Showing posts with label महकता. Show all posts
Showing posts with label महकता. Show all posts

Saturday, October 22, 2011

पुष्प की व्यथा


सब मुझे पुष्प के
नाम से पहचानते
पर मेरी व्यथा नहीं
समझते 
अपने में मग्न
सब मेरी सुगंध सूंघते
देख कर खुश होते
बहुत चाव  से पौधा
लगाते
व्याकुलता से
मेरे खिलने की प्रतीक्षा
करते
बड़ी निष्ठुरता से मुझे
तोड़ते
समय से पहले मेरे
प्राण हरते
चाहूँ ना चाहूँ
भँवरे मेरा रस चूसते 
पूजा अर्चना से लेकर
अर्थी तक
विवाह से अभिनन्दन तक
मुझे चढाते
मुरझाने पर  पैरों तले
रौंदते
किसी ने आज तक
मेरी पीड़ा पर ध्यान
नहीं दिया
स्वार्थ में निरंतर सदियों से
मनुष्य ने मेरा मनचाहा
उपभोग किया
मेरे नाम पर अपना
नाम रखा
औषधी ,सुगंध,सौन्दर्य
के लिए  मुझे
काम में लिया
मैंने कभी प्रतिरोध या
क्रोध नहीं किया
चुपचाप निरंकुश व्यवहार
सहता रहा
कभी तो परमात्मा
मेरी सुनेगा
मेरी व्यथा कम करेगा
इस आशा में निरंतर
खिलता महकता हूँ  
22-10-2011
1692-99-10-11

Thursday, September 1, 2011

मुरझाये फूल को ठोकर ना मारो

ठोकर ना मारो
इस तरह नफरत
ना करो
कभी निरंतर
महकता था
भंवरों को लुभाता था
गुलशन की शान
बढाता था
वक़्त की मार से
झुलस गया है
वक़्त ने कब किसे
छोड़ा है
वक़्त तुम्हारा भी
बदलेगा
इक दिन तुम्हें भी
मुरझाना होगा
उस वक़्त का अहसास
कर लो
थोड़ी सी इज्ज़त
बक्श  दो
थोड़ा सा प्यार दे दो
मिट्टी में दफना दो
01-09-2011
1430-05-09-11

Friday, April 1, 2011

बड़े शौक से गुलदान लाया


बड़े शौक से गुलदान लाया
रंग बिरंगा,महकता
फूल गुलदान में लगाया
बड़े अरमान से घर में
सजाया
गर्व से सब को दिखाया
खुद को
खुशकिस्मत बताया
पता नहीं
क्यों किसी को ना भाया ?
गुलदान लोगों की
नज़रों में खटका
असर फूल पर पडा
रंग उसका बदरंग हुआ
महक से महरूम हुआ
फूल मुरझा गया
गुलदान सूना हुआ
निरंतर उसको देखता
लोगों की नज़रों से डरता
फिर फूल लगाऊँ?
खुदा से पूंछता?
31-03-03
565—235-03-11