निरंतर कुछ सोचता रहे,कुछ करता रहे,कलम के जरिए बात अपने कहता रहे.... (सर्वाधिकार सुरक्षित) ,किसी की भावनाओं को ठेस पहुचाने का कोई प्रयोजन नहीं है,फिर भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे तो क्षमा प्रार्थी हूँ )
Showing posts with label खुशबू. Show all posts
Showing posts with label खुशबू. Show all posts
Friday, April 20, 2012
Thursday, May 19, 2011
उसकी खुशबू
उसकी खुशबू
जहन से नहीं हटती
निरंतर
मदहोश करती रहती
कोई और
खुशबू अब नहीं भाती
चारों तरफ बिखरी
उसकी खुशबू
कितना भी समेटू कम
नहीं होती
जितना समेटू उतनी ही
फैलती
ख़्वाबों में ले जाती
नींद उडाती उसकी
खुशबू
19-05-2011
889-96-05-11
Sunday, March 27, 2011
Saturday, March 26, 2011
फूल जहां भी खिलता,हमेशा महकता
फूल
जहां भी खिलता
हमेशा महकता
निरंतर दिल को लुभाता
दूर से ही अहसास
खुशबू का कराता
आनंद हर शख्श को देता
भेद भाव कभी ना करता
जात,पांत,रंग,मजहब से
दूर खुद को रखता
सन्देश भाई चारे को देता
हर इंसान को बराबर
समझता
जो भी प्यार से लगाए
उस के बगीचे में
खिलता
26-03-03
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
510—180-03-11
Subscribe to:
Posts (Atom)