ना जुनून काम
आया
ना दीवानगी
काम आयी
हमने समझा था
हमने
उन्हें अपना
बना लिया
उन्हें सिर्फ
हमारी
दौलत पसंद आयी
हमने दिल दिया
था
उन्होंने सौदा
मान लिया
हमसे चंद लम्हे
साथ
गुजारने की
कीमत मांग ली
786-28-24-10-2012
दीवानगी, सौदा,
दौलत,
दिल
खुद नफरत से
जीते हो
बात बात पर रूठते हो
रुसवा होने की धोंस
देते हो
हम से वफ़ा की
उम्मीद
करते हो
निरंतर
अंगारे
बरसाते हो
हमसे फूलों का
गुलदस्ता चाहते हो
ये क्यों नहीं समझते?
दोस्ती में निरंतर
लेने से
ज्यादा देना पड़ता
दुश्मन
आसानी से मिलते
दोस्त
किस्मत वालों को
मिलते
दोस्ती में सौदा मत करो
दोस्ती की कद्र करो
इलज़ाम
लगाना बंद करो
26-08-2012
698-58-08-12
दुनिया के बाज़ार में
हर माल मिलता
इज्ज़त से ईमान तक
निरंतर हर चीज़ का
सौदा होता
खरीददार भी मिलता
बेचने वाला भी मिलता
गर बिकता नहीं
तो सिर्फ
माँ का प्यार नहीं बिकता
बिना धन दौलत
हर इंसान को मुफ्त में
मिलता
किस्मत वाला प्यार का
जवाब प्यार से देता
बदकिस्मत इस की
कीमत नहीं समझता
उसका
फैसला खुदा करता
उसके कुफ्र को सहना
पड़ता
14-10-2011
1652-60-10-11