Showing posts with label हँसते हुए. Show all posts
Showing posts with label हँसते हुए. Show all posts

Wednesday, September 14, 2011

मुझे खुशी से विदा कर दो , हँसते हुए जाने दो

ना मेरे साथ रोओ
ना मेरे साथ हँसो
मुझे साथ रोने दो
हँसी में साथ हँसने दो
जो ले सको मुझ से
ले लो
तुम मुझे कुछ ना दो
निरंतर मन में पल रही
नफरत से मुक्त कर दो
थोड़ा सा प्यार दे दो
जाते समय ह्रदय में
बोझ ना रहे
इतना सा अहसान
मुझ पर कर दो
मुझे खुशी से विदा
कर दो
हँसते हुए जाने दो
14-09-2011
1505-77-09-11