Showing posts with label भाईचारा. Show all posts
Showing posts with label भाईचारा. Show all posts

Wednesday, November 28, 2012

बात ही करते रहोगे



प्यार मोहब्बत की
बात ही करते रहोगे
या कभी प्यार भी करोगे
ईमान भाईचारे के बारे में
लिखते ही रहोगे
या कभी जीवन में भी
उतारोगे
दिल में दर्द लेकर भी
मुस्काराते रहोगे
या कभी हकीकत में
मुस्काराओगे
अब चेहरे पर से
मुखोटा उतार दो
जैसे हो दुनिया को बता दो
तुम्हें तुम्हारा
सत्य पता चल जाएगा
जीने की सही राह
दिखाएगा
जीवन तो सुधर जाएगा
अंत भी सुखद हो जाएगा
875-59-28-11-2012
जीवन,प्यार,मोहब्बत,भाईचारा,मुखोटा,

Tuesday, April 17, 2012

आओ ज़िन्दगी के सांवले चेहरे को निखारा जाए


आओ ज़िन्दगी के
सांवले चेहरे को निखारा जाए
क्यों अमावस की रात में
चाँद उगाया जाए
भूखे को रोटी
प्यासे को पाना पिलाया जाए
पड़ोसी के साथ मिल कर
हँसा जाए
ईमान को जीने का तरीका
बनाया जाए
अपनों को साथ रख कर
परायों को अपना बनाया जाए
अब इंसान बन कर जिया जाए
प्यार भाईचारे को
ज़िन्दगी का मकसद बनाया जाये
आओ ज़िन्दगी के
सांवले चेहरे को निखारा जाए 
16-04-2012
441-22-04-12