खूब
खुशियाँ मनाओ
अपना जन्म दिन
मनाओ
क्षण भर के लिए भी
मन में विचार मत लाओ
एक वर्ष कम हो गया
तुम्हारे जीवन का
सोचना है तो सोचो
बढ़ गया अनुभव
तुम्हारा
पहले से आसान होगा
मुश्किलों से लड़ना
दे सकोगे छोटों को
सीख अपने अनुभव से
गलतियां सुधारोगे
पहले से बेहतर करोगे
और बढोगे आगे को
खूब खुशियाँ मनाओ
अपना जन्म दिन
मनाओ
10-01-2012
26-26-01-12