Showing posts with label लघु कथा. Show all posts
Showing posts with label लघु कथा. Show all posts

Thursday, December 15, 2011

अपराध बोध (काव्यात्मक लघु कथा)


घंटों से स्कूल के बाहर लगे
नीम के पेड़ के नीचे
व्याकुल चेहरे पर खुशी झलकती
निरंतर आतुरता कम होती
पांच छ वर्ष का बालक दरवाज़े से
बाहर आता
दौड़ कर उसके पास जाता
वो स्नेह से सर पर हाथ फिराता
कभी खाने के लिए चाकलेट
कभी खेलने के लिए खिलोना देता
कभी पढने के लिए पसंद की
कॉमिक देता
ज्यादा बात नहीं करता
परमात्मा तुम्हें लम्बी उम्र दे
कह कर चला जाता
बालक वृद्ध की बातों और व्यवहार को
समझ नहीं पाता
पर वो भी उसे चाहने लगा 
रोज़ उससे मिलने का इंतज़ार करता 
बरसों स्नेह का आदान प्रदान चलता रहा
वो अधिक बूढा और बालक बड़ा हो गया
चलना फिरना भी दूभर हो गया
बीमार रहने लगा
पर छुट्टी के समय किसी तरह स्कूल
अवश्य पहुंचता
एक दिन वो भी बंद हो गया
तीन चार दिन गुजर गए
उसका नहीं आना बालक को
व्यथित करने लगा
किसी तरह पता मालूम कर
उसके घर पहुँच गया
देखा तो वृद्ध बिस्तर पर बीमारी से
झूझ रहा था
बगल में हूबहू बालक से मिलती जुलती
माला से सुसज्जित तस्वीर लगी थी
उसे समझ नहीं आया
कुछ पूछता उससे पहले ही
वृद्ध ने आँखें खोली
बालक को सामने देखते ही चेहरे पर
खुशी दिखाई देने लगी
इशारे से उसे पास बुलाया ,
स्नेह से हाथ सर पर रखा
दो आंसू ढलकाए
आँखें बंद हो गयी,गर्दन लुडक गयी
हाथ नीचे गिर गया
उसके प्राण निकल चुके थे
बालक कुछ देर रुका
फिर आंसू बहाते हुए चला गया
उसने खाना पीना छोड़ दिया
गुमसुम रहने लगा
फिर बीमार पड गया
माता पिता को कारण समझ नहीं आया
कुछ दिन बाद कारण जानने के लिए
किसी तरह दोनों वृद्ध के घर पहुंचे
वृद्ध की विधवा से पता चला
कुछ वर्ष पहले वृद्ध की गाडी से
दुर्घटना में एक बालक की
जान चली गयी थी
तब से उसका पती
निरंतर अपराध बोध में जीता रहा
खुद को उसकी मौत का
जिम्मेदार मानने लगा
एक दिन स्कूल से निकलते हुए
आपके पुत्र को देखा तो दंग रह गया
उसकी सूरत हूबहू दुर्घटना में
मृत बालक से मिलती थी
तब से बिना नागा उससे
मिलने जाने लगा
किसी तरह मृत बालक की तस्वीर
प्राप्त कर घर में लगाई
हर दिन उसकी पूजा करता
जिस दिन बालक उसे नहीं मिलता
घंटों तस्वीर के पास गुमसुम बैठ जाता
आंसू बहाता रहता
परमात्मा से माफी माँगता
आपके पुत्र के लम्बे जीवन
के लिए प्रार्थना करता
अदालत ने तो उसे माफ़ कर दिया था
लेकिन खुद को कभी माफ़ नहीं कर सका
सोचता था आपके पुत्र को प्यार देने से
मृत बालक की आत्मा को शांती मिलेगी
आपके पुत्र पर स्नेह की वर्षा करता रहा
माता पिता की आँखों से आंसूं बह निकले
कैसे पुत्र को सब बताएँगे ?
कैसे वृद्ध के स्नेह की पूर्ती करेंगे ?
सोचते सोचते भारी ह्रदय के साथ 
बिना कुछ कहे उठे 
और घर की ओर प्रस्थान कर दिया
15-12-2011
1864-32-12

Friday, July 1, 2011

तुम मौसी , तुम्हारी बेटी मेरी बहन होगी (काव्यात्मक लघु कथा)


आज फिर घर से
निकलने में देर हो गयी
बुखार और दर्द के कारण
नींद पूरी ना हुयी
मालकिन की डांट
खानी पड़ेगी
पेट के खातिर हर
तकलीफ सहनी होगी
खुद दसवी पास थी
चाहते हुए भी
आगे नहीं पढ़ सकी
बिटिया को पढ़ा लिखा कर
अफसर बनायेगी
उससे बर्तन नहीं मंजवायेगी
सोचते,सोचते अपनी धुन में
चली जा रही थी
पता नहीं चला
कब बस ने टक्कर मार दी
काफी देर सड़क पर पडी रही
किसी ने रहम की भीख दी
सरकारी अस्पताल पहुँची
आँख खुली तो पलंग पर
पडी थी
एक टांग कट गयी थी
बगल में नर्स खड़ी थी
घर में कौन कौन है ?,
क्या काम करती है?
कहाँ रहती है ?
सवालों की झडी लगा दी
जवाब देते देते थक गयी
नर्स के जाने के बाद
आँखों से आंसूं बहाने लगी
बेटी की याद सताने लगी
भूखी और परेशान होगी ,
अब कैसे उसकी देखभाल होगी ?
कैसे उसका पेट पालेगी ?
कैसे पढ़ायेगी लिखायेगी ?
भविष्य की चिंता सताने लगी
सब सोच कर छटपटाने लगी
सोचते सोचते सो गयी
आँख खुली तो नर्स 
बेटी के साथ खड़ी थी
कहने लगी में अकेली हूँ
बूढ़ी अपाहिज और अंधी
माँ के साथ रहती हूँ
मेरी माँ भी बर्तन मांजती थी
उसकी भी टांग
बस की टक्कर से कटी थी
बहुत मुश्किल से
मेरी परवरिश करी
नहीं चाहती,तुम्हारी बेटी को
निरंतर ज़िल्लत सहनी पड़े
दाने दाने के लिए रोना पड़े
तुम मेरी माँ को सम्हालना
बेटी को पढ़ाना लिखाना
मैं तुम्हें सहारा दूंगी
अब से परिवार में हम
दो नहीं चार होंगे
तुम मौसी,तुम्हारी बेटी
मेरी बहन होगी
01-07-2011
1120-04-07-11

Sunday, April 24, 2011

प्रायश्चित (लघु कथा )


प्रायश्चित
(लघु कथा)
वो बिन ब्याही माँ का बेटा था,पैदा हुआ तब से लोगों को
आपस में फुसफुसाते,घूरते हुए देखा था
बचपन में कुछ नहीं समझता था . सदा सोचता रहता था
क्यों उसके साथ निरंतर और बच्चों से अलग व्यवहार होता है ?
पर कारण का पता ना चला
बड़ा हुआ तो सब समझ में आने लगा
क्यों माँ ने उसे कभी पिता का नाम नहीं बताया
पता चल गया था, माँ का विधिवत ब्याह नहीं हुआ था
अजीब सी कुंठा से त्रस्त रहता था ,प्रतिशोध में जीने लगा
निरंतर  सोचने लगा माँ के साथ हुए व्यवहार का बदला लेगा,
अपने पिता को ढूंढ कर सज़ा देगा.
वक़्त के साथ पिता का पता चला,बदला लेने का मौक़ा ढूँढने लगा
लेकिन नौकरी के लिए दूसरे शहर में रहने लगा
दफ्तर में एक लडकी से घनिष्टता हुयी ,
आपस में सब तरह की बातें होती थी
उसने अपनी ज़िन्दगी की कहानी उसे बतायी
लडकी ने भी अपनी कहानी सुनायी 
वो भी  एक  बिन ब्याही माँ की बेटी थी
एक देवता स्वरुप  व्यक्ति ने उसे गोद लिया था,
उसे  पाल पोस कर बड़ा किया
नाम पूंछने पर पता चला कि वो कोई और नहीं उसके पिता थे
समझ नहीं आ रहा था पिता से बदला ले
या लडकी के लिए जो उन्होंने किया उसका धन्यवाद दे .
आखिर तय किया ,अपने  गुरूजी से पूंछेगा
अपने गुरु से मिलने पर उसने सारा किस्सा बताया ,
गुरूजी ने जवाब दिया, बेटा उन्हें क्षमा कर दो ,
वो प्रायश्चित कर रहे हैं , उन्हें अपराध बोध  हुआ होगा
इसलिए विवाह भी नहीं किया ,एक कन्या को पुत्री  बनाया
उनसे जा कर मिलो,तुम्हारी माँ ने भी विवाह नहीं किया ,
दोनों को फिर से मिलाने का पुन्य करो
24-04-2011
751-171-04-11

जब तक जियो,हँसते हुए जियो (काव्यात्मक लघु कथा )


रोज़ की तरह
पब्लिक पार्क में घूम 
रहा था
जान पहचान के लोगों से
मिलना भी हो रहा था
बैंक वाले शर्माजी का
ध्यान आया
कई दिन से नहीं 
दिखे थे
मालूम किया तो 
पता चला
चार दिन पहले
 अचानक हार्ट अटैक से
निधन हो गया
सुन कर अच्छा नहीं लगा
याद करने लगा
साल भर में तीन लोगों का
 निधन हुआ
सोच में डूबा था तभी
निरंतर हँसते रहने वाले
वर्माजी का हँसते हँसते
पदार्पण हुआ
उनके आने का पता
उनके ठहाकों से 
चल जाता 
मुझे रुआंसा देख 
कारण पूंछा
मैंने शर्माजी के निधन के
बारे में बताया 
हँसते हुए कहने लगे
मित्र एक बात याद रखना
आना जाना
जीवन में चलता रहता
परमात्मा के नियम को
कोई नहीं बदल सकता
जो आया है वो जाएगा भी
जब तक जियो, 
हँसते हुए जियो
जाओ तो ना खुद रोओ 
ना दूसरों को रुलाओ
रोने से 
जीवन लंबा नहीं होता
हंसने से ज़रूर होता
अगले दिन पता चला
वर्माजी को रात में
दिल का दौरा पडा
उनका भी निधन 
हो गया
24-04-2011
750-170-04-11