Showing posts with label चारागर. Show all posts
Showing posts with label चारागर. Show all posts

Friday, April 13, 2012

हंसने से पहले ही .........


हँसने से पहले ही
रोना पड़ता
सर पर रखा हाथ ही
गला दबाने लगता
ठीक होने से पहले
चारागर ही ज़ख्म
फिर हरे कर देता
ज़िन्दगी में अब तक
कोई चारागर ना मिला
जो ज़ख्मों को ठीक कर दे
फिर भी हारा नहीं हूँ
तलाश करता रहूँगा
वक़्त काटता रहूँगा
12-04-2012
435-15-04-12
चारागर =चिकत्सक

Monday, September 19, 2011

चोट लगी दिल पर

चोट लगी दिल पर
लोग चारागर को
बुला रहे
दिल दर्द से तड़प रहा
लोग आँखों से आंसूं
पोंछ रहे
वो रुस्वां हो गए
लोग कहीं और दिल
लगाने की सलाह दे रहे
निरंतर भूल रहे
दर्द-ऐ-दिल की दवा भी
दिल के चारागर
साथ ले गए
(चारागर=चिकित्सक,डाक्टर)
20-09-2011
1528-99-09-11