को  निरंतर  नमन
दिल-ओ-जान न्योछावर तुम पर
09-04-2011
637-70-04-11