Showing posts with label inspirational. Show all posts
Showing posts with label inspirational. Show all posts

Wednesday, May 11, 2011

योद्धाओं का कोई त्योंहार नहीं होता

योद्धाओं का
कोई त्योंहार नहीं होता
हर दिन देश की रक्षा में
व्यतीत होता
कर्तव्य का निर्वहन
जीवन का ध्येय होता
घर परिवार
देश के बाद आता
खुद से ज्यादा
देश का ख्याल होता
हर पल दुश्मन से
बचाना
मकसद होता
निरंतर
देश के लिए जीता
देश की रक्षा में
जान देता
ह्रदय से नमन उन
जवानों को
मात्रभूमी की रक्षा में
जुटे योद्धाओं को
जीवन जिनका
देश के लिए होता
11-05-2011
841-48-05-11

Saturday, May 7, 2011

क्यों ना मैं ही पहल करूँ ?


हर तरफ फ़ैली
गंदगी क्यों देखूं ?
भ्रष्टाचार के किस्से 
क्यों सुनूं ?
मार काट की खबरें
क्यों पढूं ?
क्यों इंतज़ार किसी और
का करूँ ?
कोई और करेगा
यह सोच कर क्यों
बैठा रहूँ ?
औरों की तरह चुपचाप
देखता रहूँ
क्यों ना मैं ही पहल
करूँ ?
कुछ गंदगी मैं भी साफ़
करूँ
भ्रष्टाचार से लड़ाई लडूँ
निरंतर
बढ़ रही नफरत को
कम करूँ
सोते हुओं को
जगाऊँ
06-05-2011
818-25-05-11

Tuesday, April 26, 2011

दो नन्हे बीज

दो नन्हे बीज
इश्वर के दरबार में
बैठे थे
उन्हें ज़ल्दी से अच्छा
पेड़ बना
दो  
प्रार्थना कर रहे थे
इश्वर ने
पहले बीज से पूंछा
अच्छे से
तुम्हारा क्या मतलब ?
वो बोला
जो देखने में सुन्दर हो ,
सुन्दर फूलों से भरा हो
सब को लुभाए,मन को भाए
हर
व्यक्ति  खुशी से
लगाए
इश्वर ने वही प्रश्न दूसरे से
पूंछा ?
उसने जवाब दिया
चाहे सुन्दरता कम हो,
फूल भी कम आते हों
बहुत अधिक ना लुभाए
मन को चाहे आधा ही भाए
पर राह चलते को छाया दे,
पक्षी घोंसला बना सके
लकड़ी,फल, फूल,पत्ते
निरंतर पशु,पक्षी,इंसान के
काम आ सकें
मुझे ऐसा पेड़ बना दो
इश्वर ने
बात ध्यान से सुनी
एक को गुलमोहर
दूसरे को नीम बना दिया
और कहा जो
दूसरों की सोचता
वो पूरी
दुनिया का चहेता होता
उस का स्थान
कोई नहीं ले सकता
जो अपनी सोचता
खुद में
सीमित रह जाता
26-04-2011
765-185-04-11

Monday, April 25, 2011

मार्गदर्शन (काव्यात्मक लघु कथा )


(काव्यात्मक लघु कथा )
नया घर बसाना चाहता था
कहा बसाऊँ ?
सोचते सोचते चलने लगा
शहर के बाहर  निकल गया
चलते चलते थक गया
चौराहे पर पहुँच गया
कोई नज़र नहीं आ रहा
व्यथित और परेशान खडा रहा 
नया स्थान ढूंढना था
मंजिल पर पहुंचना था
समझ नहीं आ रहा था
किधर जाऊं ?
दाएँ, बाँए या सीधे जाऊं
पीछे लौट नहीं सकता
क्या चौराहे पर खडा
व्यथित होता रहूँ ?
अपने गुरूओं और
उनके उपदेशों का ध्यान 
आने लगा 
तभी याद आया
गुरुजी  ने कहा था सब्र रखो
इश्वर का ध्यान करो
समझ नहीं आए तो
किसी अनुभवी की मदद लो
उस पर विश्वाश करो
उसके बताए अनुरूप करो 
मार्ग ज़रूर मिलेगा
मंजिल तक पहुंचाएगा
मुझे समझ आ गया
गुरूजी की बात का 
अनुसरण किया
एक बुजुर्ग नज़र आया
पैदल चला रहा था
उस से मार्ग पूंछा
वो बोला पीछे पीछे 
चलते रहो
मैं निरंतर पीछे पीछे 
चलता रहा
 सामने देखा खूबसूरत 
जगह थी 
लगा स्वर्ग में पहुँच गया
थकान मिट चुकी थी
शरीर में ताजगी थी
दिमाग बिलकुल शांत था   
अचानक वो अद्रश्य हो गया
मैं हैरान रह गया
तभी आकाशवाणी हुयी
मेरे बताए मार्ग पर 
चलते रहोगे
सदा मंजिल पर पहुंचोगे
इश्वर ने मार्ग दिखाया 
मंजिल पर पहुंचाया 
25-04-2011
761-181-04-11