Showing posts with label व्यक्तित्व. Show all posts
Showing posts with label व्यक्तित्व. Show all posts

Friday, September 16, 2011

व्यक्तित्व के सृजन में जीवन लग जाता

सृजन में
जीवन लग जाता 
क्रोध का
ग्रहण लगते ही
पल में नाश होता
दंभ विचारों को
भयावह बनाता
अहम् मनुष्य को
रसातल पहुंचाता
निरंतर हँसते को
रुलाता
जीवन नारकीय
हो जाता
चैन भाग्य से
रूठ जाता
15-09-2011
1511-82-09-11

Wednesday, May 18, 2011

ह्रदय से उन्हें नमन करता

करीब
नब्बे की उम्र के
 इश्वर में पूर्ण विश्वाश 
रखते
नाम से किशन कहलाते
हँसते हुए ,
खुद चल कर आते
मुस्काराते हुए हालचाल
पूछते
चेहरे पर मनमोहक तेज़
व्यवहार में स्नेह
निरंतर
मुझे अभीभूत करते
जीवन के इस मोड़  पर
बिलकुल अकेले
ना कोई संगी साथी
 फिर भी निश्चल,व्यवस्थित
शांत और स्वावलंबी
व्यक्तित्व से प्रेरित होता
  ह्रदय से उन्हें  नमन
करता
18-05-2011
882-89-05-11