मेरा बड़ा मकान
भी
अब बहुत छोटा
लगने
लगा है
उनके जाने के
बाद
अब एक कमरे
में
सिमट कर रह
गया हूँ
ज़िन्दगी जी
नहीं रहा हूँ
बस काट रहा
हूँ
ज़न्नत में
उनसे मिलने की
ख्वाइश लिए
खुदा से दुआ
कर रहा हूँ
749-45-23-09-2012
निरंतर कुछ सोचता रहे,कुछ करता रहे,कलम के जरिए बात अपने कहता रहे.... (सर्वाधिकार सुरक्षित) ,किसी की भावनाओं को ठेस पहुचाने का कोई प्रयोजन नहीं है,फिर भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे तो क्षमा प्रार्थी हूँ )
बस एक बार कह दो
तुम मेरी हो
कसम खुदा की
फिर ना पूछूंगा
ना शक शुबाह रखूंगा
ना ख़्वाबों में देखूंगा
नज़रों से दूर ना
होने दूंगा
हर नखरा उठाऊंगा
हर बात मानूंगा
चुप रहूँगा
किसी और की
ना हो कभी
निरंतर दुआ खुदा से
करूंगा
आराम से सुलाऊंगा
खुद भी आराम से
सोऊँगा
28-07-2011
1257-141 -07-11
हसरत गर
पूरी हो जाए
लोग खुदा को
भूल जाएँ
दिल को काबू में
रखना ज़रूरी
निरंतर
खूँ के घूट
पीना मजबूरी
बस में नहीं
जब कुछ
दुआ खुदा से
ज़रूरी
अरमान पूरे हो
ना हो
इंसान को
जीना भी ज़रूरी
24-07-2011
1221-101-07-11