Showing posts with label प्रकृति. Show all posts
Showing posts with label प्रकृति. Show all posts

Tuesday, March 26, 2013

अरसे बाद घर की छत पर एक परिंदा नज़र आया



अरसे बाद
घर की छत पर
एक परिंदा नज़र आया
उससे पूछ लिया
आज कल परिंदों का
शहर की ओर आना कम
क्यों हो गया?
परिंदे ने आश्चर्य से देखा
फिर सहमते हुए बोला
तुम इंसान हो कर
ऐसा कह रहे हो
लगता है तुम में
अभी इंसानियत बची है
इसलिए
यह प्रश्न पूछ रहे हो
मैं मन से नहीं आया
मेरे दादा से
शहर के किस्से सुने
तो रहा नहीं गया
मैं भी शहर देखने
आ गया
अब डर रहा हूँ
इंसान की नज़रों में
आने के बाद
क्या लौट भी पाऊंगा
या मेरे हज़ारों
रिश्तेदारों जैसे
किसी इंसान का
शिकार हो कर
शहर में ही जान
दे दूंगा
47-47-26-01-2013
प्रकृति,पक्षी,परिंदे,पर्यायवरण,जीव जंतु
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Friday, March 22, 2013

आज तक मनुष्य को नहीं समझ पायी



शहर में गोरिय्या का
बुरा हाल हो गया है
किसी पेड़ पर कोई
बसेरा नहीं बनाने देता
किसी घर में खुशी से
कोई आने नहीं देता
भूले से पहुँच भी जाए
तो भगा दी जाती
गुलेल से
जान बच भी जाए
तो बहेलियों के जाल में
फंस जाती
जीने की इच्छा लिए
निरंतर
मौत का सामना करती
अंतिम क्षण तक हार
नहीं मानती
जीवन दुरूह होता है
यह तो समझ गयी
पर आज तक मनुष्य को
नहीं समझ पायी
40-40-22-01-2013
गोरिय्या, मनुष्य, प्रकृति,पर्यावरण,पक्षी,चिड़िया
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Tuesday, October 16, 2012

जंगल लुट रहा है



जंगल लुट रहा है
हर वृक्ष को सलीके से
काटा जा रहा है
काटने का
नित नया नया बहाना
बनाया जा रहा है
कभी सड़क का
कभी नयी बस्ती का
पक्षी रो रहे हैं
जानवर व्यथित हैं
पर इंसान को
कोई फ़िक्र नहीं
हो भी क्यों
ना वो जानवर है
ना ही वो पक्षी है
सड़क और बस्ती भी
उसी के लिए ही तो
बन रही है
772-17-16-10-2012
पर्यावरण,प्रकृति,जंगल 

Wednesday, December 28, 2011

ये कहानी किस्सा नहीं मेरे शहर का हाल है


धूल से सांस चढ़ती
आँखें जलती
कर्ण फोड़ शोर कानों से
मष्तिष्क में पहुंचता
फुटपाथ पर
पैदल चलने की जगह नहीं
सड़क पर गाड़ियों की
रेलम पेल
शरीर को गाड़ियों से
 बचते बचाते
किसी तरह दफ्तर से घर
आना जाना पड़ता
ऊपर आकाश में देखो
एक आध पक्षी
लावारिस सा उड़ता
दिखता
कहीं से भटक कर
आया लगता
घर में गौरियों की चचहाहट
किसी अतिथि सी
भूले  भटके सुनायी देती 
तितलियाँ
अब किवदंतियां लगती
पेड़ धूल से भरे
हरे के बजाये मटमैले दिखते
कब तक जीवित रहेंगे
इस डर से चुपचाप
खड़े रहते
गंदगी के बड़े बड़े ढेर
झुग्गी झोंपड़ियों में
मजबूर जीवन
आधुनिक उपकरणों से
सुसज्जित अस्पताल
आखिर स्वस्थ लोग
ऐसे वातावरण में
बीमार तो होंगे ही
एक स्थान से
दूसरे स्थान पर जाना
 पहाड़ सा लगता
रिश्तों को निभाना
मजबूरी लगता
ताज़ी हवा खाने छत पर
चढ़ना पड़ता
ये कहानी किस्सा नहीं
मेरे शहर का हाल है
जिसके प्रेम में पागल हूँ
समझ नहीं आता
जी रहा हूँ
या अपने को ढ़ो रहा हूँ
उकता जाता हूँ
तो दो चार दिन किसी
पहाडी स्थान पर जा कर
अपने को
आधुनिक और भाग्यशाली
समझता हूँ
फिर किस लिए शहर में
रह रहा हूँ ?
प्रश्न अनुत्तरित भी नहीं  है
भले ही गाँव कस्बों के
लोगों से
निरंतर शहर के पक्ष में
वाद विवाद करता रहूँ
 शहर का पैसा,चकाचोंध ,
बड़े बड़े मॉल
रेस्तरां,सिनेमा हॉल पर
गर्व करता रहूँ
पर खुद से झूठ कैसे बोलूँ ?
प्रक्रति के विनाश में
मेरा भी तो पूर्ण योगदान है
सत्य तो यही है
शहर में सब कुछ है
पर कुछ भी नहीं
लोग गाँव क़स्बे छोड़
शहर में आ रहे हैं
शहर वाले शहर में रहने के
बहाने गिना रहे हैं
बड़ी ही
ह्रदय विदारक स्थिति है
दोनों ही भ्रम में जी रहे हैं
प्रकृति से
दूर होते जा रहे हैं
28-12-2011
1898-66-12

Tuesday, September 13, 2011

पहाड़ों की रक्षा करो

दूर पहाड़ों में
टिमटिमाती बत्तियां
गगन में जगमगाते
तारों  सी दिखती
निमंत्रण देती
छोड़ दो अब
लुटी हुयी धरती  को
पैसे के लिए 
कटे हुए पेड़ों और
कंक्रीट के जंगल को
निरंतर धूल मिट्टी से
पीछा छुडाओ 
आ जाओ पहाड़ों में
बादलों से
अठखेलियाँ करो
ठंडी,ताज़ी हवा के
झोके खाओ
मन के गीत गाओ
पंछियों से बातें करो
प्रकृति की गोद में
जीवन बिताओ
जो नहीं कर सके
धरती पर
वो पहाड़ों में करो
इश्वर के वरदान का
सम्मान करो
धन लोलुप इंसानों से
13-09-2011
1498-70-09-11

Friday, July 1, 2011

जंगल के सभी पेड़ कट गए , इंसान के लालच की भेंट चढ़ गए

 जंगल के 
सभी पेड़ कट गए
 इंसान के 
लालच की भेंट 
चढ़ गए
  सीमेंट कंक्रीट के 
मकान बन गए
केवल वही बचा था
अकेला खडा था
आँखों के सामने 
हर साथी कटा था
एक एक पत्ता 
डर से गिर गया
रोते रोते बुरा हाल था
चाहते हुए भी
कुछ ना कर सकता
सिर्फ अपनी बारी का
इंतज़ार था
कब कटेगा निरंतर 
सोचता
भगवान् से अवश्य 
पूछेगा
क्या नहीं दिया  
उसने इंसान को ?
फिर लालच हावी 
क्यों हुआ ?
क्या इंसान,इंसान 
नहीं रहा ?
01-07-2011
1118-02-07-11

Sunday, June 5, 2011

इंसान के हाथ में लालच की कुल्हाड़ी थी

जंगल में घबराहट थी
इंसान के हाथ में
लालच की  कुल्हाड़ी थी
कुल्हाड़ी की सत्ता थी
धन लालच के चक्कर में
बेरहमी से चल रही थी
सबसे बड़ा पेड़ घबरा गया
बाकी पेड़ों से कहने लगा
पहला वार मुझ पर होगा
तुम्हारा नंबर बाद में
 आयेगा
हिम्मत ना हारना
जो किस्मत में लिखा
सहना होगा
अब इंसान भ्रष्ट हो गया
माँ बाप को भी नहीं
छोड़ता
पेड़ों को क्या छोड़ेगा
निरंतर
शोषण पेड़ों का किया
पानी को व्यर्थ बहाया
अब धरती को भी नहीं
छोड़ेगा
लालच में भूल गया
बिना पेड़ पानी के कैसे
जियेगा ? 
05-06-2011
1001-28-06-11
(५ जून विश्व पर्यायवरण दिवस पर) 

Wednesday, May 11, 2011

मौत के क्रंदन के बाद,हंसने का अवसर मिला

गरज
गरज कर बरसे बादल
पानी की बौछार करी
धूप को चीरा बूंदों ने
इन्द्रधनुष की छटा बिखेरी
वृक्षों को नहलाया जम कर
प्यासी धरती की प्यास
बुझाई
बालक, बूढ़े वर्षा में
नहाए
किसानों के चेहरे खिले
बीज खेतों में रोपेंगे
फसल नयी लगायेंगे
भूखे पेट आशा से भरे
नदी,तालाब जीवित हुए
निरंतर उदास चेहरे
खुशी से मतवाले हुए
हवा के ठन्डे झोंके चले
मोर नृत्य में मस्त हुए
पक्षी कलरव करने लगे
प्रतीत हो रहा मानो
मरघट फूलों से महका
मौत के क्रंदन के बाद
हंसने का अवसर मिला
11-05-2011
835-42-05-11

Tuesday, April 26, 2011

दो नन्हे बीज

दो नन्हे बीज
इश्वर के दरबार में
बैठे थे
उन्हें ज़ल्दी से अच्छा
पेड़ बना
दो  
प्रार्थना कर रहे थे
इश्वर ने
पहले बीज से पूंछा
अच्छे से
तुम्हारा क्या मतलब ?
वो बोला
जो देखने में सुन्दर हो ,
सुन्दर फूलों से भरा हो
सब को लुभाए,मन को भाए
हर
व्यक्ति  खुशी से
लगाए
इश्वर ने वही प्रश्न दूसरे से
पूंछा ?
उसने जवाब दिया
चाहे सुन्दरता कम हो,
फूल भी कम आते हों
बहुत अधिक ना लुभाए
मन को चाहे आधा ही भाए
पर राह चलते को छाया दे,
पक्षी घोंसला बना सके
लकड़ी,फल, फूल,पत्ते
निरंतर पशु,पक्षी,इंसान के
काम आ सकें
मुझे ऐसा पेड़ बना दो
इश्वर ने
बात ध्यान से सुनी
एक को गुलमोहर
दूसरे को नीम बना दिया
और कहा जो
दूसरों की सोचता
वो पूरी
दुनिया का चहेता होता
उस का स्थान
कोई नहीं ले सकता
जो अपनी सोचता
खुद में
सीमित रह जाता
26-04-2011
765-185-04-11

Monday, April 25, 2011

कैक्टस की व्यथा

क्यों मुझ पर हँसते हो
मुझ से नफरत करते हो
बिना कारण दुःख देते हो
अपनी इच्छा से कैक्टस
नहीं बना
मुझे इश्वर ने ये रूप दिया
उसकी इच्छा का सम्मान करो
मुझ से भी प्यार करो
माली की ज़रुरत नहीं मुझको
स्वयं पलता हूँ
कम पानी में जीवित रहकर
पानी बचाता हूँ
जिसके के लिए तुम
सब को समझाते
वो काम में खुद ही करता
भयावह रेगिस्तान में
हरयाली का अहसास कराता
 खूबसूरत फूल मुझ में भी खिलते
मेरे तने से तुम भोजन पाते
आंधी तूफानों को
निरंतर हिम्मत से झेलता
कभी किसी से
शिकायत नहीं करता
तिरस्कार सब का सहता
विपरीत परिस्थितियों में जीता हूँ
फिर भी खुश रहता हूँ
25-04-2011
763-183-04-11