Showing posts with label अश्क. Show all posts
Showing posts with label अश्क. Show all posts

Friday, April 13, 2012

हंसने से पहले ही .........


हँसने से पहले ही
रोना पड़ता
सर पर रखा हाथ ही
गला दबाने लगता
ठीक होने से पहले
चारागर ही ज़ख्म
फिर हरे कर देता
ज़िन्दगी में अब तक
कोई चारागर ना मिला
जो ज़ख्मों को ठीक कर दे
फिर भी हारा नहीं हूँ
तलाश करता रहूँगा
वक़्त काटता रहूँगा
12-04-2012
435-15-04-12
चारागर =चिकत्सक

Saturday, October 22, 2011

ग़मों से मोहब्बत इतनी हो गयी


बरसों से चल रहा
सिलसिला
थमने का नाम नहीं
लेता
ज़ख्म ठीक होने से
पहले
नया ज़ख्म मिलता
हंसने से पहले ही
फिर से रोना पड़ता
ग़मों से मोहब्बत
इतनी हो गयी
दिल अब उन्ही से
लगाना पड़ता
हंसने के मसलों में भी
निरंतर अश्क बहाना
पड़ता

22-10-2011
1691-98-10-11

Friday, September 9, 2011

वो होश में नहीं मैं कैसे होश में रहूँ

मैं कैसे होश में रहूँ
वो गम में डूबे हुए
मैं खुशी कैसे मनाऊँ
वो अश्क बहा रहे
मैं कैसे मुस्कुराऊँ
वो नासाज़
मैं कैसे खुद को
ठीक समझूं
वो बेबस खामोश
मैं कैसे कोई गीत
सुनाऊँ
वो थके मांदे  बैठे
मैं कैसे
निरंतर चलता रहूँ
09-09-2011
1472-44--09-11

Tuesday, August 9, 2011

मन की पीड़ा मन में नहीं रहती

मन कितना भी

कठोर कर लो

चाहे जितना

खुद को समझा लो

मन की पीड़ा

निरंतर

मन में नहीं रहती

बाहर आ ही जाती

लाख छिपाओ

छुप नहीं पाती

कभी आँखों से अश्क

बन कर बहती

निरंतर

चेहरे पर झलकती

कभी जुबां से

निकलती

कभी कलम के ज़रिये

जग को पता

पड़ती

मन की पीड़ा मन में

नहीं रहती

09-08-2011

1322-44-08-11

Monday, June 6, 2011

दिल उनका था ,सिर्फ इतना ख्याल रहा

उनकी
तस्वीर को देखा
इक आह 
मुंह से निकली
यादें ताज़ा हो गयी
निरंतर 
सीने में दबी हुयी 
राख फिर से
सुलगने लगी
 दिल में 
आग भड़कने लगी
मिलने की ख्वाइश
होने लगी
वो नहीं दुनिया में अब
ये भी भूल गया
याद ना रहा
उनके गम में अब तक
अश्क बहा रहा था
दिल उनका था सिर्फ 
इतना ख्याल रहा
06-06-2011
1009-36-06-11

Thursday, June 2, 2011

अश्कों के सहारे जी लेते

पता ना था
कभी सिर्फ आंसू
इंसान के काम आते
आँखों से बहते
सुकून दिल को देते
जो लब नहीं कहते वो
आंसू कह देते
हाल-ऐ-दिल बता देते
जब भी
याद उनकी आती
अश्कों के सहारे
जी लेते
02-06-2011
981-08-06-11

Saturday, May 28, 2011

अश्क

दिल के  दर्द
आँखों के ज़रिये
निरंतर
अश्क बन कर
बहते
दिल को दिलासा
मन
को सुकून देते
ग़मों को सहने की
हिम्मत
और ज़ज्बा देते
28-05-2011
946-153-05-11