Showing posts with label प्रेरणास्पद Motivational. Show all posts
Showing posts with label प्रेरणास्पद Motivational. Show all posts

Sunday, May 15, 2011

प्यार की अभिव्यक्ती

उसकी पत्नी
कभी प्यार की
बातें नहीं करती
ना कभी प्यार के 
गीत गाती
पत्नी के मुख से
प्यार के दो शब्द
सुनने को तरसता रहता
उसे निरंतर महसूस होता
पत्नी उसे प्यार नहीं करती
इक दिन चाक़ू से उसकी
ऊंगली कटी
रक्त की धारा बहने लगी
मुख से हल्की सी चीख
निकली
पत्नी को सुनायी दी
वो भागती हुयी पास आयी
रक्त देख,
उसके मुख से भी
चीख निकली
तुरंत साड़ी का पल्लू फाड़
ऊंगली पर पट्टी बांधी
दर्द की गोली खिलाई
गले से लग कर रोने लगी
व्यथित हो अस्पताल
चलने की
जिद्द करने लगी
पत्नी का व्यवहार देख
उसे अहसास हुआ
प्यार की अभिव्यक्ती
सिर्फ बातों से नहीं होती
कई और चीज़ें
ज़रूरी होती
15-05-2011
862-69-05-11

Tuesday, April 26, 2011

दो नन्हे बीज

दो नन्हे बीज
इश्वर के दरबार में
बैठे थे
उन्हें ज़ल्दी से अच्छा
पेड़ बना
दो  
प्रार्थना कर रहे थे
इश्वर ने
पहले बीज से पूंछा
अच्छे से
तुम्हारा क्या मतलब ?
वो बोला
जो देखने में सुन्दर हो ,
सुन्दर फूलों से भरा हो
सब को लुभाए,मन को भाए
हर
व्यक्ति  खुशी से
लगाए
इश्वर ने वही प्रश्न दूसरे से
पूंछा ?
उसने जवाब दिया
चाहे सुन्दरता कम हो,
फूल भी कम आते हों
बहुत अधिक ना लुभाए
मन को चाहे आधा ही भाए
पर राह चलते को छाया दे,
पक्षी घोंसला बना सके
लकड़ी,फल, फूल,पत्ते
निरंतर पशु,पक्षी,इंसान के
काम आ सकें
मुझे ऐसा पेड़ बना दो
इश्वर ने
बात ध्यान से सुनी
एक को गुलमोहर
दूसरे को नीम बना दिया
और कहा जो
दूसरों की सोचता
वो पूरी
दुनिया का चहेता होता
उस का स्थान
कोई नहीं ले सकता
जो अपनी सोचता
खुद में
सीमित रह जाता
26-04-2011
765-185-04-11