Showing posts with label खुशियाँ. Show all posts
Showing posts with label खुशियाँ. Show all posts

Sunday, September 23, 2012

ज़िन्दगी भर मुसर्रतों की तलाश में भटकता रहा


ज़िन्दगी भर
मुसर्रतों की तलाश में
भटकता रहा
मुसर्रतें तो मिली नहीं
ग़मों से
दोस्ती ज़रूर हो गयी
नफरत भरे
दिलों से मुलाक़ात हुयी
मोहब्बत की बात
करने वाले चेहरों की
हकीकत पता चल गयी
वफ़ा के नाम पर
बेवफाई मिल गयी
मुसर्रतें =खुशियाँ
754-50-23-09-2012
मोहब्बत,नफरत, ज़िन्दगी ,वफ़ा ,बेवफाई, मुसर्रतें ,खुशियाँ

Wednesday, February 1, 2012

खुदा उनको खुश रखे

खुदा
उनको खुश रखे
जो बांटते हैं
खुशियाँ सबको
देते हैं हिम्मत
बढाते हैं होंसला
बदले में मांगते नहीं
कभी कुछ
रखते हैं हाथ कंधे पर
पोंछते हैं आंसूं
बंधाते हैं ढाढस
सुनते हैं सबकी
कान लगा के
खुद के गम
जुबां पर नहीं लाते

खुद से ज्यादा
दूसरों के लिए जीते
खुद खामोशी से
सहते रहते
खुदा
उनको आबाद रखे
जो बांटते हैं
खुशियाँ सबको
01-02-2012
93-03-02-12

Tuesday, January 10, 2012

अपना जन्म दिन मनाओ


खूब
खुशियाँ मनाओ
अपना जन्म दिन
मनाओ
क्षण भर के लिए भी
मन में विचार मत लाओ
एक वर्ष कम हो गया
तुम्हारे जीवन का
सोचना है तो सोचो
बढ़ गया अनुभव
तुम्हारा
पहले से आसान होगा
मुश्किलों से लड़ना
दे सकोगे छोटों को
सीख अपने अनुभव से
गलतियां सुधारोगे
पहले से बेहतर करोगे
और बढोगे आगे को
खूब खुशियाँ मनाओ
अपना जन्म दिन
मनाओ
10-01-2012
26-26-01-12