Showing posts with label सुगंध. Show all posts
Showing posts with label सुगंध. Show all posts

Tuesday, February 21, 2012

तुम्हारी सुगंध


घर के बगीचे में
जब चमेली की बेल
फूलों से लदती है
अपने को
 रोक नहीं पाता
उसके पास जाकर 
खडा हो जाता हूँ
घंटों उनकी सुगंध
सूंघता हूँ तो
मदमस्त हो जाता हूँ
मुझे महसूस होता है
तुम मुझसे से दूर नहीं हो
तुम्हारी चोटी में
बंधी हुयी
चमेली की वेणी 
सदा ऐसी ही खुशबू
बिखेरती थी
मुझे तुम्हारी
कमी तो खलती है
पर सोचता हूँ
तुम्हारी पसंद को
अपनी पसंद बनाने से
तुम्हारी आत्मा को
सुकून मिलता होगा 
तुम दूर आकाश से
चमेली के फूल के प्रति
मेरी आसक्ति देख कर
खुश होती होगी
मेरी उम्मीद बढ़ती है
शायद तुम कभी
चमेली का
फूल बन कर ही 
बगीचे में खिल जाओ
चमेली की सुगंध में
तुम्हारी सुगंध भी 
घुलमिल जाए
मुझे फिर से
मदमस्त कर दे
21-02-2012
214-125-02-12

Saturday, October 22, 2011

पुष्प की व्यथा


सब मुझे पुष्प के
नाम से पहचानते
पर मेरी व्यथा नहीं
समझते 
अपने में मग्न
सब मेरी सुगंध सूंघते
देख कर खुश होते
बहुत चाव  से पौधा
लगाते
व्याकुलता से
मेरे खिलने की प्रतीक्षा
करते
बड़ी निष्ठुरता से मुझे
तोड़ते
समय से पहले मेरे
प्राण हरते
चाहूँ ना चाहूँ
भँवरे मेरा रस चूसते 
पूजा अर्चना से लेकर
अर्थी तक
विवाह से अभिनन्दन तक
मुझे चढाते
मुरझाने पर  पैरों तले
रौंदते
किसी ने आज तक
मेरी पीड़ा पर ध्यान
नहीं दिया
स्वार्थ में निरंतर सदियों से
मनुष्य ने मेरा मनचाहा
उपभोग किया
मेरे नाम पर अपना
नाम रखा
औषधी ,सुगंध,सौन्दर्य
के लिए  मुझे
काम में लिया
मैंने कभी प्रतिरोध या
क्रोध नहीं किया
चुपचाप निरंकुश व्यवहार
सहता रहा
कभी तो परमात्मा
मेरी सुनेगा
मेरी व्यथा कम करेगा
इस आशा में निरंतर
खिलता महकता हूँ  
22-10-2011
1692-99-10-11