Showing posts with label बाज़ार. Show all posts
Showing posts with label बाज़ार. Show all posts

Saturday, October 15, 2011

माँ का प्यार नहीं बिकता


दुनिया के बाज़ार में
हर माल मिलता
इज्ज़त से ईमान तक
निरंतर हर चीज़ का
सौदा होता
खरीददार भी मिलता
बेचने वाला भी मिलता
गर बिकता नहीं
तो सिर्फ
माँ का प्यार नहीं बिकता
बिना धन दौलत
हर इंसान को मुफ्त में
मिलता
किस्मत वाला प्यार का
जवाब प्यार से देता
बदकिस्मत इस की
कीमत नहीं समझता
उसका
फैसला खुदा करता
उसके  कुफ्र को सहना
पड़ता
14-10-2011
1652-60-10-11