Showing posts with label प्रक्रति. Show all posts
Showing posts with label प्रक्रति. Show all posts

Thursday, July 14, 2011

इक्कीसवीं सदी में जी रहे हैं

मकान
एक दूसरे से
सट गए 
घर मिट गए
दिल दूर हो गए
पेड़ कम हो गए
पक्षी निरंतर
बसेरे के लिए
स्थान ढूंढ रहे
इक्कीसवीं
सदी में जी रहे हैं
14-07-2011
1178-61-07-11

Wednesday, May 11, 2011

मौत के क्रंदन के बाद,हंसने का अवसर मिला

गरज
गरज कर बरसे बादल
पानी की बौछार करी
धूप को चीरा बूंदों ने
इन्द्रधनुष की छटा बिखेरी
वृक्षों को नहलाया जम कर
प्यासी धरती की प्यास
बुझाई
बालक, बूढ़े वर्षा में
नहाए
किसानों के चेहरे खिले
बीज खेतों में रोपेंगे
फसल नयी लगायेंगे
भूखे पेट आशा से भरे
नदी,तालाब जीवित हुए
निरंतर उदास चेहरे
खुशी से मतवाले हुए
हवा के ठन्डे झोंके चले
मोर नृत्य में मस्त हुए
पक्षी कलरव करने लगे
प्रतीत हो रहा मानो
मरघट फूलों से महका
मौत के क्रंदन के बाद
हंसने का अवसर मिला
11-05-2011
835-42-05-11

Saturday, April 23, 2011

सब चुपचाप देख रहे


शहर बढ़ रहे
जंगल घट रहे
सीमेंट कंक्रीट
दिल के करीब हो गए
फूल पेड़ ख़त्म हो रहे
दरिन्दे खुश हो रहे
जानवर रो रहे
प्रक्रति के साथ
बेहूदा खेल हो रहे
इंसान घुट घुट कर
जी रहे
हवस के गुलाम
हो रहे
जुबान को ताले 
लग गए
सब चुपचाप 
प्रक्रति के साथ होते
बलात्कार को
खुली आँखों से 
देख रहे
ज़मीर सब के 
बिक गए
सब अपने में 
सिमट गए
23-04-2011
747-167-04-11

पानी निरंतर बहता रहेगा

पानी तो पानी है
बहता रहेगा
रुकावट आने पर
रास्ता बनाता रहेगा
पत्थरों  से लडेगा
दीवारों को तोड़ेगा
नदी नालों से बह कर
समुद्र में मिलेगा
समुद्र से उड़ कर
बादल बनेगा
वर्षा बन कर
ज़मीं पर उतरेगा
ज़मीं  पर उतर
फिर से बहेगा
बहना उसका
कभी ना रुकेगा
पानी निरंतर बहता
रहेगा
23-04-2011
739-159-04-11

Monday, April 18, 2011

तितली

रंग बिरंगी तितली हूँ,
छोटा सा जीवन मेरा
जीती जब तक
बाग़ बाग़ घूमती
शान बगीचे की कहलाती
फूलों पर मंडराती
ना नाज़, नखरे मेरे
हर फूल से मोहब्बत मुझे  
महक उनकी की सूंघती
रसस्वादन पराग का करती
अठखेलियों से मन
उनका बहलाती 
उनमें घुल मिल,
उन जैसी दिखती
बच्चे बूढ़े सबको लुभाती
नाज़ुक शरीर
दुल्हन सा श्रृंगार मेरा
कोमल पंखों से निरंतर 
उडती रहती
तेज़,गर्मी बर्दाश्त नहीं,
आंधी, तूफ़ान से घबराती
मेरे भी दुश्मन बहुत
पक्षियों  से बच कर रहती
कब निवाला मुझे बना ले
इस बात से डरती
रहती 
18-04-2011
699-122-04-11

Friday, April 1, 2011

मानस पटल से हटता नहीं,द्रश्य वर्षों पुराना


187-02-11
मानस
पटल से हटता नहीं
द्रश्य वर्षों पुराना
गगन ऊपर नीला
पहाड़ की चोटियों से
अठखेलियाँ कर रहे
रुई से सफ़ेद बादलों
से भरा
नीचे नदी कल कल
बह रही
स्वच्छ.निर्मल जल
आगे ले जा रही
सफ़ेद भेड़ें हरी घास में
चर रही
नदी,और आकाश
के बीच
पहाड़ पर संगीत की
महफ़िल सजी हुयी
चरवाहा बांसुरी 
बजा रहा
संगीत और सुर की
सरिता बहा रहा
कोयल पेड़ पर बैठी
कूंक रही
मैना भी कुछ कुछ
कह रही
काम साजिंदों का
निभा रही
धरती पर स्वर्ग का
आभास "निरंतर" हो रहा
आज वर्षों बाद
लौटा हूँ
नाम वही,जगह वही
नदी वही,पहाड़ वही
द्रश्य सारा बदल गया
नदी की धारा 
मटमैली हो गयी
नदी किनारे घास
पीली पड गयी
आस पास
कारखाने बन गए
चिमनियों से धुंआ
उगल रहे
आकाश का नीलापन
धुंधला गया
पेड़ कम हो गये
कोयल,मैना की
आवाज़ खो गयी
चरवाहा भेड़ों को बेच
कारखाने में काम
करने लगा
अहसास हो गया
यहाँ भी आदमी
के साथ
मशीन का आगमन
हो गया
विकास का तमगा
लग गया
विकास के नाम पर
इंसान परमात्मा के
वरदान से
छेड़ छाड़ कर रहा
कीमत उस की
चुका रहा
स्वर्ग से दूर
जा रहा
03-02-2011

Wednesday, March 30, 2011

वो प्रक्रति के करीब हैं,फूल उन्हें पसंद है


वो प्रक्रति के करीब हैं,
फूल उन्हें पसंद है
कचनार,अमलतास,
पलाश,गुलमोहर,
के रंग उन्हें भाते
चमेली,मोगरा,
गुलाब,चम्पा,
महक से लुभाते,
कमल,ऑर्किड,
डेहलिया,गुलदाऊदी
के रूप उन्हें  मोहते,
निरंतर फूल
वो बालों में लगाते
निरंतर महकते,
रंग,रूप से मोहते
अपने
अंदाज़ से लुभाते
खुद किसी फूल से
कम ना लगते
इस लिए दिल से
भाते
30-03-03
557—227-03-11

Monday, March 28, 2011

पुष्प की व्यथा



पौधे को
बड़े चाव से रोपा
प्यार से सींचा
स्नेह से पाला
यौवन पर पहुंचा
एक कली को
जन्म दिया
कली,पुष्प बनी
महक से अभीभूत किया
रूप-रंग से मोहित किया
निर्ममता से तोड़ा गया
पालनहार,भक्षक बना
यम का रूप दिखाया
मंदिर,मज़ार पर
चढ़ाया गया
गले का हार बना
दुःख,सुख के मौके पर
उपयोग हुआ
मंतव्य संपन्न हुआ
यूँ ही फैंका गया
कुचला गया
वो रोता रहा
जग हंसता रहा
निरंतर, पुष्प के साथ
ऐसा व्यवहार होता रहा
पुष्प की व्यथा पर
ध्यान किसी ने ना
दिया
वो सदियों से सब
सह रहा
अब भी जगत को
मोह रहा
28-03-03
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
525—195-03-11

Sunday, March 27, 2011

काश मैं भँवरा होता



काश 
मैं भँवरा होता

हर फूल  
नज़दीक से देखता
ख़ूबसूरती से  

सुकून दिल को देता
गुनगुनाहट से उन्हें 
लुभाता
उसकी खुशबू सूंघता
रंगों को
 ज़ज्ब खुद में करता
निरंतर मदमस्त रहता
ग़मों का नामोनिशाँ
ज़िन्दगी में ना होता
बहारों में घर मेरा होता
खिजा का
नाम ना जानता
27-03-03
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
521—191-03-11