Showing posts with label बादल. Show all posts
Showing posts with label बादल. Show all posts

Monday, September 3, 2012

सूरज ने बंद कर लिए दरवाज़े घर के



सूरज ने बंद कर लिए
दरवाज़े घर के
छुपा लिया उजाले को
घर के अन्दर
काला अन्धेरा
छा गया आकाश में
इंद्र ने मौक़ा ताड़ा
भेज दिए बादल घनघोर
उमड़ घुमड़ कर बरसने लगे
बहा दिए नदी नाले
किसानों के चेहरे चमकने लगे
अग्नी भी चुप नहीं रही
लगी आकाश में बिजली चमकाने
वरुण ने भेज दी ठंडी हवाएं
कर दिया वातावरण को ठंडा
पक्षी नीड़ों में छुप गए
मिट्टी महकने लगी
बच्चे मस्ती में नाहने लगे
वर्षा के गीत गाने लगे
बारिश बारिश आयी
सबके चेहरे पर खुशियाँ लाई
03-09-2012
719-15-09-12

Tuesday, July 17, 2012

मल्हार



वादियों में
रिम झिम फुहारों के बीच
मल्हार की
सुर सरिता गूँज रही
खुदा से फ़रियाद कर रही
तान से तान मिला लो
मेघों को
जम कर बरसा दो
प्यासी धरती की प्यास
बुझा दो
हर चेहरे को खुशियों से
भर दो
दिलों में प्रेम के सुर
डाल दो
17-07-2012
616-13-07-12

Friday, April 1, 2011

स्वछन्द उड़ना चाहता


खिड़की से झांकता
आकाश को निहारता
बादलों को देखता
निरंतर सोचता
मेरे घर 
बादल क्यूं ना आते ?
मुझे साथ क्यूं ना उड़ाते ?
मैं भी उडना चाहता
जहाँ को देखना चाहता
पानी प्यार का बरसाना
चाहता
रूखे सूखे दिलों को
प्यार से भरना चाहता
पहाड़ों की चोटियों को
छूना चाहता
ऊंचाई का अहसास पाना
चाहता
क्यों इंसान
ऊंचाई पर खुद को भूलता ?
जानना चाहता
हवाओं के साथ बहना चाहता
ज़र्रा ज़र्रा धरती का देखना
चाहता
सारी दुनिया को निरंतर
अपना बनाना चाहता
बादल बन जीना चाहता
स्वछन्द उड़ना चाहता
01-04--11
571—04-04-11

मानस पटल से हटता नहीं,द्रश्य वर्षों पुराना


187-02-11
मानस
पटल से हटता नहीं
द्रश्य वर्षों पुराना
गगन ऊपर नीला
पहाड़ की चोटियों से
अठखेलियाँ कर रहे
रुई से सफ़ेद बादलों
से भरा
नीचे नदी कल कल
बह रही
स्वच्छ.निर्मल जल
आगे ले जा रही
सफ़ेद भेड़ें हरी घास में
चर रही
नदी,और आकाश
के बीच
पहाड़ पर संगीत की
महफ़िल सजी हुयी
चरवाहा बांसुरी 
बजा रहा
संगीत और सुर की
सरिता बहा रहा
कोयल पेड़ पर बैठी
कूंक रही
मैना भी कुछ कुछ
कह रही
काम साजिंदों का
निभा रही
धरती पर स्वर्ग का
आभास "निरंतर" हो रहा
आज वर्षों बाद
लौटा हूँ
नाम वही,जगह वही
नदी वही,पहाड़ वही
द्रश्य सारा बदल गया
नदी की धारा 
मटमैली हो गयी
नदी किनारे घास
पीली पड गयी
आस पास
कारखाने बन गए
चिमनियों से धुंआ
उगल रहे
आकाश का नीलापन
धुंधला गया
पेड़ कम हो गये
कोयल,मैना की
आवाज़ खो गयी
चरवाहा भेड़ों को बेच
कारखाने में काम
करने लगा
अहसास हो गया
यहाँ भी आदमी
के साथ
मशीन का आगमन
हो गया
विकास का तमगा
लग गया
विकास के नाम पर
इंसान परमात्मा के
वरदान से
छेड़ छाड़ कर रहा
कीमत उस की
चुका रहा
स्वर्ग से दूर
जा रहा
03-02-2011

Thursday, March 31, 2011

आसमान निरंतर रंग बदलता

आसमान
निरंतर रंग बदलता
कभी नीला,कभी लाल दिखता
सूर्य की लालिमा
अपने में समेटता
तपन बर्दाश्त करता
ऊर्जा जग को देता
जीवन को साकार करता
कभी चाँद की चांदनी में
चमकता
तारे गहने उसके,
आभा उसकी बढाते
पंछी उड़ कर,ठहरे हुए को
गतिमान बनाते
किस्म,किस्म के बादल
रूप जीवन के दर्शाते
घनघोर काले
वर्षा से जहाँ को भिगोते
जीवन का अहसास भरते
रुई से सफ़ेद बादल
परियों के देश के लगते
हवाओं में उड़ते रहते
पृथ्वी से उठा
काला,पीला धुंआ जज्ब करता
आकाश निरंतर स्थिर रहता
चुपचाप सब सहता रहता
भावनाओं में ना बहता
31-03-03
561—231-03-11