Showing posts with label बहन. Show all posts
Showing posts with label बहन. Show all posts

Sunday, August 5, 2012

वो छोटी बहन मेरी,मैं भाई उसका



बड़ा ही
नटखट अंदाज़ उसका
पल में
रूठना पल में हँसना
स्वभाव उसका
कभी छेड़ना कभी
नाराज़ होना
कभी गुस्से में मुंह
फुलाना
पता ही नहीं चलता
कब बरसेगी ?कब हँसेगी?
उसका रंग बिरंगा
सावन भादों सा व्यवहार
मुझ को बहुत भाता
जब चिड कर
उसके सतरंगी व्यवहार पर
उसको उल्हाना देता
पलट कर कह देती
मैं ऐसी हूँ,ऐसी ही रहूँगी
मेरी चिढ ख़त्म हो जाती
मैं भी कह देता
ऐसी ही अच्छी हो
ऐसी ही चटपटी रहना
सब को खुश रखना
यूँ ही मन को लुभाना
वो छोटी बहन मेरी
मैं भाई उसका
05-08-2012
653-13-08-12

पवित्र रिश्ते को केवल धागे से मत जोड़ो



पवित्र रिश्ते को केवल
धागे से मत जोड़ो
थोड़ा सा आगे बढ़ो
त्योंहार के पहले ही
त्योंहार मनाओ
हर दिन को रक्षाबंधन
समझो
जिससे रिश्ता नहीं कोई
उसे भी बहन कह दो
निरंतर उसकी रक्षा का
प्रण कर लो
तुमसे मांगे मदद
उससे पहले ही
आवश्यकता पूछ लो
पवित्र रिश्ते को नाम
ना दो
उसे स्नेह विश्वास से
जी लो
05-08-2012
652-12-08-12

Friday, August 3, 2012

एक प्रश्न ने सदा से कचोटा मन को


रक्षाबंधन के त्योंहार पर
एक प्रश्न ने सदा से
कचोटा मन को
क्यों भाई बहन को
स्नेह के साथ
कुछ पैसे भी देता
क्यों नहीं भाई इसे अपनी
आदत ही बना लेता
त्योंहार बिना ही बहन की
आवश्यकताओं का
ख्याल रखता
बहन भी
ज़रूरतमंद भाई की
ऐसे ही मदद करती
रहती
पवित्र रिश्ते को
प्रघाढता और नयी
दिशा मिलती
03-08-2012
648-08-08-12

महसूस न हो उन्हें कभी,कोई भाई नहीं उनके



बहन से
राखी बंधवा कर
मत समझ लो
भाई की जिम्मेदारी
पूरी हो गयी
जिसने नहीं बाँधी राखी
जिसका नहीं कोई भाई
उसको भी बहन मान लो
भले ही राखी ना
बन्धवाओ
पर भाई का फ़र्ज़
निभाओ
ऐसा अहसास कराओ
महसूस न हो उन्हें कभी
कोई भाई नहीं उनके
बड़े गर्व से कह सकें
सैकड़ों भाई हैं उनके
03-08-2012
641-01-08-12

Friday, October 7, 2011

तुम्हारा अंदाज़ बड़ा निराला


तुम्हारा
अंदाज़ बड़ा निराला
निरंतर
मन को लुभाता
दिख दिख कर
छिप जाना
हँस हँस कर रूठ जाना
खूब बात करना
फिर चुप्पी साध लेना
कभी मुंह चिढाना
फिर डर कर
माँ की गोद में मुंह
छुपाना
तुम्हारा नटखट
अंदाज़
मुझ को निरंतर
भाता
दिल में प्यार जगाता
तुम्हारे बिना मन
नहीं लगता
हर पल तुम्हें याद
करता
07-10-2011
1621-29-10-11
(बड़े भाई की स्नेह भरीचिट्ठी, छोटी बहन के नाम)

Friday, August 12, 2011

राखी को बदनाम ना करो

राखी बंधवा कर
क्या दिखाना

चाहते हो ?
बहनें रोती रहती
तुम हँसते हो
जो ख्याल अगर
बहन का हो
लाज राखी की
रखनी तो
हर नारी का
ख्याल रखो
भूखी प्यासी को
रोटी दो
निरंतर मान सम्मान दो

रक्षा उसकी करो
दिखाने के लिए
राखी ना बांधो
राखी को

बदनाम ना करो

12-08-2011

1345-67-08-11

Friday, July 1, 2011

तुम मौसी , तुम्हारी बेटी मेरी बहन होगी (काव्यात्मक लघु कथा)


आज फिर घर से
निकलने में देर हो गयी
बुखार और दर्द के कारण
नींद पूरी ना हुयी
मालकिन की डांट
खानी पड़ेगी
पेट के खातिर हर
तकलीफ सहनी होगी
खुद दसवी पास थी
चाहते हुए भी
आगे नहीं पढ़ सकी
बिटिया को पढ़ा लिखा कर
अफसर बनायेगी
उससे बर्तन नहीं मंजवायेगी
सोचते,सोचते अपनी धुन में
चली जा रही थी
पता नहीं चला
कब बस ने टक्कर मार दी
काफी देर सड़क पर पडी रही
किसी ने रहम की भीख दी
सरकारी अस्पताल पहुँची
आँख खुली तो पलंग पर
पडी थी
एक टांग कट गयी थी
बगल में नर्स खड़ी थी
घर में कौन कौन है ?,
क्या काम करती है?
कहाँ रहती है ?
सवालों की झडी लगा दी
जवाब देते देते थक गयी
नर्स के जाने के बाद
आँखों से आंसूं बहाने लगी
बेटी की याद सताने लगी
भूखी और परेशान होगी ,
अब कैसे उसकी देखभाल होगी ?
कैसे उसका पेट पालेगी ?
कैसे पढ़ायेगी लिखायेगी ?
भविष्य की चिंता सताने लगी
सब सोच कर छटपटाने लगी
सोचते सोचते सो गयी
आँख खुली तो नर्स 
बेटी के साथ खड़ी थी
कहने लगी में अकेली हूँ
बूढ़ी अपाहिज और अंधी
माँ के साथ रहती हूँ
मेरी माँ भी बर्तन मांजती थी
उसकी भी टांग
बस की टक्कर से कटी थी
बहुत मुश्किल से
मेरी परवरिश करी
नहीं चाहती,तुम्हारी बेटी को
निरंतर ज़िल्लत सहनी पड़े
दाने दाने के लिए रोना पड़े
तुम मेरी माँ को सम्हालना
बेटी को पढ़ाना लिखाना
मैं तुम्हें सहारा दूंगी
अब से परिवार में हम
दो नहीं चार होंगे
तुम मौसी,तुम्हारी बेटी
मेरी बहन होगी
01-07-2011
1120-04-07-11

Sunday, April 10, 2011

नारी शक्ति को निरंतर नमन

किसी की बेटी किसी की बहन हो
तोहफा  खुदा  का दुनिया को हो
इज्ज़त तुम्हारी कभी  हुयी नहीं
हमेशा से कमज़ोर समझी गयी
इंसान को जन्म तुम्ही देती हो
पाल पोस बड़ा तुम्ही करती हो
जिस्म की ताकत कम तुम्हारी
हिम्मत और जज्बा  कम नहीं
सब्र और प्रेम , कोई सीखे तुमसे
हालात से  लड़ना  जाने  तुमसे
माँ ,बहन , पत्नी हैं  , रूप तुम्हारे 
भक्तों में देवी भी कहलाई जाती
नारी -शक्ति को  निरंतर  नमन
दिल-ओ-जान न्योछावर तुम पर
09-04-2011
637-70-04-11