दबे है
दिल में दर्द बहुत
खाए हैं ज़ख्म
अपनों से बहुत
जब भी मिलते
गले लग कर मिलते
फिर चुपके से वार
करते
खुश हैं की ज़िंदा हैं
अब तक हम
अब भी उनसे
हंस कर मिलते हैं हम
घबराते नहीं कब फिर
ज़ख्मों से नवाज़ंगे
पहले भी सहे हैं
फिर सह लेंगे हम
निरंतर हँसते रहेंगे
लाख कोशिश कर लें
रोयेंगे नहीं हम
17-01-2012
55-55-01-12
ना जाने
कितने लोगों से
कितनी
मुलाकातें बची है?
न जाने कितने दिन
कितनी रातें बची हैं?
ना जाने कितना रोना
कितना सहना बचा है?
कब बंद हो जायेंगी आँखें
किस को पता है?
ना जाने कितने मौसम
बदलेंगे
कितने फूल खिलेंगे?
कब उजड़ेगा बागीचा
किस को पता है?
ना जाने कितनी सौगातें
मिलेंगी?
बह्लायेंगी या रुलायेंगी
किस को पता है?
जब तक जी रहा
क्यों फ़िक्र करता निरंतर
ना तो परवाह कर
ना तूँ सोच इतना
जब जो होना है हो
जाएगा
जो मिलना है मिल
जाएगा
तूँ तो हँसते गाते जी
निरंतर
जो भी मिले
उससे गले लग कर
मिल निरंतर
12-01-2012
38-38-01-12
तरीका बड़ा अजब
दुनिया का
किसी को चैन
रुला कर मिलता
किसी को तडपा कर
मिलता
मुझे चैन हँस कर
मिलता
लोगों को हँसा कर
मिलता
लाख नफरत रखे कोई
मुझे मोहब्बत से
सुकून मिलता
हर शख्श से
मिलता
09-10-2011
1626-34-10-11