Showing posts with label जाल. Show all posts
Showing posts with label जाल. Show all posts

Thursday, July 14, 2011

किस के माथे पर चोर लिखा

किस के माथे पर
चोर लिखा
किस के माथे पर
साहूकार
जो दिखता चोर
साहूकार होता
खुद को साहूकार
कहने वाला
चोर निकलता
चेहरा
दिल का सच
किसी  चेहरे पर
नहीं लिखा होता
 फिर भी निरंतर
लोग चेहरों को
परख का पैमाना
बनाते
जाल में फसते
रहते
14-07-2011
1181-64-07-11